LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

SSC GD Constable Result 2023: जल्द आ रहा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, जानें अपेक्षित कटऑफ

SSC GD Constable Result 2023 Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 5 अप्रेल (आज) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2023 घोषित कर सकता है। बता दें, 15 अप्रेल से अगले चरण की परीक्षा होनी है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप ssc.nic.in से देख पाएंगे।

ssc gd constable result date and time, ssc gd constable result 2023
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2023 घोषित?

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कभी भी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि आमतौर पर पीईटी या पीएसटी परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले परिणाम जारी कर दिया जाता है, इस बार पीईटी व पीएसटी परीक्षा 15 अप्रेल को आयोजित की जाएगी, ऐसे में आज रिजल्ट (SSC GD Constable results 2023) जारी होने की संभावना ज्यादा है।

UPPSC PCS Result Released: जारी हुआ यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट

इससे पहले, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के परिणाम 30 मार्च, 2023 को आने की उम्मीद थी, लेकिन किन्हीं वजह से ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल, रिजल्ट जारी होते यहां शेयर किया जाएगा, लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

SSC GD Constable Result Direct Link: Check Cut Off here

Apr 15, 2023  |  12:48 PM (IST)
SSC GD Result 2023 LIVE: क्षेत्रीय वेबसाइट भी करते रहें चेक

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: मुख्य एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा उम्मीदवारों को एसएससी जीडी रिजल्ट पर अपडेट के लिए आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइट को भी चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। उन्हें अपडेट के लिए रजिस्टर ईमेल आईडी और फोन नंबर चेक करने चाहिए

Apr 07, 2023  |  11:26 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023: ऐसे चेक करें एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल के उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के अनुसार अपने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2022-23 को चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
यहां से होम पेज पर रिजल्ट के बटन को क्लिक करें।
इसके बाद अब जीडी टैब को भी क्लिक कर दें।
प्रासंगिक एसएससी जीडी रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
एसएससी के परिणाम चेक करके इसे अपने पास डाउनलोड करें।

Apr 07, 2023  |  10:43 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट हुई डाउन

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वेबसाइट सर्वर के ओवरलोड होने और वेबसाइट डाउन होने या नेटवर्क की समस्या आने से, आउटेज या वेबसाइट के रखरखाव के कारण पहुंच से बाहर होने के कारण डाउन हो सकती है। अचानक ट्रैफिक आने से वेबसाइट खुलने में समस्या आ सकती है।

Apr 07, 2023  |  09:36 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023: क्या है एसएससी का चयन क्राइटीरिया?

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी उम्मीदवारों के लिए चयन लिखित परीक्षा, पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) आधार पर किया जाने वाला है। इसके अलावा लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्र पीईटी और पीएसटी को लेकर उपस्थित हो सकेंगे, जोकि 15 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाने वाली है।

Apr 07, 2023  |  08:23 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 :LIVE यहां पर चेक करें एसएससी मार्क्स

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2022-23 का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक ऑनलाइन मोड में होने वाला है। इसके अलावा इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी, 2023 को रिलीज हुई थी। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की और रिजल्ट के लिए घोषणा करेगा। इसके अलावा बता दें कि रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा

Apr 07, 2023  |  07:20 PM (IST)
SSC GD Result 2023 Today LIVE: कैसे चेक करें SSC GD कटऑफ 2023

SSC GD Result 2023 Today LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल के उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए एसएससी जीडी कांस्टेबल (जीडी) कटऑफ 2023 को चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर मौजूद रिजल्ट के नोटिफिकेशन को क्लिक करें।
यहां से एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ को चेक करके डाउनलोड करें और सेव कर लें।

Apr 07, 2023  |  06:47 PM (IST)
SSC GD Result 2023 LIVE: किसी भी समय आ सकता है एसएससी जीडी रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2022-23 की घोषणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जाने वाली है। इसके अलावा 15 अप्रैल को फिजिकल टेस्ट की डेट को देखते हुए आयोग कभी भी रिजल्ट को लेकर घोषणा कर सकता है।

Apr 07, 2023  |  06:41 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब तक आएगा?

SSC GD Constable Result 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट 2023 मंगलवार, 5 अप्रैल, 2023 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल एसएससी रिजल्ट के जारी किए जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Apr 07, 2023  |  06:07 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी रिजल्ट को लेकर नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट 2023 मंगलवार, 5 अप्रैल 2023 को घोषित किए जाने की उम्मीद है। एसएससी रिजल्ट के जारी हो जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

Apr 07, 2023  |  05:40 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 LIVE: उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2023 को लेकर घोषणा की जाएगी। एसएससी के उम्मीदवार परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से परिणाम को देखा जा सकता है।

Apr 07, 2023  |  05:09 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023: कैटेगिरी वार जारी होगी कटऑफ

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: कर्मचारी चयन आयोग तय समय में एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 के लिए श्रेणीवार कटऑफ को जारी करने वाला है। इसके लिए चयनित हुए उम्मीदवार कटऑफ आधार पर फिजिकल राउंड में उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा कटऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे।

Apr 07, 2023  |  04:07 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023: एसएससी सेलेक्शन का क्राइटीरिया

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: एसएससी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले छात्र 15 अप्रैल, 2023 से आयोजित होने वाली पीईटी और पीएसटी का हिस्सा बनेंगे। इसका विवरण उचित समय पर साझा किया जाएगा।

Apr 07, 2023  |  03:50 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 LIVE: कैसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2023 LIVE: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग के परिणाम टैब को क्लिक करें।
'एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023' वाले लिंक को क्लिक करें।
अब अपनी ब्रांच दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन बटन को क्लिक करें।
यहां से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Apr 07, 2023  |  02:32 PM (IST)
SSC GD Constable Recruitment 2023 LIVE - कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से 50187 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी और फरवरी में किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों 18000 - 56,900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

Apr 07, 2023  |  02:01 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 Kab Aayega LIVE - पीईटी व पीएसटी की डेट जारी

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सीएपीएफ, सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF),असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का पीईटी व पीएसटी 15 अप्रैल 2023 से आयोजित किए जाएगा। इसके लिए ई -एडमिट तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

Apr 07, 2023  |  01:11 PM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 Kab Aayega LIVE - कब जारी हुई जीडी कांस्टेबल आंसर-की

इस साल जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया।

Apr 07, 2023  |  12:43 PM (IST)
SSC GD Constable Sarkari Result 2023 LIVE - क्या आज शाम जारी होगा रिजल्ट

एसएससी ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था। जिसके मुताबिक, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी किया है। उम्मीद है कि नतीजे आज शाम तक जारी कर दिए जाएंगे।

Apr 07, 2023  |  12:15 PM (IST)
SSC GD Constable Sarkari Result 2023 LIVE - इस आधार पर होगी नियुक्ति

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल सीबीटी का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और मेडिकल परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्त किया जाएगा।

Apr 07, 2023  |  11:35 AM (IST)
SSC GD Constable Result 2023 LIVE - कब आएगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजलट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए  बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Apr 07, 2023  |  11:08 AM (IST)
SSC GD Constable Sarkari Result 2023 LIVE - 30 लाख अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में इस साल लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। अब सभी  बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नतीजे आज शाम तक जारी किए जाने की संभावना है।