LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Maharashtra Board HSC 12th Result 2023, Mahresult.nic.in: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 on www.mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in, msbshse.co.in, mahahsscboard.maharashtra.gov.in, maharashtraeducation.com: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 12वीं में कुल 91. 25 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। रिजल्ट इस डायरेक्ट लिंक https://mahresult.nic.in/mbhsc2023/mbhsc2023.htm से चेक करें।

Maharashtra Board HSC Result 2023, Maha MSBSHSE HSC 12th Result 2023
Maharashtra Board HSC Result 2023, Maha MSBSHSE HSC 12th Result 2023

Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 on www.mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in Updates: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित  कर दिया है। इस बार 12वीं में कुल 91. 25 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। छात्राओं की बात करें तो 93.73 प्रतिशत छात्राएं और 89.14 छात्रों को सफलता मिली है। कुल 14, 16, 371 परीक्षार्थियों में इस बार 12, 92, 468 को सफलता मिली है। आधिकारिक साइट mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in, msbshse.co.in, mahahsscboard.maharashtra.gov.in, maharashtraeducation.com पर छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Maharashtra HSC Result 2023 Direct Link: एक्टिव हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

May 25, 2023  |  06:20 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 LIVE: 93.73 फीसदी रहा छात्राओं का पास प्रतिशत

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं के परिणाम में 89.14 प्रतिशत लड़कों की तुलना में छात्राओं ने 93.73 फीसदी के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।

May 25, 2023  |  05:53 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 LIVE: पास होने के लिए चाहिए 33 प्रतिशत मार्क्स

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड में पास होने के लिए सभी छात्रों को 33 प्रतिशत अंक चाहिए। अगर किसी भी दो सब्जेक्ट में छात्र को 33 प्रतिशत से कम अंक मिलते हैं, तो वह छात्र फेल माना जाएगा। 

May 25, 2023  |  05:31 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 LIVE: एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट


महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस से देख सकते हैं। SMS से रिजल्ट पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने फोन में MHHSCROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा। इसके बाद फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट आ जाएगा। 

May 25, 2023  |  05:08 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 LIVE: 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आज हुआ घोषित

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 25 मई को महाराष्ट्र एचएससी यानी महाराष्‍ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। 
 

May 25, 2023  |  04:48 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 LIVE: 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज, 25 मई को हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट या एचएससी या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है।

May 25, 2023  |  04:29 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023, Mahresult.nic.in LIVE: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
  • Mahahsscboard.in
  • Mahresult.nic.in
  • Hscresult.mkcl.org
  • hsc.mahresults.org.in
May 25, 2023  |  04:02 PM (IST)
SMS से भी मिलेगा Maharashtra Board HSC 12th Result 2023

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस से देख सकते हैं। SMS से रिजल्ट पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने फोन में MHHSCROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा। इसके बाद फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट आ जाएगा। 
 

May 25, 2023  |  02:20 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023: महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023: स्ट्रीम-वाईज पास प्रतिशत

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023: स्ट्रीम-वाईज पास प्रतिशत
विज्ञान: 96.09 प्रतिशत (सबसे अधिक)
कला: 84.05 प्रतिशत
वाणिज्य: 90.42 प्रतिशत
व्यावसायिक पाठ्यक्रम: 89.25 प्रतिशत
कुल मिलाकर: 91.25 प्रतिशत

May 25, 2023  |  02:06 PM (IST)
Maharashtra HSC result 2023

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023: डिविजन वाइज
कोंकण – 96.01 प्रतिशत
पुणे – 93.34 फीसदी
कोल्हापुर – 93.28 फीसदी
अमरावती – 92.75 प्रतिशत
नागपुर – 90.35 प्रतिशत
लातूर – 90.37 प्रतिशत
मुंबई – 88.13 फीसदी
नासिक – 91.66 फीसदी
औरंगाबाद – 91.85 फीसदी

May 25, 2023  |  01:55 PM (IST)
Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 14 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 14 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। साइंस स्ट्रीम में 6,60,780 स्टूडेंट शामिल थे जबकि आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 4,04,761 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 3,45,532 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

May 25, 2023  |  01:30 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Results 2023: ऐसे करें चेक
  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
May 25, 2023  |  12:47 PM (IST)
Maharashtra HSC, SSC Result 2023 Live: साल 2023 परीक्षा में शामिल छात्र

Maharashtra HSC, SSC Result 2023 Live: स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, साल 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षाओं के लिए लगभग 15,77,256 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था, इसमें 7,33,067 लड़कियां और 8,44,116 लड़के शामिल थे। इसके अलावा एचएससी परीक्षाओं के लिए लगभग 14 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

May 25, 2023  |  12:38 PM (IST)
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: एक्टिव होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

Maha HSC result 2023 link और Maha SSC Result 2023 link दोनों को जल्द ही एक्टिव किया जाने वाला है, बता दें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें mahresult.nic.in से देखा जा सकता है।

May 25, 2023  |  12:27 PM (IST)
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए MHHSC टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज कर 57766 पर भेजें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

May 25, 2023  |  12:17 PM (IST)
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: पास होने के लिए हर विषय में चाहिए 33 फीसदी मार्क्स

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

May 25, 2023  |  11:55 AM (IST)
Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education 12th Result 91. 25 percent

इस बार 12वीं में कुल 91. 25 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। छात्राओं की बात करें तो 93.73 प्रतिशत छात्राएं और 89.14 छात्रों को सफलता मिली है। कुल 14, 16, 371 परीक्षार्थियों में इस बार 12, 92, 468 को सफलता मिली है।

May 25, 2023  |  11:35 AM (IST)
Maharashtra HSC Result 2023 Live: दो आधिकारिक वेबसाइट

Maharashtra Board Result 2023 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड का कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट की मदद से mahahsscboard.in या फिर http://www.mahresult.nic.in की मदद से जाकर चेक किया जा सकता है।

May 25, 2023  |  11:11 AM (IST)
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: छात्र एसएमएस पर ऐसे चेक करें नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS पर भी नतीजे देख सकेंगे। 12वीं रिजल्ट के लिए MHHSCROLL NO टाइप करके 57766 पर भेज दें। वहीं, 10वीं रिजल्ट के लिए MHSSCROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा। आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

May 25, 2023  |  10:57 AM (IST)
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: छात्र और छात्राओं की संख्या

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 5 हजार 33 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 15 लाख 77 256 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें लड़कों की संख्या 8,44,116 और छात्राओं की संख्या 7,033,67 थी।

May 25, 2023  |  10:44 AM (IST)
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: स्क्रूटनी व कंपार्टमेंट की परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर स्क्रूटनी व कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों के कम मार्क्स आए हैं, वो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।