LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

REET Admit Card 2022: रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

REET Admit Card 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, आरईईटी 2022 एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। बता दें, रीट परीक्षा 2022 का आयोजन 23 जुलाई से होना है, ऐसे में परीक्षा में केवल 8 दिन का समय बचा है। आमतौर पर परीक्षा में जब 10 दिन बाकी होते हैं तब एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाता है।

reet admit card, reet admit card 2022, reet admit card 2022 download,
REET Admit Card 2022 LIVE Updates: आरईईटी 2022 एडमिट कार्ड

REET Admit Card 2022: बीएसईआर (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान) द्वारा आरईईटी (शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा) 2022 के एडमिट कार्ड आज यानी 17 जुलाई 2022 को जारी किया जा सकता है एक बार रीट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इन्हें आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इस बार राजस्थान पात्रता परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकण करवाया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि, लगातार रीट की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, प्रवेश पत्र जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Admit Card 2022 Download Link LIVE | REET 2022 Exam Centre List, City Allotment 

एक बार एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद, छात्र यहां डायरेक्ट लिंक से आरईईटी 2022 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या, पासवर्ड चाहिए होगा।

REET Admit Card 2022 Direct LinkBSER REET 2022 Admit Card, Exam Center List

Jul 17, 2022  |  04:33 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - जानिए कितने बजे होगी परीक्षा

रीट की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्‍द ही उम्‍मीदवारों को एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराया जाएगा। 

Jul 17, 2022  |  04:03 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - जानिए कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – reetbser2022.in

चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 

चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

चरण 4: प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

Jul 17, 2022  |  03:27 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - जुलाई में इस तारीख को होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर ने आरईईटी 2022 के लिए परीक्षा केंद्र सूचना लिंक पहले ही सक्रिय कर दिया था। शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2022 के लिए प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Jul 17, 2022  |  02:50 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - जल्द आएगा नोटिफिकेशन

बता दें बोर्ड ने अभी प्रवेश पत्र से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए लगातार हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें।

Jul 17, 2022  |  02:34 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - यहां देखें रिजल्ट

रीट 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

reetbser2022.com, rajaeduboard.rajasthan.gov.in

Jul 17, 2022  |  02:05 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - ऑफलाइन होगी परीक्षा

बता दें राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेन और पेपर मोड पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में अपने साथ ब्लू और ब्लैक बॉल पेन अवश्य लेकर जाएं। सात ही परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंच जाएं, देर से पहुंचने पर आपको एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एंट्री से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास कोई चिट वगैरह ना हो। 

Jul 17, 2022  |  01:45 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - सिटी इंटिमेशन स्लिप करें चेक

बीते शुक्रवार को बोर्ड ने राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था। ऐसे में अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.com पर जाकर परीक्षा  लिए आवंटित शहर की सूची देख सकते हैं। तथा परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अपनी टिकट करवा सकते हैं।

Jul 17, 2022  |  01:20 PM (IST)
REET Admit Card 2022 - प्रवेश पत्र में 5 दिन शेष

राजस्थान पात्रता परीक्षा में अब मात्र 5 दिन शेष बाकी हैं, ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि अपनी तैयारी तेज कर दें। बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Jul 17, 2022  |  12:55 PM (IST)
REET Admit Card 2022 - शिक्षक की नौकरी के लिए जरूरी है ये परीक्षा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों को टीईटी की परीक्षा से गुजरना होता है। ध्यान रहे टीईटी की परीक्षा पास किए बिना आप शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसलिए अपने परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें।

Jul 17, 2022  |  12:34 PM (IST)
REET Admit Card - ऐसे देखें सबसे पहले

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद सबसे पहले रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.com पर जाएं, अब REET Admit card 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे इसकी कलर कॉपी का प्रिंट निकालें, क्योंकि कई बार फोटो क्लीयर ना होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाती है।

Jul 17, 2022  |  12:05 PM (IST)
REET 2022 Admit Card - पंजीकरण संख्या व पासवर्ड रखें तैयार

राजस्थान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों को सूचित किया जाता है कि अपना अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड तैयार रखें, बोर्ड किसी भी वक्त प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Jul 17, 2022  |  11:44 AM (IST)
BSER REET Admit Card 2022 - ध्यान दें

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

reetbser2022.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in 

Jul 17, 2022  |  11:31 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - 50 मिनट का अतिरिक्त समय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2022 परीक्षा से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार परीक्षा के लिए दिव्यांगजनों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नेत्रहीन या पोलियो, लकवा आदि बीमारियों से ग्रस्त उम्मीदवारों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। 

Jul 17, 2022  |  11:11 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - तेज कर दें तैयारी

बता दें इस बार राजस्थान पात्रता परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यहां नकल की कोई गुंजाइशन नहीं होगी इसलिए यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अभी परीक्षा में शेष 6 दिन बचे हैं अपनी तैयारी तेज कर दें। 

Jul 17, 2022  |  10:42 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - यहां करें डाउनलोड

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हाल ही में बोर्ड ने  सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड  कर सकते हैं।
 

Jul 17, 2022  |  10:18 AM (IST)
REET Admit Card 2022 - पेपर 1 और पेपर 2 में अंतर

रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर - 02 सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 02 दोपहर 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित है। वहीं जो उम्मीदवार पेपर - 01 और पेपर - 2 जोनों में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठना अनिवार्य है। 

Jul 17, 2022  |  09:51 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - यहां कर सकेंगे डाउनलोड

हालांकि अभी एडमिट कार्ड से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही यहां आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि आज दोपहर तक प्रवेस पत्र जारी हो सकता है।

Jul 17, 2022  |  09:22 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - महत्वपूर्ण जानकारी

रीट 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोज करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा, दर्ज करते ही प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़ रहें, प्रवेश पत्र जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Jul 17, 2022  |  09:02 AM (IST)
REET 2022 Admit Card - पेपर 1 और पेपर 2

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट की परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित करता है। यदि आप कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं तो पेपर - 1 में शामिल होना जरूरी होता है। वहीं यदि आप कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं तो पेपर 2 में शामिल होना आवश्यक होता है। बता दें दोनों ही पेपर का पैटर्न लगभग समान होता है।

Jul 17, 2022  |  08:42 AM (IST)
REET 2022 Admit card - ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

राजस्थान पात्रता परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर REET 2022 Admit Card लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।