LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर गुड न्यूज, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

MP Board 10th, 12th Result 2023: खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया Mp Board 5वीं 8वीं का रिजल्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने15 मई को दोपहर ठीक 12 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

MP Board Result, mp Board Result 2023, MP Board 2023 result
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023

MP Board 10th, 12th Result 2023 on Mpbse.nic.in, Mpresults.nic.in : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 मई 2023 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 5वीं व  8वीं का रिजल्ट जारी कर (MP Board 8th Result) दिया है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परनमार प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट  rskmp.in, mpbse.in mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा अप्रैल में आयोजित की गई थी। 5वीं की बोर्ड परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक निर्धारित थी। वहीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा 1 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 24 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें करीब 87 हजार सरकारी स्कूल, 24 हजार प्राइवेट स्कूल व एक हजार से अधिक मदरसे के बच्चे शामिल थे।

MP Board 10th, 12th Result Direct Link

ध्यान रहे यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं, तो छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। साथ ही दो से अधिक विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के 15 से 1 महीने के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट डाउलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।  

May 17, 2023  |  11:57 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों का भी होगा ऐलान

इस साल राज्य में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम, पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा।

May 17, 2023  |  11:28 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर जाएं।
मध्य प्रदेश बोर्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें।
आपका MP Board 10th, 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चेक कर इसे सेव करें। 
 

May 17, 2023  |  10:58 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: मई के तीसरे हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह के आसपास जारी किया जा सकता है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

May 17, 2023  |  10:30 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: पिछले 5 सालों में 12वीं का रिजल्ट

साल 2022 - 72.72 फीसदी
साल 2021 - 100 फीसदी (कोरोना के चलते  रद्द हो गई थी परीक्षा)
साल 2020 - 68.81 फीसदी
साल 2019 - 72.37 फीसदी
साल 2018 - 68  फीसदी

May 17, 2023  |  10:00 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: 18 लाख छात्र कर रहे रिजल्ट का वेट

इस साल राज्य में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम, पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा।

May 17, 2023  |  09:28 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: कभी भी रिजल्ट के डेट की हो सकती है घोषणा


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड अब किसी भी समय नोटिस जारी कर रिजल्ट की तारीख की घोषणा के सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस विषय में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

May 17, 2023  |  08:57 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: एमपी बोर्ड के पिछले 5 सालों में 12वीं का रिजल्ट

साल 2022 - 72.72 फीसदी
साल 2021 - 100 फीसदी (कोरोना के चलते  रद्द हो गई थी परीक्षा)
साल 2020 - 68.81 फीसदी
साल 2019 - 72.37 फीसदी
साल 2018 - 68  फीसदी

May 17, 2023  |  08:27 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: 2 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी 12वीं की परीक्षा

कक्षा 10 की परीक्षाएं एक मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 02 मार्च से 01 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
 

May 17, 2023  |  07:57 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: रोल नंबर और रोल कोड से देख पाएंगे मार्कशीट

एमपी बोर्ड मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा SMS और Digilocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
 

May 17, 2023  |  07:29 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षा

इस बार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर छात्र एसएमएस या फिर ऐप के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
 

May 17, 2023  |  06:58 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: 23 मई को mpbse.nic.in पर आएगा रिजल्ट


मध्य प्रदेश बोर्ड 23 मई को दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करेगा। 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

May 17, 2023  |  06:33 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: रिजल्ट एक साथ घोषित होने की उम्मीद

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि संभव है कि बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम - आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए सबसे पहले घोषित करें। बता दें कि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
 

May 17, 2023  |  06:12 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: एमपी बोर्ड के पिछले 5 सालों में 12वीं का रिजल्ट


साल 2022 - 72.72 फीसदी
साल 2021 - 100 फीसदी (कोरोना के चलते  रद्द हो गई थी परीक्षा)
साल 2020 - 68.81 फीसदी
साल 2019 - 72.37 फीसदी
साल 2018 - 68  फीसदी

May 17, 2023  |  05:45 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023, Mpbse.nic.in LIVE: 23 मई को घोषित होगा रिजल्ट


मध्य प्रदेश बोर्ड 23 मई को दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करेगा। 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
 

May 17, 2023  |  05:04 PM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: 76.09 फीसदी छात्र 8वीं पास

MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड के 76.09 फीसदी छात्र कक्षा 8वीं पास हुए जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा में बैठने वाले 10,66,405 छात्रों में से कुल मिलाकर 8,11,433 ने बोर्ड परीक्षा को पास किया, इनमें से उत्तीर्ण प्रतिशत 76.09 फीसदी रहा है।

May 17, 2023  |  04:35 PM (IST)
MP Board Result 2023 LIVE: इन स्टेप्स से चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: अपने रजिस्टर यूजर नेम और पासवर्ड के साथ डिजिलॉकर ऐप में लॉग इन करें।
स्टेप 2: बाएं साइडबार में अपना आधार नंबर दर्ज करके 'सहयोगी डॉक्यूमेंट खींचो' बटन को क्लिक करें।
स्टेप 3: पहले ड्रॉप-डाउन मेन्यू से 'मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE)' का चुनाव करें।
स्टेप 4: अगले विकल्प में मार्कशीट चयन करके एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा 20202 मार्कशीट / माइग्रेशन या पासिंग आदि चीजों को दर्ज करें।
स्टेप 5: पास होने का साल साथ ही रोल नंबर और अन्य विवरण को दर्ज करें।
स्टेप 6: MBPSE क्लास 5, 8 डिजिटल मार्कशीट / सर्टिफिकेट 'गेट डॉक्यूमेंट' बटन क्लिक करके डाउनलोड होगा।

May 17, 2023  |  03:14 PM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023: कब घोषित हुआ एमपी बोर्ड का रिजल्ट?

MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड के रिजल्ट भोपाल के तुलसी नगर स्थित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर से घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा दोपहर 1 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होगा।

May 17, 2023  |  01:36 PM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: 22 लाख से ज्यादा छात्र बने परीक्षा का हिस्सा

MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल मिलाकर 22,46,000 छात्र उपस्थित हुए थे। इसके अलावा परीक्षा का आयोजन भी 12,364 परीक्षा केंद्रों की मदद से किया गया था।

May 17, 2023  |  12:29 PM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023: 76.09 फीसदी छात्र हुए 8वीं पास

MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में बैठने वाले 10,66,405 छात्रों में से कुल मिलाकर 8,11,433 ने बोर्ड परीक्षा को पास किया है, इसमें पास प्रतिशत 76.09 फीसदी देखने को मिला है।

May 17, 2023  |  11:20 AM (IST)
MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: जारी हो चुका है कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट

MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: एमपी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर से कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। नरसिंहपुर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर सामने आया।