LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड जानिए कब जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट, यहां देखे अपडेट

UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड परीक्षाएं समेत सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं 2022 समाप्त हो गई है और अब यूपी बोर्ड के लाखों छात्र 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बता दें, यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही आने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप www.upresults.nic.in से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

up board, up board result 2022, up board result 2022 date
यूपी बोर्ड 2022 रिजल्ट से जुड़े अपडेट

UP Board Class 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड समेत राजस्थान बोर्ड और उत्तराखंड बोर्ड जैसे कुछ बोर्डों के लिए परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। लेकिन हम यहां केवल यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 से जुड़े अपडेट को साझा कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी करने जा रहा है। एक बार घोषित होने के बाद यूपी के परिणाम सहित विभिन्न वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इनमें Upresults.nic.in | upmsp.edu | examresults.net | indiaresults.com शामिल हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 Today: Check Official Update here

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के हर जिले के स्कूलों से छात्रों के लिए ई-मेल आईडी जेनरेट की जा रही हैं, मेरठ में करीब 70 हजार छात्रों के लिए अब तक आईडी बनाई जा चुकी है। सूचना के अनुसार, ई-मेल के जरिये भी रिजल्ट भेजा जाएगा।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date, Time, Direct Link 

May 29, 2022  |  06:23 AM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - अंग्रेजी का पेपर हुआ था लीक

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार काफी सख्‍ती बरती गई थी। प्रत्येक कक्षाओं में दो परीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मगर इस बीच अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था, जिसके चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में दोबारा इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की गई थी। 

May 28, 2022  |  11:37 PM (IST)
UP Board Results: उत्तीर्ण प्रतिशत में आ सकती है गिरावट

पिछले साल, कोविड -19 महामारी के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और छात्रों को एक अलग मूल्यांकन पद्धति के माध्यम से पदोन्नत किया गया था। इस वर्ष ठीक से कक्षाओं का संचालन किया गया। इस साल हजारों छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में पिछले वर्षों की तुलना में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आ सकती है।

May 28, 2022  |  10:31 PM (IST)
UP Board Exams 2023: अगले साल मार्च में होंगी परीक्षाएं

यूपीएमएसपी (UPMSP) की ओर से साल 2022-23 के लिए एकेडमिक कैलेंडर रिलीज कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 मार्च में आयोजित होगी। इसके अलावा डेटशीट और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट की मदद से उपलब्ध होंगे।

May 28, 2022  |  09:36 PM (IST)
परीक्षाएं 8373 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPSEB) की परीक्षा राज्य भर के 8373 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके लिए बोर्ड ने 254 केंद्रों को अति संवेदनशील और 861 केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया।

May 28, 2022  |  08:33 PM (IST)
UPMSP Result 2022: इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम जून के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा अभी तक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मई के पहले सप्ताह में राज्य सरकार को भेजे गए एक प्रस्ताव में यूपीएमएसपी ने मध्य जून तक परिणाम घोषित करने की अपनी योजना से अवगत कराया है।

May 28, 2022  |  07:45 PM (IST)
UP Board Results: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। उन्हें सभी विषयों में भी न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

May 28, 2022  |  07:12 PM (IST)
2017 और 2018 में ऐसा रहा UP बोर्ड का रिजल्ट

2018 में यूपी बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में कुल 75.16% छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 72.43% था। 2017 में कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 81.6% था, जबकि कक्षा 12 में 82.5 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।

May 28, 2022  |  06:28 PM (IST)
2020 और 2019 में ऐसा रहा रिजल्ट

2020 में 83 प्रतिशत छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और 74 प्रतिशत ने यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं 2019 में कक्षा 10 की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07% था, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 70.06% था।

May 28, 2022  |  05:53 PM (IST)
2021 में ऐसा रहा 10-12वीं यूपी बोर्ड का रिजल्ट

2021 में उत्तर प्रदेश माध्यमित शिक्षा परिषद के मैट्रिक के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53% था, जबकि इंटर या कक्षा 12 में 97.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

