LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

REET Admit Card 2022, Reetbser2022.in: राजस्थान रीट परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

REET Admit Card 2022 Download Link on reetbser2022.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की तरफ से जल्द ही REET 2022 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, REET 2022 एडमिट कार्ड आज, 15 जुलाई, 2022 को जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन यह अब तक जारी नहीं हुए हैं। यहां देखें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कब तक एडमिट कार्ड जारी करेगा।

reet admit card, reet admit card 2022, reet admit card 2022
REET Admit Card 2022: रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड

REET Admit Card 2022 Download Link on reetbser2022.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की तरफ से REET 2022 एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – reetbser2022.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। इस साल, REET 2022 परीक्षा 23 जुलाई और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। आरईईटी स्तर 1 कक्षा I से V के लिए है और आरईईटी स्तर 2 छठी से आठवीं कक्षाओं के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर करीब आ चुके हैं, ऐसे में आज रीट 2022 एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।

REET Admit Card 2022 Download Link LIVE | REET 2022 Exam Centre List, City Allotment 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पेपर 1 (स्तर 2) परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होने और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होने वाली है। पेपर 2 (स्तर 1) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।

REET Admit Card 2022 Direct Link | BSER REET 2022 Admit Card, Exam Center List

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, उन्हें 2:30 घंटे का पेपर पूरा करना होगा, एडमिट कार्ड यदि आज जारी होते हैं तो आप इन्हें reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि इस ब्लॉग पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

Jul 16, 2022  |  11:35 AM (IST)
REET Admit Card 2022: 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

REET एग्जाम 2022 के एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही जारी हो सकता है। बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, REET परीक्षा 2022, 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

Jul 16, 2022  |  11:02 AM (IST)
REET 2022 Admit Card: एग्जाम सेंटर लिस्ट कल हो गई जारी

REET 2022 परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर लिस्ट कल 15 जुलाई को ही जारी हो गई है। एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी होने के बाद से ही यह उम्मीद लगाई जा रही है कि पेपर का एडमिट कार्ड भी अब जल्द ही जारी हो सकता है। हालांकि अभी भी बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड रिलीज होने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है।

Jul 16, 2022  |  10:32 AM (IST)
REET Admit Card 2022: क्यों आयोजित की जाती है REET परीक्षा?  

REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

Jul 16, 2022  |  09:57 AM (IST)
REET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें रीट 2022 का एडमिट कार्ड

- सबसे पहले REET की आधिकारिक वेबसाइट - reetbser2022.in पर जाएं।
- डाउनलोड REET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवार को सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले अपनी REET आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
- REET हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
 

Jul 16, 2022  |  09:19 AM (IST)
REET Admit Card 2022: जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

REET एडमिट कार्ड 2022 को लेकर फिलहाल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जुलाई के 18 जुलाई तक REET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।

Jul 16, 2022  |  08:04 AM (IST)
REET Admit Card 2022: क्या बिना लॉग इन क्रेडेंशियल डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

नहीं, लॉग इन क्रेडेंशियल के बिना कोई भी आरईईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड नहीं कर पाएगा। उम्मीदवार आरईईटी एडमिट कार्ड 2022 को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या, नाम, माता का नाम और जन्म तिथि के साथ डाउनलोड कर सकेंगे।

Jul 16, 2022  |  07:29 AM (IST)
REET admit card 2022: क्या है परीक्षा डेट?

रीट 2022 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों की मदद से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन REET एडमिट कार्ड 2022 की हार्ड कॉपी भी अपने साथ ले जानी चाहिए।

Jul 15, 2022  |  11:45 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: कैसे देखें परीक्षा केंद्र? 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी करने से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सेंटर अलॉटमेंट लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ‌ 
 

Jul 15, 2022  |  11:06 PM (IST)
REET Admit Card 2022 Download - इन वेबसाइट्स से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

reetbser21.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Jul 15, 2022  |  10:40 PM (IST)
REET Admit Card 2022: एडमिट कार्ड में दी गई होंगी यह जानकारी

आरईईटी 2022 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, जन्मदिन, सिग्नेचर, फोटोग्राफ, परीक्षा का सेंटर, एप्लीकेशन नंबर, यूजर आईडी, परीक्षा की तिथि और समय, कोविड-19 गाइडलाइंस समेत कई जानकारी दी गई होगी।

Jul 15, 2022  |  10:09 PM (IST)
REET Admit Card 2022: चेक करें यह चीजें

जैसे ही आरईईटी एडमिट कार्ड जारी हो वैसे ही छात्र सबसे पहले अपना नाम, जन्मदिन, सिग्नेचर, फोटोग्राफ, परीक्षा का सेंटर, एप्लीकेशन नंबर, यूजर आईडी, परीक्षा की तिथि और समय, कोविड-19 गाइडलाइंस चेक जरूर करें।

Jul 15, 2022  |  09:33 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी आवश्यकता

किसी भी समय आरईईटी 2022 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर के साथ डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

Jul 15, 2022  |  09:02 PM (IST)
REET Admit Card 2022: रिजल्ट के बाद नहीं होगी रिचेकिंग

कहा जा रहा है कि एक बार जब आरईईटी 2022 परीक्षा के परिणाम आ जाएंगे तब रिचेकिंग और रिएसेसमेंट नहीं होगा‌। फिलहाल, आरईईटी 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। 
 

Jul 15, 2022  |  08:32 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: 15 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं एडमिट कार्ड का इंतजार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 13,65,831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं और तकरीबन 86 फिर भी उम्मीदवारों को पहली पसंद के परीक्षा केंद्र मिले हैं। 

Jul 15, 2022  |  08:03 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: सक्रीय हुआ परीक्षा केंद्र आवंटन लिंक

परीक्षा केंद्र आवंटन लिंक को सक्रीय कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब लिंक के जरिए परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।
 

Jul 15, 2022  |  07:35 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: कितने शिफ्ट्स में होगी परीक्षा

आरईईटी 2022 की परीक्षा इस वर्ष 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहला शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा और दूसरा शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक। 
 

Jul 15, 2022  |  07:08 PM (IST)
REET Admit Card 2022: कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड?

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित करवाया जाएगा।

Jul 15, 2022  |  06:33 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: क्या आज आएगा एडमिट कार्ड?

यह कहा जा रहा था कि आरईईटी के एडमिट कार्ड आज यानी 15 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 

Jul 15, 2022  |  06:08 PM (IST)
REET 2022 Admit Card: इस बात का जरूर रखें ध्यान 

जो उम्मीदवार REET 2022 एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी भी दिन एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ आईडी भी अपने पास जरूर रखें। 

Jul 15, 2022  |  05:34 PM (IST)
Reet 2022 Exam Pattern: कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) इस वर्ष 23 और 24 जुलाई को आयोजित होगा। लेवल 1 और 2 की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएगी।