LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

RBSE 12th Arts Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, यहां चेक करें रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 on www.rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए आखिरकार रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राजस्थान कक्षा 12 कला परिणाम 2022 को आज ठीक 12:15 पर जारी किया गया। छात्र rajasthan.indiaresults.com से आरबीएसई राजस्थान कक्षा 12 परिणाम 2022 देख सकते हैं।

rbse, rbse 12th result 2022, rajasthan board 12th result 2022
तस्वीर साभार:  i-stock
RBSE 12th Arts Result 2022 - राजस्थान बोर्ड आरबीएसई परिणाम यहां से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई 12वीं के नतीजे आज दोपहर 12:15 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) के प्रशासक एलएन मंत्री द्वारा घोषित कर दिया गया। आरबीएसई कक्षा 12 कला परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। राजस्थान 12वीं कला परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। चूंके साइट हैंग होने की समस्या बीच बीच में आ रही है ऐसे में इन परिणामों को प्राइवेट साइट से भी देखा जा सकता है।

RBSE 10th Result 2022 date: Check hereRBSE Ajmer 12th Arts Result 2022 Direct Link LIVE

हाल के अपडेट के अनुसार, राजस्थान बीएसईआर में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। 

Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Roll Number Wise | RBSE 5th 8th Result 2022 Today LIVE: Check here

Jun 07, 2022  |  08:51 AM (IST)
RBSE 12th Result 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट के बाद कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम भी घोषित कर दिया है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाने के कारण छात्रों को काफी दिक्कत हो रही थी, ऐसे में छात्र आज अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Jun 07, 2022  |  07:33 AM (IST)
RBSE Result 2022 - 652444 छात्रों ने कराया था पंजीकरण

आरबीएसई 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए कुल 652444 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 640239 छात्र इसके लिए उपस्थित हुए हैं और 616745 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखा जा सकता है।
 

Jun 07, 2022  |  06:56 AM (IST)
RBSE Result 2022 - देखें पासिंग प्रतिशत, लड़कियां रहीं आगे

राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। इस साल लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44 प्रतिशत रहा।
 

Jun 07, 2022  |  06:37 AM (IST)
Rbse 12th Result Live - राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 6 जून, 2022 को आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 12 कला स्ट्रीम के परिणाम के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov पर भी परिणाम देख सकते हैं।

Jun 07, 2022  |  12:23 AM (IST)
RBSE 12th result 2022: रजिस्टर करने वाले और परीक्षा देने वाले छात्र

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड, आरबीएसई 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए कुल 6,52,444 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 6,40,239 छात्र इसके लिए उपस्थित हुए और 6,16,745 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

Jun 07, 2022  |  12:01 AM (IST)
RBSE 12th Arts Result 2022: रेगुलर और प्राइवेट परीक्षा का पास प्रतिशत

आरबीएसई यानी राजस्थान एजुकेशन बोर्ड के कुल 96.59 फीसदी नियमित यानी रेगुलर छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 12 आर्ट्स परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। जबकि प्राइवेट छात्रों की बात करें तो 40.27 फीसदी छात्र 6 जून को जारी रिजल्ट में सफल रहे हैं।

Jun 06, 2022  |  11:22 PM (IST)
RBSE 12th Arts result 2022: कैसे चेक करें

2022 कक्षा 12 में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard rajasthan gov पर जाएं।
आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2022 लिंक का चयन करें।
रोल नंबर दर्ज करें। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 आर्ट्स के लिए स्क्रीन पर दिखेगा।

Jun 06, 2022  |  10:53 PM (IST)
Rajasthan board 12th arts result 2022: 12वीं रिजल्ट मार्कशीट में ये चीजें करें चेक

छात्र का नाम
जन्म की तारीख
विषय का नाम
विषय कोड
रोल नंबर
कुल प्राप्त अंक
विषयवार प्राप्त अंक
रिमार्क

Jun 06, 2022  |  10:11 PM (IST)
RBSE 12th Arts result 2022: 12वीं आर्ट्स रिजल्ट के लिए 3 मुख्य साइट

