LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UP Board 10th 12th Result 2022 यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर, ऐसे देखें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2022, Sarkari Result 2022 : उत्तर प्रदेश बोर्ड, यूपीएमएसपी परिणाम 2022 तय समय के अनुसार 2 दो बजे घोषित कर दिया गया है। अब से कुछ देर बाद यानी 4 बजे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। आप UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें।

up board, up board result 2022, up board result 2022 kab aayega
Up board result 2022 kab aa rha hai: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2022, Sarkari Result 2022 : उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे 2 बजे जारी कर दिए गए हैं जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। 

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में सम्पन्न हुई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

Jun 18, 2022  |  04:47 PM (IST)
ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 18 जून, 2022 कक्षा 10 का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया गया और इसके बाद कक्षा 12 के लिए परिणाम क्रमशः शाम 4 बजे घोषित किया गया। आधिकारिक वेबसाइट- upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है।

Jun 18, 2022  |  04:29 PM (IST)
छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
Jun 18, 2022  |  04:27 PM (IST)
फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर 

यूपी बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। पहले नंबर पर 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ फतेहपुर की दिव्यांशी ने पहला स्थान पाया है जबकि प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण, प्रयागराज की जीया मिश्रा और आंचल यादव, बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा हैं।

Jun 18, 2022  |  04:19 PM (IST)
UP board 12th Result: इतने प्रतिशत रहा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया रिजल्ट। upmsp.edu.in और http://upresults.nic.in पर देखें रिजल्ट। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85.33 फीसदी छात्र-छात्राएं पास जिनमें बालक - 81.21% और बालिका 90.15% शामिल हैं। 

Jun 18, 2022  |  03:57 PM (IST)
UP Board 12th Result: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी हुआ था और अब चार बजे तय समय के अनुसार 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। छात्रों को काफी समय से रिजल्ट का इंतजार था क्योंकि एक पेपर लीक होने की वजह से परिणाम में देरी हुई।   

Jun 18, 2022  |  03:33 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा

बता दें 12वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।इसके लिए हमारे इस लिंक से जुड़े रहें, रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। 

Jun 18, 2022  |  03:17 PM (IST)
UP Board Result 2022 - एसएमएस माध्यम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे एसएमएस के माध्यम से अपने रोल नंबर का खास ध्यान रखें, भूलकर भी गलत रोल नंबर ना र्ज करें। 

Jun 18, 2022  |  02:47 PM (IST)
UP board 12th Result: 4 बजे आएगा 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है और अब छात्रों को कक्षा 12 के परिणाम का इंतजार है। यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी करने वाला है। इस बात की जानकारी नोटिस के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी। 

Jun 18, 2022  |  02:37 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - फर्जी वेबसाइट से बचें

रिजल्ट जारी होन के बाद किसी भी फर्जी वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम ना चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। यहां आपको सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी। 

Jun 18, 2022  |  02:21 PM (IST)
UP Board 10th Result: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप

यूपी बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कानपुर के प्रिंस पटेल को 97 .67% अंकों के साथ मिला पहला स्थान। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा को दूसरा स्थान। कन्नौज के अंकित शर्मा को तीसरा स्थान। 

Jun 18, 2022  |  02:13 PM (IST)
अपनी आंसरशीट दोबार चेक करवा सकते हैं छात्र (UP Board 10th Result 2022)

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे कई छात्र होते हैं, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे छात्र अपने पेपर दोबारा चेक करवाने के लिए रीवैल्युशन का फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि इसके लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

Jun 18, 2022  |  02:05 PM (IST)
UP Board Result 2022: जारी हुआ 10वीं के नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने 10वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। एक बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाने के बाद सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देक सकते हैं।
 

Jun 18, 2022  |  01:58 PM (IST)
UP Board Result: संभालकर ककर रखें रिजल्ट का प्रिंट आउट

छात्र अपना स्कोरकार्ड संभाल कर अपने पास रखें। अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंट आउट भी निकलवा लें। 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होगा।

Jun 18, 2022  |  01:30 PM (IST)
UP Board Result 2022 - एसएमएस माध्यम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे एसएमएस के माध्यम से अपने रोल नंबर का खास ध्यान रखें, भूलकर भी गलत रोल नंबर ना र्ज करें। 

Jun 18, 2022  |  01:17 PM (IST)
UP Board 2022 Result: 100 में से 33 अंक जरूरी

जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा ली गई है उनमें थ्योरी यानी लिखित परीक्षा के 70 अंक और प्रैक्टिकल के 30 नंबर जुड़ेंगे। छात्रों को थ्योरी में पास होने के लिए 70 में से 25 अंक चाहिए होंगे, जबकि कुल मिलाकर पास होने के लिए 100 में से 33 अंक चाहिए होंगे।

Jun 18, 2022  |  01:00 PM (IST)
UP Board Result 2022 - तैयारी शुरू

यपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड के अधिकारी साइट चेक करने के साथ सर्वर की चेकिंग कर रहे हैं। बता दें ठीक 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी तथा 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस की समाप्ति के साथ रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। 

Jun 18, 2022  |  12:44 PM (IST)
UP Board Result helpline: यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

यूपी बोर्ड की तरफ से एक हेल्पलाइन भी जारी की गई है तांकि छात्रों को तनाव कम करने में मदद मिल सके। बोर्ड ने दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार है: 1800-180-5310 और 1800-180-5312। इन हेल्पाइन नंबरों पर छात्रों को उनके सवालों के जवाब मिलेंगे और तनाव को दूर करने में उनकी मदद की जाएगी। ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक कार्य करेंगे।

Jun 18, 2022  |  12:22 PM (IST)
UP Board 12th Result Live: शिकायत यहां कर सकते हैं दर्ज

तीजे आने के बाद अगर आपको किसी तरह की आपत्ति या शिकायत रहती है तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज 0532-2423265 roallahabad@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ 0121-2660742  romeerut@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली -0581-2576494 robareilly@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी 0542-2509990 rovaranasi@gmail.com, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर 0551-2205271 rogorakhpur@gmail.com, मुख्यालय प्रयागराज 0532-2623182 upmsp@rediffmail.com।

Jun 18, 2022  |  11:59 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - बोर्ड के सचिव ने दी थी जानकरी

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बीते दिन नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि, बोर्ड आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Jun 18, 2022  |  11:36 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध करना दिया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

results.gov.in