May 28, 2022  |  05:16 PM (IST)
UP Board Result 2022: कक्षा 10 और 12 के परिणाम इन वेबसाइट्स पर देखें

ये वे वेबसाइट हैं जहां छात्र यूपी बोर्ड परिणाम देख सकते हैं:

upresults.nic.in

upmsp.edu.in

results.upmsp.edu.in
 

May 28, 2022  |  04:09 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - रात तक आ सकता है नोटिफिकेशन

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज रात तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बता दें नोटिफिकेशन आने के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। 

May 28, 2022  |  03:28 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - जल्द खत्म होगा इंतजार

यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। बोर्ड 31 मई तक या जून के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित किया जाएगा

May 28, 2022  |  03:05 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result Live - एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र कीपैड वाले फोने से एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जी हां इसके लिए सबसे पहले एसएमएस बॉक्स में जाएं UP10 दर्ज कर स्पेस दबाएं, अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और 56263 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर आपकी स्क्रीन पर आपके मार्क्स आ जाएंगे। बता उत्तर प्रदेश के  शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय छात्रों को रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए लिया गया है। 

May 28, 2022  |  02:38 PM (IST)
UP Board 2022 Result - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे टॉपर्स को सम्मानित

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपर्स को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अपने रिजल्ट को लेकर छात्रों की उत्तेजना बढ़ने लगी है। 

May 28, 2022  |  02:32 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी साझा करेगा। पिछले साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण टॉपर्स की लिस्ट साझा नहीं की गई थी, क्योंकि छात्रों को आंतरिक परीक्षा के आधार पर प्रोन्नत किया गया था। ऐसे में  एक बार फिर छात्रों का टॉपर्स लिस्ट में आने का सपना पूरी होगा। इसलिए छात्र अपने रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं।

May 28, 2022  |  02:08 PM (IST)
RBSE 10th 12th Result 2022 - सख्ती के साथ आयोजित की गई थी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड पेपर लीक होने व चीटिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन आपको बता दें इस बार बोर्ड ने काफी सख्ती के साथ पेपर आयोजित किया था। प्रत्येक कक्षाओं में दो परीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे ताकि किसी भी हालत में चीटिंग ना हो सके। वहीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी तथा दोबोरा इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की गई थी। 

May 28, 2022  |  01:23 PM (IST)
UP Board Result 2022 Live - कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कुछ ही देर में यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसे में सभी छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है। 

May 28, 2022  |  12:58 PM (IST)
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इस बार भी लड़कियां होंगी लड़कों से अव्वल

पिछले साल की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को छोड़ दिया जाए तो साल 2018 से 2020 में आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों के मुकाबले काफी अच्छा था। दरअसल साल 2020 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 81.96 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 68.88 प्रतिशत था। वहीं साल 2022 में 10वीं 12वीं का कुल पासिंग परसेंटेज 83 प्रतिशत के आसपास था, जिसमें 87.29 लड़कियां पास थी। जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 79.88 था। ऐसे में इस उम्मीद की जा रही है कि लड़कियां इस बार भी लड़कों से अव्वल रह सकती हैं। 

May 28, 2022  |  12:05 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - 10 से 15 दिनों के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी ओरिजिनल मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करना होगा, लेकिन ध्यान रहे आप इंटरनेट पर मौजूद अंकपत्र से किसी भी कोर्स के लिए विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां एडमिशन होने के बाद छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट जमा करवाना होता है। 

May 28, 2022  |  11:44 AM (IST)
UP Board Result 2022 Live - पंजीकृत मेल आईडी पर आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर दिलचस्प खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार छात्रों का रिजल्ट उनके पंजीकृत मेल आईडी पर भेजेगा। बता दें यह पहली बार होगा जब बोर्ड का रिजल्ट छात्रों के मेल आईडी पर जाएगा। ऐसे में अब यूपी बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद साइट के क्रैश होने की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।