LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

SSC GD Constable Result 2021: जानिए कब जारी होंगे जीडी कांस्‍टेबल परिणाम? ये हैं अब तक अपडेट

यदि आप भी सोच रहे हैं कि एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? तो बता दें, एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ssc official website ssc.nic.in से रिजल्ट व ssc gd constable final answer key 2021 चेक कर सकेंगे। बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इससे जुड़े ताजा नोटिफिकेशन के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।

ssc gd constable result, ssc gd constable result 2022, ssc gd constable result update
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट इस दिन होने जा रहे हैं जारी

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट डेट को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे। ssc gd constable exam response sheet 24 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। इस ब्लॉग में एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कैसे देखें, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 22 अपडेट, सरकारी रिजल्ट एसएससी जीडी कांस्टेबल से जुड़े नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां लिंक पा सकेंगे। Computer-Based Exam (CBE) के बाद Physical Efficiency Test (PET), Physical Standard Test (PST) और Medical Exam (Detailed Medical Exam) का आयोजन किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2021 Live Updates

ssc gd constable 2021 परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। यहां आप जान पाएंगे ssc gd constable salary, ssc gd constable result date, ssc gd constable result kab aayega इत्यादि।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Result, Answer Key, Vacancy Notification here

Jan 29, 2022  |  06:00 AM (IST)
टेंटिव डेट्स के अलग हो सकती हैं डेट्स

उम्मीदवारों को एक बार फिर से हम सूचित कर देना चाहते हैं कि नीचे दी गई तिथियां केवल अस्थाई और विशुद्ध रूप से विश्लेषण पर आधारित हैं। वास्तविक तिथियां इससे अलग भी हो सकती हैं।

Jan 28, 2022  |  11:34 PM (IST)
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा: महत्वपूर्ण तिथि

एसएससी जीडी परिणाम 2021 की तिथि - 31 जनवरी, 2022 तक संभावित
एसएससी जीडी फाइनल आंसर की 2021 - 31 जनवरी 2022 या फरवरी के पहले सप्ताह तक
परिणाम (रिजल्ट) समय - बाद में घोषित किया जाएगा

Jan 28, 2022  |  10:50 PM (IST)
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021: उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परिणाम भर्ती के अगले दौर के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करेगा। योग्यता सूची के साथ, उम्मीदवार अपने अंकों तक भी पहुंच सकेंगे और बाद में अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों की तुलना कर सकेंगे। SSC GD परीक्षा 2021 के नवीनतम अपडेट के लिए इस ब्लॉक को चेक करते रहें।

Jan 28, 2022  |  10:20 PM (IST)
फाइनल आंसर की के दिन नहीं आएगा परिणाम?

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि भले ही परिणाम अंतिम आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा, लेकिन परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद इस आंसर की के जारी होने की संभावना है। इसलिए, परिणाम उसी तारीख को जारी नहीं होता है, तो उम्मीदवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह जल्द उपलब्ध होगा।

Jan 28, 2022  |  09:50 PM (IST)
SSC GD Update: प्रारंभिक आंसर की और आपत्ति उठाने का समय

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 रिजल्ट डेट का इंतजार उन लाखों उम्मीदवारों को है जिन्होंने 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक परीक्षा दी थी। इसके बाद, प्रारंभिक उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी और उम्मीदवारों के पास आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय था।

Jan 28, 2022  |  09:24 PM (IST)
SSC GD Constable: आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा तिथियां

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  sssc.uk.gov.in पर जाने पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Jan 28, 2022  |  08:45 PM (IST)
SSC GD रिजल्ट के बाद फिजिकल टेस्ट

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद और कटऑफ लिस्ट सामने आने के बाद कटऑफ अंकों को पार करने वाले उम्मीदवारं की शारीरिक क्षमता जांचने के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।

