LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022, Mahresult.nic.in: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम जारी, इन वेबसाइट पर करें चेक अपना रिजल्ट

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 on www.mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in, maharashtraeducation.com: खत्म हुआ इंतजार, महाराष्ट्र बोर्ड ने एचएससी का रिजल्ट जारी कर दिया है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE आज महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 जारी कर दिया है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org व अन्य वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

maharashtra hsc result, hsc result 2022, hsc result 2022 maharashtra
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े सारे अपडेट

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, महाराष्ट्र बोर्ड ने एचएससी का रिजल्ट जारी कर दिया है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE ने महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 जारी कर दिया है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org व अन्य वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां आप टॉपर्स की जानकारी, पासिंग मानदंड, पासिंग प्रतिशत व संबंधित बहुत सी जानकारी यहां देख सकते हैं। एसएससी, कक्षा 10 के लिए महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। यहां बताया गया है कि Maharashtra Board HSC 12th Result कैसे चेक करना है।

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 declared: Check marks here

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 आज जारी कर दिया गया है। इस साल एचएससी परीक्षा के लिए कुल 14,85,191 उपस्थित हुए। इनमें से 817,188 लड़के और 6,68,003 लड़कियां थीं। 

Maharashtra Board SSC, HSC Result 2022 LIVE: check here

Jun 08, 2022  |  04:31 PM (IST)
यहां देखें अपना रिजल्ट

mahresult.nic.in

mahahsscboard.in

hscresult.mkcl.org

examresults.net 

Jun 08, 2022  |  03:46 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - पासिंग परसेंटेज 2020 के मुकाबले अच्छा

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी का पासिंग परसेंटे 94.22 प्रतिशत है।  साल 2021 के मुकाबले इस साल पासिंग परसेंटेज काफी कम है, लेकिन इससे पहले यानी साल 2020 की तुलना में इस साल का पासिंग परसेंटेज काफी अच्छा है।

Jun 08, 2022  |  03:34 PM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - रीवैल्युशन के लिए करें आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं वो रीवैल्युएशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 10 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ध्यान रहे इसके बाद आवेदन स्वीकर नहीं किया जाएगा तथा यहां आवेदन करने वाले छात्रों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा

Jun 08, 2022  |  03:18 PM (IST)
Maharashtra Board 12th Result 2022 - पासिंग परसेंटेज 94.22

बता दें इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी का पासिंग परसेंटेज कुल 94.22 प्रतिशत है। कोंकड़ रीजन के छात्रों ने एक बार फिर चौका मारा है, बता दें इस बार भी कोंकण रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा देखने को मिला है।

Jun 08, 2022  |  02:40 PM (IST)
Maharashtra Board 12th Result 2022 Live - खत्म हुआ इंतजार

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी के 14 लाख से अधिक छात्रो का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Jun 08, 2022  |  02:09 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - छात्रों के चेहरे पर मुस्कन

रिजल्ट जारी होने के बाद महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के छात्रों  के चेहरे पर अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही है। वहीं कम नंबर आने पर कई छात्र निराश हैं, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

Jun 08, 2022  |  01:39 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - पास होने के लिए कितने परसेंट

ध्यान रहे यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। एक या दो विषय में इससे कम अंक आने पर निराश ना हों। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है, इसके लिए बोर्ड छात्रों को एक माह का समय देता है। 

Jun 08, 2022  |  01:37 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - SMS के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर एक बार विजिट करें। 

Jun 08, 2022  |  01:17 PM (IST)
Maharashtra Board 12th Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

यदि रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है तो नीचे एक नजर अवश्य डालें।

- ध्यान दे सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर maharashtra Board HSC Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा

Jun 08, 2022  |  01:10 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - एक्टिव हो गया लिंक

बता दें ठीक एक बजे महाराष्ट्र की शिक्ष मंत्री वर्षा गायकवाण ने क्लिक कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। साथ ही तुरंत लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्रों अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jun 08, 2022  |  01:02 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - जारी हो गया रिजल्ट

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल ने एचएससी का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

Jun 08, 2022  |  01:00 PM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - प्रेस कांफ्रेंस खत्म

प्रेस कांफ्रेंस लगभग खत्म हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट घोषित होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके लिए साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। 

Jun 08, 2022  |  12:58 PM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - साइट कर लें ओपन

रिजल्ट जारी होने में कुछ ही सेकेंड बाकी है। छात्रों से अनुरोध है कि अपने अपने सिस्टम में साइट ओपन कर लें। ताकि रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आप अपना रिजल्ट चेक कर सकें। 

Jun 08, 2022  |  12:53 PM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। प्रेस कांफ्रेंस लगभग समाप्ति की ओर है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर अपने पास रख लें, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऊपर दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

Jun 08, 2022  |  12:38 PM (IST)
Maharashtra Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षा

पिछली बार कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना के बीच बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की थी। ऐसे में छात्रों अधिक बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

Jun 08, 2022  |  12:31 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीच दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mahahsscboard.in या mahresult.nic.in जाएं।

- होमपेज पर जाकर Maharashtra Board HSC Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

Jun 08, 2022  |  12:13 PM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - बेसब्री से कर रहे रिजल्ट का इंतजार

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी के कुल 14 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें बोर्ड कुछ ही देर में रिजल्ट की घोषणा करने वाला है, प्रेस कांफ्रेंस शुरू की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिजल्ट घोषित होते ही महाराष्ट्र बोर्ड का डायरेक्ट लिंक mahresult.nic.in एक्टिव कर दिया जाएगा। 

Jun 08, 2022  |  11:25 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - प्रेस कांफ्रेंस शुरू

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी के छात्रों के लिए अहम सूचना है बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने आना शुरू कर दिया है। ठीक 1 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

Jun 08, 2022  |  10:34 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - रीचेकिंग फॉर्म

रिजल्ट जारी होने के बाद, अपने नंबर से असंतुष्ट छात्र रीचेकिंग का फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित भुगतान करने के बाद छात्र अपनी आंसर शीट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के शिक्षकों से जरूर संपर्क करें। 

Jun 08, 2022  |  09:57 AM (IST)
Maharashtra Board HSC Result 2022 Live - प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी शुरू

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।