LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

RRB Group D Admit Card: रेलवे बोर्ड जल्‍द जारी करेगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं चेक

RRB Group D Admit Card 2021: रेलवे नौकरी से संबंधित तमाम अपडेट आ रहे हैं। आरआरबी ने कहा है कि एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक जारी किए जाएंगे। इसके बाद सीबीटी2 परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए फरवरी के पहले हफ्ते में प्रवेश पत्र (rrb ntpc cbt2 admit card) जारी किया जाएगा। बता दें, सीबीटी2 परीक्षा की भी तारीखें घोषित की जा चुकी हैं। rrb ntpc cbt 2 exam 14 फरवरी से शुरू हो रहे ​हैं।

rrb ntpc, rrb ntpc result 2021, rrb ntpc result 2021 date, rrb group d exam
आरआरबी एनटीपीसी व ग्रुप डी परीक्षा अपडेट

RRB Group D Admit Card 2021: आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बार्ड ने भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। rrb ntpc cbt1 result, rrb ntpc cbt 2 admit card के बाद आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए 23 फरवरी की तारीख निश्चित की गई है। ntpc परीक्षा के जरिये जहां 35000 पदों पर भर्ती की जानी है, वैसे ही ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाएंगे। rrb group d exam admit card मिड फरवरी में जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Admit Card 2021: Check Region Wise admit card details here

rrb group d exam के लिए अनुमानित तौर पर 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, यही कारण है कि इसका कटआफ बहुत ज्यादा जाने की संभावना है। हालांकि रेलवे ने कहा कि rrb group d exam भी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तरह कई चरणों मे आयोजित की जाएगी। ​​फिलहाल, रेलवे भर्ती की हर अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें।

Sarkari Naukri-Result Notification Live: Check All Latest Gvt Jobs Notification here

Dec 24, 2021  |  11:07 PM (IST)
परीक्षा से पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

आआरबी ग्रुप डी की परीक्षा फरवरी में होनी है। परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी और चार दिन पहले एडमिट कार्ड / कॉल लेटर डाउनलोड लिंक जारी कर दिये जाएंगे। बता दें वर्ष 2019 में आरआरबी द्वारा रेलवे में एक लाख से ज्यादा पदों पर ग्रुप डी वैकेंसी निकाली गई थी। 

Dec 24, 2021  |  09:45 PM (IST)
ऑनलाइन माध्‍यम से होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड यानी ऑनलाइन माध्यम से होगी। परीक्षा अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी के अनुसार परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। 

Dec 24, 2021  |  08:47 PM (IST)
इस प्रक्रिया से आवेदन में करें सुधार

आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2021 मॉडिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, यहां अपना आरआरबी ग्रुप डी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखा रहा सिक्योरिटी कोड दर्ज कर लॉग-इन बटन पर क्लिक करें। लॉग-इन करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखेगा। इसमें जरूरी सुधार कर लें और फिर से फॉर्म सबमिट करें। 

Dec 24, 2021  |  07:41 PM (IST)
कोविड की वजह से एग्‍जाम में हुई देरी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पहले अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी। हालांकि कोविड 19 के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। आखिरकार अब आरआरबी ग्रुप डी की पहले चऱण की परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

Dec 24, 2021  |  06:46 PM (IST)
23 फरवरी को होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की पहले चऱण की परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन पत्र को संशोधन करने के लिए लिंक को 15 दिसंबर 2021 तक एक्टिव किया गया है। ऐसे में जिन उम्‍मीदवारों के आवेदन हस्‍ताक्षर और फोटो की वजह से रिजेक्‍ट हो गए थे, वे इसमें सुधार कर सकते हैं।
 

Dec 24, 2021  |  05:15 PM (IST)
इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती के तहत विभिन्‍न पदों पर भर्ती की जाएगी। निजमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एसएंडटी विभाग) में हेल्पर, असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि के पद शामिल है। कोरोना की वजह से परीक्षा देर से आयोजित कराई जा रही है।

Dec 24, 2021  |  04:14 PM (IST)
35200 से ज्यादा लोगों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC सीबीटी1 को लेकर एडमिड संबंधी अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयन के लिए सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है अब सीबीटी-2 का आयोजन 14 फरवरी से किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

