LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

RBSE 10th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, यहां से करें मार्कशीट डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in:आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जारी हो गया है, परीक्षार्थी इन रिजल्ट्स को रोल नंबर की मदद से देख पाएंगे। इन परिणामों की घोषणा आज सभी छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे की गई है, जल्द ही लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय पर मुहर शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने लगाई थी। छात्र कुछ देर में इन परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देख सकेंगे

bser 10th result 2022, sarkari result 2022, rbse 10th result 2022, rajasthan board 10th result 2022
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट से जुड़े चेक करें अपडेट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 को सबसे तेज इसी पेज पर कवर किया गया है, यहां रिजल्ट लिंक के साथ साथ अन्य जानकारियों को भी कवर किया जा रहा है। आज दोपहर ठीक 3 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 परिणाम की घोषणा की गई है, इन परिणामों की जानकारी राज्य शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा की गई, कुछ देर में रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इन रिजल्ट्स को केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखा जा सकेगा। हालांकि यह पेज http://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2022/query.htm खुल रहा है, यहां से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks Here | RBSE 10th Result 2022 Roll Number Wise Link

आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया। इन रिजल्ट्स को देखने के लिए केवल रोल नंबर की जरूरत है। अब जल्द ही टॉपर्स की जानकारी, पासिंग प​र्सेंटेज व अन्र जानकारियों को यहां आपके साथ साझा किया जाएगा।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link | RBSE 10th Result 2022 LIVE: Check marks and download marksheet

Jun 15, 2022  |  06:53 AM (IST)
RBSE 10th result 2022 - शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने घोषित किए रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरबीएसई 10वीं के परिणाम की घोषणा की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक अनिवार्य विषय में व्यक्तिगत रूप से कम से कम 33% अंक प्राप्त करने थे, जो छात्र एक दो विषयों में पासिंग अंक नहीं लाए हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

Jun 15, 2022  |  06:22 AM (IST)
RBSE 10th result live - आरबीएसई के सारे रिजल्ट घोषित

इस साल 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक लगभग 20 लाख छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा दी। आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 13 जून को दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया गया था। इस रिजल्ट को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखा जा सकता है।

Jun 15, 2022  |  12:03 AM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

rajeduboard-rajasthan-gov-in 
rajresults-nic-in 

Jun 14, 2022  |  11:35 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - जानिए कितना रहा पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 13 जून, 2022 को घोषित किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.38% है। जबकि लड़कों ने 81.62 फीसदी अंक हासिल किए। पिछले साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था।

Jun 14, 2022  |  10:32 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - रीचेकिंग का मिलेगा मौका

आरबीएसई 10वीं परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। छात्र अपने परिणामों की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि वे 10वीं कक्षा के परिणाम 2022  से नाखुश हैं तो वे रीचेकिंग के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 

Jun 14, 2022  |  09:30 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

राजस्थान कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध है। परीक्षार्थी रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें रिजल्ट (स्पेस) RAJ10 (स्पेस) रोल नंबर  लिखकर 56263 नंबर पर भेजना होगा। 

Jun 14, 2022  |  08:32 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - इस जिले का प्रतिशत रहा बेहतर

राजस्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। उदयपुर जिले का परीक्षा परिणाम इस बार 73.17 प्रतिशत रहा। वहीं कुल पास प्रतिशत 82.89 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार भी छात्राओं ने ज्‍यादा बेहतर प्रदर्शन किया। 

Jun 14, 2022  |  07:20 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - यहां चेक करें पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

पिछले साल यानि 2021 में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 12.55 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 99.56% छात्रों ने आरबीएसई 10वीं की परीक्षा पास की। लगभग 12,04,606 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे, 44,875 ने द्वितीय श्रेणी और 352 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की थी। 

Jun 14, 2022  |  06:18 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - डायरेक्‍ट लिंक से कर सकते हैं चेक

राजस्‍थान बोर्ड ने दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्‍ट घोषित किया है। छात्र आरबीएसई 10वीं परिणाम 2021 नाम वार और पिता का नाम देख सकते हैं। डायरेक्‍ट लिंक उपलब्‍ध है, इसके जरिए परीक्षार्थी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

Jun 14, 2022  |  04:51 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परिणाम

आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2022 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। जो छात्र इसके लिए उपस्थित हुए थे, वे राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट: rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।

Jun 14, 2022  |  04:10 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - जानिए कैसे मिलेगी मार्कशीट

आरबीएसई 10वीं के नतीजे जारी हो चुके है। छात्र ऑनलाइन रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास जरूर सेव कर लें। इस मार्कशीट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। वहीं हार्ड कॉपी के लिए उन्‍हें अपने स्‍कूल से संपर्क करना होगा।ऑरिजनल मार्कशीट उन्‍हें कुछ दिनों में उपलब्‍ध कराई जाएगी। 

Jun 14, 2022  |  03:15 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - यहां चेक करें पास प्रतिशत

आरबीएसई कक्षा 10 में उत्तीर्ण लड़कों की कुल संख्या: 4,66,490
आरबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों की कुल संख्या: 4,10,358
लड़कों का पास प्रतिशत- 81.62%
लड़कियों का पास प्रतिशत- 84.38 प्रतिशत

Jun 14, 2022  |  02:31 PM (IST)
CM अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं। सीएम ने छात्रों के अच्छे भविष्य की कामना की है।  

Jun 14, 2022  |  02:08 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - यहां जानें बीते साल का पासिंग परसेंट

पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2021 में 10वीं के छात्रों का पासिंग परसेंटेज 99.56 परसेंटेज था, यहां लड़कियों का पासिंग परसेंट लड़कों से ज्यादा था। जी हां लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.52 और लड़कों का पासिंग परसेंट 99.51 परसेंट था।

Jun 14, 2022  |  01:44 PM (IST)
एक जून को आया था साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट

परीक्षा राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से रात 11:45 बजे तक आयोजित की गई थीं। छात्र 1 जून से बेसब्री के साथ रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे क्योंकि बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 1 जून को कक्षा 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद से रिजल्ट आने शुरू हो गए। इसके बाद आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया गया और​ फिर 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी किया गया।

Jun 14, 2022  |  01:32 PM (IST)
केवल आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

राजस्थान बोर्ड अजमेर के छात्रों को सूचित किया जाता है कि आरबीएसई 10 वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच के लिए लिंक कई वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा, लेकिन पुख्ता जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच करें।

Jun 14, 2022  |  12:59 PM (IST)
Result 2022 Live - पहले मॉडल पेपर हुए थे जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के मॉडल पेपर पहले जारी किए थे। सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्‍ध कराए गए थे। इसके जरिए परीक्षार्थियों को पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिली थी। 

Jun 14, 2022  |  12:29 PM (IST)
indiaresults.com से भी रिजल्ट देखें

यदि साइट किसी वजह से हैंग हो जाती है तो छात्र indiaresults.com से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद आप यहां राज्य का चुनाव करें। इसके बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा। कई बार पेज को बार बार रिफ्रेश करने से भी रिजल्ट लिंक को देखा जा सकता है।

Jun 14, 2022  |  12:04 PM (IST)
आरबीएसई 10वीं परिणाम ऐसे करें चेक

छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं, यहां दाएं तरफ देखें Examination Results - 2022 लिखा होगा, इस पर क्लिक करें, इसके बाद रिजल्ट लिंक पर जाएं, और यहां रोलनंबर डालकर रिजल्ट देखें।

Jun 14, 2022  |  11:45 AM (IST)
दीक्षांत समारोह में इन मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान

राजस्थान बोर्ड अपने स्थापना दिवस यानी 1 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान करता है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।