LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का नोटिफिकेशन आज हो सकता है जारी, यहां देखें

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? यानी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम कब घोषित होगा? यह सवाल अगर आपके मन में हैं तो बता दें कि किसी भी समय यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट घोषित की जा सकती है। हाल में यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर आए बयान से जाहिर होता है कि रिजल्ट 15 जून तक या इसके बाद कभी भी घोषित हो जाएगा।

up board result 2022 kab aayega, up board, up board result 2022
UP Board 10th 12th Result: जानिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब आएगा

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के छात्र कृपया ध्यान दे कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है और तब तक उम्मीदवारों को फर्जी खबरों से जागरुक रहने की सलाह दी जाती है। कुछ दिन पहले ऐसी ही एक खबर वायरल हो गई थी कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE: Check here | UP Board Result 2022 Date Official Update

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, आराधना शुक्ला ने बीते मंगलवार को भी कहा था, 'विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर डेट की घोषणा नहीं हुई है।' अगर रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 जून के आसपास जारी होने की उम्मीद की जा सकती है। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद इसे upresults.nic.in या कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे। इसके अलावा इस बार ईमेल की मदद से भी रिजल्ट भेजे जाने का प्रावधान है। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 51 लाख 92 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47 लाख 76 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। रिजल्ट रोल नंबर जानने के लिए अपना प्रवेश पत्र चेक करें।

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link | UP Board Result 2022 Today Official News | RBSE 10th Result 2022

Jun 13, 2022  |  04:44 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश नहीं होना है, बोर्ड ऐसे छात्रों को दूसरा मौका देता है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे कंपार्टमेंट परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आप फेल माने जाएंगे। 

Jun 13, 2022  |  03:54 PM (IST)
UP Board Result 2022 - दोबारा आयोजित की गई थी प्रैक्टिकल परीक्षा

इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी, बता दें किसी कारणवश करीब 1 लाख छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उनके लिए बोर्ड ने दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की थी।

Jun 13, 2022  |  03:23 PM (IST)
RBSE 10th Result 2022 Live - न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर क्या करें।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने  के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। 

Jun 13, 2022  |  02:29 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - रिजल्ट की घोषणा

कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं 12वीं के छात्रों को सरप्राइज दे सकता है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Jun 13, 2022  |  01:59 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में लाखों की संख्या में छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

Jun 13, 2022  |  01:24 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - जल्द होगी रिजल्ट की घोषणा

यूपी बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रिजल्ट के शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Jun 13, 2022  |  01:03 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - शाम तक आ सकता है नोटिफिकेशन

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। 

Jun 13, 2022  |  12:36 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

Jun 13, 2022  |  12:13 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - यहां उपलब्ध होगी मार्कशीट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी करने होने के बाद 1 से 2 हफ्ते के बाद बोर्ड द्वारा छात्रों के संंबधित स्कूलों में छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन स्कूल से कनेक्ट कर सकेंगे। साथ ही ध्यान रहे इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से आप किसी भी स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं। यह हर जगह मान्य होगा। 

Jun 13, 2022  |  10:55 AM (IST)
UP Board Result 2022 - मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड ने इस बार 291 जिलो में मूल्यांकन प्रक्रिया का आयोजन किया। सूत्रों की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने का कार्य भी पूरी हो चुका है। 

Jun 13, 2022  |  10:27 AM (IST)
UB Board Reult 2022 Live - पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले 12वीं कक्षा के परिमाम जारी करेगा, इसके एक या दो दिन बाद हाईस्कूल यानी 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम एकसाथ जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

Jun 13, 2022  |  09:50 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - आज आ सकता है नोटिफिकेशन

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी 13 जून 2022 को रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लिंक से बने रहें।  

Jun 13, 2022  |  09:37 AM (IST)
UP Result 2022 Live - यहां चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आधिकारिक लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

Jun 13, 2022  |  08:56 AM (IST)
UP Board Result 2022 live - रीचेकिंग के लिए करें आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपको लगता है कि किसी विषय में आपके मार्क्स कम रह गए हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र रीचेकिंग का फॉर्म भर सकते हैं, इसके लिए आपको विषयवार फीस का भुगतान। इसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर मार्क्स चेक कर सकते हैं।  

Jun 13, 2022  |  08:25 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

यूपी बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करने जा रहा है। सूत्रों की मानें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि बोर्ड ने या किसी अधिकारी ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन आते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

Jun 13, 2022  |  07:54 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - इसलिए हो रही रिजल्ट में देरी

बता दें इस बार विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा शेड्यूल देरी से जारी किया गया था। साथ ही 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक होेने के कारण दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके चलते रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि छात्रों को अब और रिजल्ट का इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। 

Jun 13, 2022  |  07:30 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - आज आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की खबर सुनकर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के कान खड़े हो गए हैं। रिजल्ट को लेकर छात्रों की बेसब्री और भी बढ़ती दिख रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आद 11 बजे तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ध्यान रहे ऐसा होता है तो कल यानी 14 जून 2022 को ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

Jun 13, 2022  |  07:08 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - नकल की नहीं कोई गुंजाइश

इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की परीक्षाएं काफी सख्ती के साथ आयोजित की थी। प्रत्येक कक्षा में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी। यही कारण था कि बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया।

Jun 13, 2022  |  06:50 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड पीरक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इससे कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है।

Jun 13, 2022  |  06:30 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। ध्यान रहे रिजल्ट घोषित होने के एक दिन के भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।