LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

MP Board 10th, 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट इस दिन होगा जारी, वेबसाइट पर रखें नजर

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही mpresults.nic.in या mpbse.nic.in से स्कोर देखा जा सकेगा। रिजल्ट लिंक, टॉपर्स लिस्ट व मार्कशीट डाउनलोड के लिए ब्लॉग देखें।

 MPBSE result 2023, MPBSE result 2023 date
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date, Sarkari Result 2023: एमपीबीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। राज्य के छात्र एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद mpresults.nic.in या mpbse.nic.in से पास या फेल की स्थिति देख सकते हैं। हालांकि अभी एमपी के शिक्षा मंत्री ने परिणाम की तारीख और समय के बारे में नहीं बताया है लेकिन जल्द ही रिजल्ट्स आएंगे, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है और इन्हीं दिनों में लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2023 Today LIVE: Check Official Direct link here

एमपी बोर्ड के परिणाम आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके चेक किए जा सकते हैं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद बोर्ड घोषणा की तारीख और समय की पुष्टि करेगा। MP Board 10th 12th Result 2023 से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये भी बताई जा सकती है।

MP Board Result 2023 Direct Link

पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड एक ही दिन कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करता है। पिछले साल, परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे घोषित किए गए थे। परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक हुई थी। 2022 में करीब 18 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड की परीक्षा दी थी।

Apr 14, 2023  |  06:02 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - जुलाई में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम की सटीक डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। 

Apr 14, 2023  |  05:43 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं में इतने स्टूडेंट्स रहे सफल

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 9,51,485 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें लड़कियों की संख्या 453060 और लड़कों की संख्या 498425 थी। हालांकि, परीक्षा में केवल 931860 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए थे। जिनमें से 554558 को सफल घोषित किया गया था।

Apr 14, 2023  |  05:28 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए  MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

Apr 14, 2023  |  04:54 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। परीक्षा में शामिल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Apr 14, 2023  |  04:35 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

Apr 14, 2023  |  04:34 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें रिजल्ट

कई बार रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर SMS और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं।

Apr 14, 2023  |  04:09 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर के नंबर

साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा था। परीक्षा में छतरपुर की छात्रा नैंसी दुबे ने 500 में से 496 अंक लाकर टॉप किया था। इस साल के नतीजे भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।

Apr 14, 2023  |  03:51 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कब मिलेगी मार्कशीट

एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगी क्योंकि स्टूडेंट्स को यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।

Apr 14, 2023  |  03:31 PM (IST)
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कौन दे सकेगा कंपार्टमेंट एग्जाम

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसकी डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी

Apr 14, 2023  |  03:12 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए यहां करें अप्लाई

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

Apr 14, 2023  |  03:07 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के टॉपर

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में नैन्सी दूबे ने 496 अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, 12वीं में प्रगति मित्तल ने 494 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई थी। इस साल भी बोर्ड रिजल्ट के साथ 10वीं व 12वीं टॉपर लिस्ट जारी करेगा।

Apr 14, 2023  |  03:06 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - चंद दिनों का इंतजार

एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Apr 14, 2023  |  02:16 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एक साथ आएगा 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट

एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Apr 14, 2023  |  01:16 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - बीते साल कब जारी हुआ रिजल्ट

साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। इस साल भी एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीदे अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की डेट नहीं साझा की है।

Apr 14, 2023  |  12:42 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - 18 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

इस साल एमपी बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा में लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। इससे कम अंक मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बैठना होगा।

Apr 14, 2023  |  12:09 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एक साथ आएगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किए जाने की संभावना है। बीते साल भी रिजल्ट की घोषणा एक साथ की गई थी। बता दें कि इस साल रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

Apr 14, 2023  |  11:41 AM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड रिजल्ट की डेट

एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट साझा की जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया हैंडल पर भी नजर रखें। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Apr 14, 2023  |  11:02 AM (IST)
MP Board Result 2023 Live Update - किस डेट को आएगा रिजल्ट

साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। इस साल भी एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीदे अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की डेट नहीं साझा की है।

Apr 14, 2023  |  10:32 AM (IST)
MP Board Result 2023 Live Update - एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Apr 14, 2023  |  09:48 AM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023 LIVE - बीते साल किसने मारी बाजी

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में नैन्सी दूबे ने 496 अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, 12वीं में प्रगति मित्तल ने 494 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई थी। बोर्ड की ओर से इस साल के नतीजे भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।