Jan 28, 2022  |  08:19 PM (IST)
कैटेगिरी के अनुसार अलग-अलग कटऑफ

SSC GD Constable Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जब रिजल्ट शेयर किया जाएगा तो इसमें एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम के अलावा कैटेगिरी वार अलग-अलग कटऑफ भी होगी। इससे ज्यादा अंक होने पर भी आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार पात्र होंगे।

Jan 28, 2022  |  07:53 PM (IST)
SSC GD Constable परीक्षा से इन पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की मदद से असम राइफल्स, CAPF, NIA और SSF राइफलमैन के कुल 25271 खाली पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती होनी है। उम्‍मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्‍ट और मेरिट लिस्‍ट को डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवार फिजिकल टेस्‍ट में शामिल होने के लिए बुलाए जाएंगे।

Jan 28, 2022  |  07:01 PM (IST)
शारीरिक परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले दौर में शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।

Jan 28, 2022  |  06:29 PM (IST)
दो महीने पहले हुई थी परीक्षा

SSC GD 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 16 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। 2 महीने हो जाने के चलते आवेदकों की रिजल्‍ट को लेकर बेसब्री बढ गई है। माना जा रहा है कि आयोग की ओर से किसी भी समय परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर की जा सकती है। 

Jan 28, 2022  |  05:58 PM (IST)
कोरोना के चलते आवेदक चिंतित

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आवेदकों को रिजल्‍ट का इंतजार है, लेकिन कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। ऐसे में आवेदक रिजल्‍ट में हो रही देरी से चिंतित नजर आ रहे हैं। 

Jan 28, 2022  |  05:18 PM (IST)
आंसर की में शामिल होती हैं ये चीजें

उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
परीक्षा का नाम
परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों की संख्या
सभी प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प

Jan 28, 2022  |  04:43 PM (IST)
जानें कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

SSC GD 2021 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु-सीमा की की गणना 01-08-2021 के संदर्भ में की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है। 

Jan 28, 2022  |  03:58 PM (IST)
10वीं पास होना जरूरी

जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसएफ, एसएसबी, एनआईए और राइफलमैन के लिए रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

Jan 28, 2022  |  03:27 PM (IST)
लाखों आवेदकों ने किया था आवेदन

SSC GD 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2021 को शुरू हुई थी, जो 31 अगस्त 2021 तक चली थी। इस प्रक्रिया में लाखों आवेदकों ने  अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा किया था। इस दौरान आवेदकों से 100 रुपए बतौर आवेदन शुल्‍क लिया गया था। 

Jan 28, 2022  |  02:41 PM (IST)
जुलाई में जारी हुई थी अधिसूचना

SSC GD 2021 की भर्ती प्रक्रिया 17 जुलाई 2021 को SSC GD अधिसूचना 2021 जारी होने के बाद शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को SSC GD 2021 परीक्षा के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना था। लिखित परीक्षा आयोजित कराने के बाद आयोग जल्‍द ही परिणाम की घोषणा करेगा। 

Jan 28, 2022  |  02:11 PM (IST)
इन पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के तहत कॉन्स्टेबल की 25271 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी। इनमें पुरुष कांस्टेबलों के लिए 22424 और महिला कांस्टेबलों के लिए 2847 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

Jan 28, 2022  |  01:18 PM (IST)
नवंबर से दिसंबर तक हुए थे एग्‍जाम

SSC GD 2021 के लिए ऑनलाइन परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। SSC GD कांस्टेबल 2021 CBT परीक्षा की उत्तर कुंजी 24 दिसंबर 2021 को जारी की गई थी। अब जल्‍द ही रिजल्‍ट आयोग की ओर से घोषित किए जाएंगे। 

Jan 28, 2022  |  12:38 PM (IST)
परिणाम जारी करने में होता है इतना गैप

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपलब्ध पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, यह देखा जा सकता है कि परीक्षा की तारीख और एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम जारी करने की तारीख के बीच 100 से 113 दिनों का अंतर रहता है। इसलिए माना जा रहा है कि आयोग अपने पुराने तरीके का पालन कर सकता है।