LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड जल्‍द होगा रिलीज, इन वेबसाइट पर करें डाउनलोड

NTA UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2021 के लिए आयोजित होने वाली संयुक्‍त परीक्षा के लिए जल्‍द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा इसे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET 2022 परीक्षा 8 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी।

UGC NET Admit Card 2022 Notification
UGC NET Admit Card 2022 Notification

UGC NET Admit Card 2022: यह परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 82 विषयों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या सहायक के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए इसका आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों / कॉलेजों / संस्थानों में प्रोफेसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

UGC NET Admit Card 2022 Download Link

हॉल टिकट के अलावा एनटीए उम्मीदवारों के लिए एडवांस इंटिमेशन स्लिप भी जल्द जारी करेगा। जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को यह बताना है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। ताकि वह परीक्षा से पहले टिकट आदि व्यवस्था पहले से ही कर सकें। हालांकि इस स्लिप पर परीक्षा केंद्र और हॉल टिकट आदि की सूचना नहीं होगी।

UGC NET Admit Card 2022 LIVE: Check here

Jul 03, 2022  |  04:50 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022 Live: एडमिट कार्ड डाउनलोड में परेशानी होने पर क्या करें?

किसी भी उम्मीदवार को उनके प्रवेश पत्र में आवंटित डेट और समय के अलावा परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह एनटीए की हेल्प लाइन से सुबह 09:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच संपर्क करें या एनटीए को ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

Jul 03, 2022  |  04:33 PM (IST)
UGC NET CBT Admit Card 2022: यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड अपडेट

सीबीटी परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। केंद्र पर परीक्षा के लिए डेट, शिफ्ट, समय और अनुशासन के अनुसार परीक्षा देनी होगी, जैसा कि एडमिट कार्ड में दिखाया गया है।

Jul 03, 2022  |  03:56 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: जल्द जारी होगा हॉल टिकट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए की ओर से जल्द जुलाई परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 को जारी किया जाएगा। दिसंबर 2021 और जून 2022 की यूजीसी नेट परीक्षा 8 जुलाई, 9, 11, 12 और 12 अगस्त, 13 और 14, 2022 को आयोजित हुई थी। एक बार घोषित हो जाने के बाद यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट की मदद से यूजीसी नेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Jul 03, 2022  |  03:05 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: जरूरी क्रेडेंशियल से करें लॉगिन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए जुलाई में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए एक या दो दिन के अंदर एडमिट कार्ड को लेकर कोई अपडेट जारी कर सकती है। परीक्षा प्रवेश पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी क्रेडेंशियल से लॉगिन करना होगा। 
 

Jul 03, 2022  |  02:45 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: दोनों परीक्षाओं को किया गया मर्ज

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल यूजीसी नेट की परीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में एनटीए ने दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को मर्ज कर दिया है। परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकते हैं। 

Jul 03, 2022  |  01:58 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्‍द जारी होने वाले हैं। ऐसे में उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि परीक्षा के कुछ दिनों पहले इसे जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

Jul 03, 2022  |  01:09 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: गलती मिलने पर कराएं सुधार

सभी उम्मीदवारों को यह सुझाव दिया जाता है कि वे अपने यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसे सत्यापित करें और अच्‍छे से जांच कर लें। यदि कोई जानकारी गलत है, तो उन्हें जल्द से जल्द संबंधित प्राधिकारी से संपर्क करके दुरुस्‍त कराएं। 
 

Jul 03, 2022  |  12:40 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: रिजल्‍ट देखने का तरीका

चरण 1: सबसे पहले, उम्मीदवार को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: उसके बाद उम्मीदवार की कंप्यूटर स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा।
चरण 3: यहां इस होम पेज पर उम्मीदवार को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक मिलेगा और उसे उस पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: फिर उम्मीदवार को नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा और इस पृष्ठ पर, उम्मीदवार को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि और एंटर दर्ज करना होगा।
चरण 5: अब यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 उम्मीदवार की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा और उम्मीदवार इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकेंगे।
चरण 6: अंत में, उम्मीदवार को भविष्य में उपयोग के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंट आउट निकाल लें। 
 