यहां बताई गई तीन वेबसाइट की मदद से राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से राजस्थान बोर्ड परीक्षा 12वीं के परिणामों को घोषित किया जा सकता है।

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in 
  • results.gov.in
Jun 06, 2022  |  10:00 PM (IST)
RBSE Board 12th Arts result 2022: अंग्रेजी आर्ट्स रिजल्ट के आंकड़े

अंग्रेजी (कॉम्प.) विषय में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या - 6,37,342
पास होने वाले कुल छात्र - 6,29,580
अंग्रेजी में कुल पास प्रतिशत - 98.78 फीसदी

Jun 06, 2022  |  08:53 PM (IST)
RBSE 12th result 2022 Arts: हिंदी परिणाम के आंकड़े

हिंदी विषय में कुल नियमित छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए - 6,37,342
परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या - 6,30,903
पास प्रतिशत - 98.98 फीसदी

Jun 06, 2022  |  08:14 PM (IST)
RBSE Class 12 arts 2022: लड़कों से आगे लड़कियां

इस साल लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 97.21 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी रहा है। नोटिस के अनुसार, 'बोर्ड सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने बताया कि आरबीएसई सीनियर सेकेंडरी आर्ट्स क्लास की परीक्षा में 6,52,610 और आरबीएसई सीनियर उपाध्याय में 4,058 उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।'

Jun 06, 2022  |  07:11 PM (IST)
इतनी भरनी होगी फीस

10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स ये बात ध्यान रहे कि कॉपी को रीइवेल्यूशन नहीं किया जाएगा। वहीं, उन्हें दोबारा एग्जाम देने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं, कॉपी की जांच के लिए स्टूडेंट्स को 100 रुपए फीस देनी होगी। 

Jun 06, 2022  |  06:33 PM (IST)
ऐसे करें आवेदन

जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं वह दोबारा अपनी आंसर शीट की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के अंदर ऐसा करना होगा। इस पर लेट फीस चार्ज नहीं होगी।

Jun 06, 2022  |  05:57 PM (IST)
ये दो जिले रहे अव्वल

आरबीएसई 12वीं आर्ट्स बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सीकर और नागौर जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। इन दोनों ही जिलों में रेगुलर और प्राइवेट दोनों के 98.30 फीसदी बच्चे पास हुए। 
 

Jun 06, 2022  |  05:30 PM (IST)
95 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास

राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में 95 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए   
साइंस स्ट्रीम: 96.53 फीसदी
कॉमर्स स्ट्रीम: 97.53 फीसदी
आर्ट्स स्ट्रीम: 96.33 फीसदी

Jun 06, 2022  |  03:26 PM (IST)
RBSE Results 2022 - इस प्राइवेट साइट से देखें रिजल्ट

आरबीएसई ने इससे पहले कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे एक ही दिन घोषित किए थे। जबकि आज केवल आर्ट्स के नतीजे जारी किए गए। इन नतीजों को आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से देख सकते हैं। या फिर आप indiaresults.com से भी परिणाम देख सकते हैं।

Jun 06, 2022  |  03:02 PM (IST)
Sarkari Result Live - देखें लड़के व लड़कियों में कौन रहा आगे

बोर्ड ने इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.33 प्रतिशत दर्ज किया है। आज घोषित आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।  परिणाम में, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44 प्रतिशत रहा।
 

Jun 06, 2022  |  02:25 PM (IST)
rajeduboard.rajasthan.gov.in - लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

आरबीएसई ने आज 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल लड़कियों ने बेहतर पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम में, लड़कियों ने 97.21 और लड़कों ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44% दर्ज किया।

Jun 06, 2022  |  01:38 PM (IST)
RBSE 12th Arts Result 2022 - यहां देखें पूरी डिटेल

x12वीं कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों धाराओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान में, लड़कियों ने 97.55% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.98% था। जबकि कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93% है। आर्ट्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21% दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44% है।