Dec 24, 2021  |  03:20 PM (IST)
26 दिसंबर को डिएक्टिव होने वाला है यह लिंक

आरआरबी भर्ती 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 आयोजित करने के लिए आधिकारिक कार्यक्रम कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया था। इसने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए संशोधन लिंक rrbcdg.gov.in पर 15 दिसंबर को जारी किया था, अब यह लिंक 26 दिसंबर को डिएक्टिव होने वाला है।
 

Dec 24, 2021  |  02:46 PM (IST)
RRB Group D News दो दिन बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा मोडिफिकेशन लिंक

बता दें, 15 दिसंबर को आवेदन सुधार लिंक एक्टिवेट किया गया था। यह लिंक उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके आवेदन सिर्फ इसलिए कैंसिल कर दिए गए थे क्योंकि उनके आवेदन फॉर्म में हस्ताक्षर व फोटो सही से नहीं लगे थे। बता दें, दो दिन बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा मोडिफिकेशन लिंक

Dec 24, 2021  |  01:52 PM (IST)
RRB Group D Exam Admit Card - आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द

क्या आपको पता है आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के माध्यम से जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उनकी सैलरी की शुरुआत 18 हजार रुपये प्रति माह से होगी। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ अलग से दिया जाएगा।

Dec 24, 2021  |  01:19 PM (IST)
RRB Group D exam Update - ग्रुप डी परीक्षा के सभी चरण जानें

अगर आपको भी यह जानना है कि कितने चरणों में होगी ग्रुप डी परीक्षा तो जानिये आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है

Dec 24, 2021  |  12:44 PM (IST)
RRB Group D - मोडिफिकेशन लिंक अभी भी एक्टिव

आरआरबी ग्रुप डी 2021 आवेदन संशोधन लिंक अभी भी एक्टिव है, यह 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा। जिन्होंने गलत प्रारूप में फोटो या हस्ताक्षर अपलोड किए थे, वे जल्द इस लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र में सुधार कर लें। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अधिक जानकारी प्राप्त करें।

Dec 24, 2021  |  12:05 PM (IST)
RRb Group D exam - ट्रेवल पास

रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा तिथि आ चुकी है, यह परीक्षा 23 फरवरी को होगी। SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रेवल पास एग्जाम से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे यानी यह पास 13 फरवरी के आसपास जारी होंगे। 

Dec 24, 2021  |  11:32 AM (IST)
प्रक्रियाधीन है परिणाम

प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) का परिणाम अभी प्रक्रियाधीन है और परिणाम अस्थायी रूप से निर्धारित हैं। आरआरबी ने कहा है 15 जनवरी, 2022 तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

Dec 24, 2021  |  10:52 AM (IST)
RRB NTPC result आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 रिजल्ट अपडेट

1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे,सीबीटी1 परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक सात फेज में आयोजित की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम सोलह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। क्रेडिंशियल साथ रखें।
 

Dec 24, 2021  |  10:28 AM (IST)
RRB Ntpc CBT 1 - परिणाम व आंसर की साथ में

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने घोषणा कर बताया कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए, दूसरा सीबीटी 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

Dec 23, 2021  |  06:40 PM (IST)
23 फरवरी 2022 से हो रहा एग्जाम

परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित की जाने वाली है। इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

Dec 23, 2021  |  05:25 PM (IST)
ए़डमिट कार्ड से पहले जारी होगी ये चीज

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम की सिटी, परीक्षा तिथि, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट होगा और आरआरबी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक करते रहना चाहिए।

Dec 23, 2021  |  04:42 PM (IST)
परीक्षा देते हुए ये बात रखें ध्यान

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को लेकर उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रख लें। देर से पहुंचे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Dec 23, 2021  |  03:55 PM (IST)
इस दिन शुरू होंगे आरआरबी सीबीटी2 एग्जाम

आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। यह परीक्षा अब 2022 में 15 जनवरी को होनी है। इसके बाद 14 फरवरी से सीबीटी2 एग्जाम शुरू होंगे।