Jul 03, 2022  |  12:05 PM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: परीक्षा केंद्र पर्ची भी जल्‍द होगी जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) परीक्षा 08 जुलाई, 2022 से शुरू होगी। विभिन्‍न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र पर्ची आज या कल में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराए जाएंगे। 

Jul 03, 2022  |  11:32 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: जानिए किस तरह के पूछे जाएंगे सवाल

यूजीटी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दोनों पेपर के बीच कोई विराम नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में लेटेस्‍ट अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in, ugcnet.nta.nic देखें। 

Jul 03, 2022  |  11:05 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: जल्‍द जारी होगा प्रवेश पत्र

यूजीसी नेट परीक्षा में पेपर 1 और 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। परीक्षा का आयोजन  8 जुलाई, 9, 11, 12 और अगस्त 12, 13 और 14, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्‍मीदवारों को जल्‍द ही एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराया जाएगा। 

Jul 03, 2022  |  10:18 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: 180 मिनट में हल करना होगा पेपर

यूजीसी परीक्षा 3 घंटे की होगी। यानि पेपर हल करने के लिए 180 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। जबकि दूसरी पाली के पेपर दोपहर 3 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे समाप्त होगी।

Jul 03, 2022  |  09:39 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: दो सत्रों की एक साथ हो रही परीक्षा

दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 8 जुलाई, 9, 11, 12 और 12 अगस्त, 13 और 14, 2022 को आयोजित की जाएगी। पिछले साल होने वाली परीक्षा कोरोना के चलते स्‍थगित कर दी गई थी। ऐसे में दोनों सत्रों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही है। 

Jul 03, 2022  |  09:11 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: जानिए कौन कर सकता है आवेदन

जो उम्मीदवार यूजीसी से मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलो, जेआरएफ के रूप में काम करना चाहते हैं, वे यूजीसी नेट परीक्षा देते हैं। परीक्षा का आयोजन इस साल जुलाई में किया जाना है। 

Jul 03, 2022  |  08:37 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड जरूरी

UGC NET 2022 का एडमिट कार्ड जल्‍द जारी किया जाएगा। आवेदकों को परीक्षा देते समय इसे पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लेकर जाना होगा। इसे दिखाकर ही  परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। UGC NET 2022 परीक्षा में 82 विषयों को शामिल किया गया है।

Jul 03, 2022  |  08:05 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

एनटीए ने यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए तारीख जारी कर दी है। दिसंबर 2021 और जून 2022 के संयुक्त चक्रों के लिए टेस्ट आयोजित होंगे। इस साल परीक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई, 2022 और 12 अगस्त, 13 और 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 

Jul 03, 2022  |  07:34 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: सिटी इंटीमेशन स्लिप होगी उपलब्‍ध

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होने वाली है। परीक्षा से पहले यूजीसी नेट की ओर से सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर उपलब्ध होगी। इसमें परीक्षा केंद्र व शहर के बारे में जानकारी होगी। 

Jul 03, 2022  |  06:57 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: दोनों पेपर के बीच नहीं होगा ब्रेक

UGC NET जुलाई परीक्षा 180 मिनट (3 घंटे) के लिए होगी। ये दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। इसमें पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहली शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 

Jul 03, 2022  |  06:25 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: इन तारीख को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्‍द ही जारी किया जाएगा। उम्‍मीदवार इसे आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 जुलाई, 9, 11, 12 और अगस्त 12, 13 और 14, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

Jul 03, 2022  |  12:21 AM (IST)
UGC NET Admit Card 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट की परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की अवधि में होगी और दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। इसके बाद दूसरी पाली उसी दिन दोपहर 3 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे समाप्त होगी। इसका मतलब पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 8, 9, 11, 12 जुलाई और 12, 13, 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी।