LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट इस सप्ताह होगा जारी, 47 लाख छात्र का इंतजार हो रहा खत्म

UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इसी माह यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। यूपीएमएसपी कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देखेने के लिए संबंधित सभी विवरण तैयार रखें। यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद, यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा।

up board, up board result 2022, up board result 2022 date
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट कैसे व कब देखें

UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाले हैं, एक बार परिणाम जारी होने के बाद इन्हें upresults.nic.in और upmsp.edu.in से देखा जा सकेगा। बता दें, यूपी बोर्ड 2022 में 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में है। इस साल, बोर्ड ने मुख्य परीक्षार्थियों और परीक्षकों को निर्देश दिया कि वे सभी परीक्षार्थियों को बाहर के प्रश्नों के लिए समान अंक प्रदान करें। बता दें, 30 प्रतिशत तक कम पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाने थे लेकिन चूंकि ऐसा नहीं हो पाया इसलिए बाहर के प्रश्नों के लिए पूरे अंक देने की बात कही गई है।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 घोषित होने के बाद upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि संबंधित जानकारी के साथ छात्र तैयार रहें क्योंकि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link | RBSE 10th 12th Result 2022 LIVE

Jun 03, 2022  |  04:24 PM (IST)
UP Board Result इस सप्ताह हो सकते हैं जारी

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 डेट की पुष्टि यूपीएमएसपी अधिकारियों की ओर से की जानी बाकी है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि इस हफ्ते यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 आने की उम्मीद की जा सकती है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें। एक बार जब अधिकारी तारीख की पुष्टि करेंगे, तो इसे यहां अपडेट किया जाएगा।

Jun 03, 2022  |  03:52 PM (IST)
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर आएगा UP Board Result 2022

एक बार जारी हो जाने के बाद, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2022 कब आएगा? इस तरह के सवालों के जवाब जानने के लिए छात्र ताजा अपडेट यहां चेक करते रहें।

Jun 03, 2022  |  02:49 PM (IST)
UP Board Result 2022: इसी महीने आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट इसी महीने आएगा। हालंकि इसकी तारीख अभी तक फाइनल नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर सकता है। 
 

Jun 03, 2022  |  02:29 PM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2022: कॉपी जांच का काम हो चुका है पूरा

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कॉपी चेकिंग के काम में राज्यभर के 50 हजार से अधिक टीचर लगे हुए थे. स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रिजल्ट निर्धारण की प्रक्रिया को अनुमति भी दे दी गई है. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि बहुत ही जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी.

Jun 03, 2022  |  01:52 PM (IST)
UP 10th 12th Result 2022: यहां से देख पाएंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

छात्र यूपी बोर्ड के नतीजे upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। 
 

Jun 03, 2022  |  01:11 PM (IST)
UP Board Result 2022: ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी होगा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in से देख सकेंगे।

Jun 03, 2022  |  12:38 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result: upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर आएंगे।

Jun 03, 2022  |  11:53 AM (IST)
UP Board Result 2022: ऑनलाइन जारी किया जाएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा और साथ ही छात्रों को उनकी रजिस्ट्रर ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। 

Jun 03, 2022  |  11:31 AM (IST)
UP Board Result 2022: फर्जी कॉल का शिकार होने से बचें छात्र और अभिभावक

यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी कॉल का शिकार होने से बचने के लिए आगाह किया है। बोर्ड ने कहा कि ये पता है कि छात्रों और उनके माता-पिता को यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के अंक बढ़ाने के लिए कॉल आ सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों और उनके माता-पिता से कहा है कि वे इस तरह की कॉल्स का शिकार न हों और ऐसी कॉल की रिपोर्ट यूपीएमएसपी को करें।

Jun 03, 2022  |  11:15 AM (IST)
UP Board Result 2022: एक ही तारीख को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करता है यूपी बोर्ड

इससे पहले भी यूपी बोर्ड यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड दोनों के रिजल्ट एक ही तारीख को घोषित करता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं हुई है। 

Jun 03, 2022  |  10:47 AM (IST)
UP Board Result 2022: रिजल्ट की तारीख को लेकर शाम 4 बजे तक कोई अपडेट दे सकता है यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक यूपीएमएसपी आज शाम 4 बजे तक इस बारे में कुछ अपडेट दे सकता है।
 

Jun 03, 2022  |  10:12 AM (IST)
UP Board Result 2022: 4 जून 2022 को जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड का रिजल्ट 4 जून 2022 को जारी हो सकता है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है। 

Jun 03, 2022  |  09:48 AM (IST)
UP Board Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। रिजल्ट एसएमएस और स्कूलों के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे।
 

Jun 03, 2022  |  09:24 AM (IST)
UP Board Result 2022: मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ इस बार भी कर सकते हैं रिजल्ट का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल भी यूपी बोर्ड के नतीजों का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ करेंगे। साथ ही सीएम टॉपर्स के लिए ईनाम की घोषणा भी कर सकते हैं।  
 

Jun 03, 2022  |  08:52 AM (IST)
UP Board 10th, 12th Result 2022: पास होने के लिए लाने होंगे 33 फीसदी मार्क्स

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। एक या दो विषयों में कम अंक आने पर छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा और वो कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होकर ज्यादा नंबर लाकर अपना रिजल्ट अच्छा कर सकते हैं।  
 

Jun 03, 2022  |  08:26 AM (IST)
UP Board Result 2022: इस बार 47 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन परीक्षा के लिए केवल 47 लाख छात्र ही पहुंचे। 
 

Jun 03, 2022  |  08:09 AM (IST)
UP Board Result 2022: इसी हफ्ते के आखिरी तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इसी हफ्ते के आखिरी तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक रिजल्ट की कोई कंफर्म तारीख नहीं बताई है। 

Jun 03, 2022  |  07:25 AM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - आज आ सकता है नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है या फिर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा हो सकती है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

Jun 03, 2022  |  06:52 AM (IST)
UP Board Result 2022 - रुझानों को करें चेक

पिछले रुझानों के अनुसार, यूपी बोर्ड एक ही तारीख को यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड दोनों के परिणाम 2022 घोषित करेगा। हालांकि, UPMSP UP Board Result 2022 की घोषणा की सही तारीख और समय अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सबसे तेज अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।

Jun 03, 2022  |  06:20 AM (IST)
UP Board Result 2022 - इस साइट से देखें यूपी बोर्ड के परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) या यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणाम 2022 जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, सभी छात्र यूपी बोर्ड 10 के परिणाम और यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in से देख सकेंगे।