LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

MP Board Result 2023 Date, Time: इस तारीख को जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट?

MP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 2 मई 2023 को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है तथा छात्रों के अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

MP Board Result, MP Board Result 2023, MP Board 10th Result, MP Board 12th Result
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Result 2023) ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। तथा छात्रों के अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली (MP Board 10th Result) गई है। उम्मीद है कि कल यानी 2 मई को रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि इस पर बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की (MP Board 12th Result) गई है।

MP Board Result 2023 Link LIVE: Check Marks here | MPBSE 10th 12th Result Direct Link

रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.inmpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से रिजल्ट जारी करने के लिए (MP Board Result) समय मांगा। परीक्षा परिणाम हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ही जारी किया जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2023 Marksheet Direct Link

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को संबंधित विषय में कंपार्टमेंट आयोजित की जाएगी। यदि आपके कंपार्टमेंट परीक्षा में भी न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। साथ ही यदि आपको लगता है कि, किसी विषय में आपकी अपेक्षा के अनुसार कम मार्क्स रह गए हैं, तो छात्र रीचेकिंग के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।  साथ ही ध्यान रहे यदि आपके रीचेकिंग के बाद कम मार्क्स आते हैं तो स्वीकार करना होगा।

इस बार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर छात्र एसएमएस या फिर ऐप के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक साइट व राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के ट्वीटर अकाउंट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही यहां आपके सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

May 03, 2023  |  08:22 AM (IST)
Mp Board Result 2023 Live -मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजों की तारीख 

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख को लेकर जल्द ही खुलासा होने वाला है। मीडिया में फैली एक अस्थाई खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजों को 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है, इन रिजल्ट की घोषणा एमपीबीएसई द्वारा की जाएगी।

May 03, 2023  |  07:52 AM (IST)
MP Board Result 2023 Live Update - ठीक इस वेबसाइट से देख सकेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट

Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) MPBSE 10th and 12th class results की घोषणा करने को तैयार है।
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर से स्कोर चेक किया जा सकेगा।

May 03, 2023  |  06:59 AM (IST)
Mp Board Result 2023 Live - कब आएगा एमपी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी जो सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे खत्म हुई। अब एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार है, जिसे किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।

May 03, 2023  |  06:35 AM (IST)
Mp Board Result 2023 Live - एमपी बोर्ड रिजल्ट इस दिन होगा जारी

एचटी पोर्टल पर मौजूद एक खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड 20 मई, 2023 के बाद MP Board High School and Higher Secondary results 2023
की घोषणा कर सकता है। बता दें, यह ​आधिकारिक जानकारी नहीं है। एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट कब जारी होंगे, इसके लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
पर बने रहें।
 

May 02, 2023  |  11:45 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में इतने स्टूडेंट्स शामिल

2022 - 6,29,381
2021 - 6,60,682
2020 - 6,60,574
2019 - 7,50,000
2018 - 7,65,358
 

May 02, 2023  |  11:30 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - स्क्रूटनी का मिलेगा मौका

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। यदि स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट न हों तो वह स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। ध्यान रहे कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

May 02, 2023  |  11:06 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगी क्योंकि स्टूडेंट्स को यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।
 

May 02, 2023  |  10:32 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - बीते साल इतने स्टूडेंट्स रहे सफल

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9,31,860 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें 59.54% स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। वहीं, 12वीं में 6,29,381 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 72.72% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

May 02, 2023  |  10:09 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपीबीएसई जारी करेगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी किया जा सकता है।

May 02, 2023  |  09:32 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इसके बाद एक्टिव होगी एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। 

May 02, 2023  |  08:54 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

मध्य प्रदेश बोर्ड के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

May 02, 2023  |  08:10 PM (IST)
MP Board Class 10th Result 2023 LIVE - ऑनलाइन मोड में जारी हुआ रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे जल्द ही ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर ऑऔर रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
 

May 02, 2023  |  07:35 PM (IST)
MP Board Sarkari Result 2023 LIVE- एमपी बोर्ड 10वीं में इतने स्टूडेंट्स शामिल

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बीते साल 29 अप्रैल को जारी किया गया था। बता दें कि साल 2022 में 10वी में 9,31,860 और 12वीं 6,29,381 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। वहीं, इस साल भी एमपी बोर्ड एग्जाम में लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे

May 02, 2023  |  07:08 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - 20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय के घोषणा नहीं की है। बता दें कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

May 02, 2023  |  06:49 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - ऑफलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
 

May 02, 2023  |  06:16 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड मार्कशीट में होगी ये जानकारी

एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।
 

May 02, 2023  |  05:47 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - इस तारीख के बाद आएगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं उत्तरपुस्तिकाओं का काम पूरा हो चुका है। वहीं, 10वीं उत्तरपुस्तिकाओं को भी कुछ दिनों में पूरी तरह से जांच लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 20 मई के बाद ही जारी किया जाएगा। 

May 02, 2023  |  05:27 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: इन वेबसाइट्स पर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र एमपी बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

May 02, 2023  |  05:08 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: छात्र ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

सबसे पहले MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर MP Board Class 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर इसकी एक फोटो कॉपी निकाल सकते हैं।
 

May 02, 2023  |  04:41 PM (IST)
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का आएगा सबसे पहले रिजल्ट

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि संभव है कि बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम - आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए सबसे पहले घोषित करें। बता दें कि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।