LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UPTET Result 2022: इस दिन घोषित हो सकता है यूपीटेट रिजल्ट

UPTET Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET परिणाम 2021 किसी भी समय जारी हो सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, UPBEB ने अभी तक UPTET परिणाम दिनांक 2021 समय को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बीच में खबर आई थी कि यूपीटेट परिणाम यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद आएगा, लेकिन इलेक्शन रिजल्ट खत्म हुए हफ्तेभर से ज्यादा हो रहा है और रिजल्ट पेंडिंग है।

uptet exam 2022 result date link time
यूपीटेट परीक्षा परिणाम से जुड़े सभी अपडेट्स

UPTET Sarkari Result 2022: UPTET परिणाम और फाइनल आंसर की जल्द जारी होने की उम्मीद है। UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी और UPBEB ने उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां उठाने के लिए UPTET प्रोविजनल आंसर की 2021 जारी की थी। UPBEB प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को स्वीकार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार करेगा।

UPTET RESULT 2022: CHECK HERE

उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने के अलावा इस ब्लॉग पर बने रहें। UPTET 2021 अनुसूची के अनुसार, परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था।

SSC GD Constable Result, Cut-Off 2021CTET July 2022 Notification

कथित तौर पर, विधानसभा चुनावों के कारण परिणाम की तारीख टाल दी गई थी। अब लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें।

Mar 19, 2022  |  08:44 PM (IST)
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए रजिस्टर परीक्षार्थी

प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित परीक्षा में रजिस्ट्रेशन 12 लाख 91 हजार उम्मीदवारों में से 10 लाख 73 हजार (83 प्रतिशत) उपस्थित अभ्यर्थी हुए थे। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए रजिस्टर हुए 8 लाख 73 हजार उम्मीदवार में से 7 लाख 48 हजार (85.7 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

Mar 19, 2022  |  08:05 PM (IST)
UPTET परीक्षा 2021 में इतने रजिस्ट्रेशन

यूपीटीईटी परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी को 2 शिफ्ट में किया गया था। इसमें कुल 21 लाख 65 लाख उम्मीदवारों से ज्यादा ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुल 18 लाख 22 हजार (84.1 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Mar 19, 2022  |  07:04 PM (IST)
ऐसा था UPTET 2019 का परिणाम

यूपीटीईटी 2019 में 23.41 प्रतिशत परीक्षार्थी पास थे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 राज्य भर के 15 लाख 14 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी। इनमें 3 लाख 54 हजार से ज्यादा उम्मीदवार पास हुए। प्राथमिक स्तर परीक्षा में 29.74 प्रतिशत उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा में केवल 11.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए।

Mar 19, 2022  |  06:13 PM (IST)
UPTET Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाइए।
यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक कीजिए।
आपके सामने सेलेक्टड उम्मीदवार की लिस्ट देने लगेगी।
इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख लीजिए।

Mar 19, 2022  |  05:40 PM (IST)
UPTET 2021 रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट

उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट चुनाव परिणाम के बाद और होली के त्योहार की छुट्टी खत्म होने के बाद घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम नहीं जारी किया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि रिजल्ट 25 मार्च को जारी होगा।

Mar 19, 2022  |  05:02 PM (IST)
UPTET Result की आधिकारिक Website

UPTET Result 2022: यूपीटीईटी का रिजल्ट रिलीज किए जाने के बाद updeled.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके पहले यूपीटीईटी 2021 से 2022 का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 तक घोषित किया जाना था, विधानसभा चुनाव के चलते रिजल्ट को टाल दिया था।

Mar 19, 2022  |  04:39 PM (IST)
UPTET रिजल्ट में क्यों हो रही देरी?

यूपीटीईटी की परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द ही घोषित किया जाना था लेकिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम और इसके बाद होली के त्योहार की वजह से नतीजों के आने में देरी हुई है। अगले सप्ताह यूपीटीईटी रिजल्ट के आने की पूरी संभावना है।

Mar 19, 2022  |  04:05 PM (IST)
इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 25 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से अब तक रिजल्ट नहीं जारी किया गया है।

Mar 19, 2022  |  03:36 PM (IST)
यूपी टीईटी परीक्षा 2021

यूपीटीईटी की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यूपी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी यूपी टीईटी एग्जाम 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था।

Mar 19, 2022  |  02:40 PM (IST)
कब हुई थी UPTET की परीक्षा?

यूपीटीईटी पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई थी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा को दोपहर के समय 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

Mar 19, 2022  |  01:56 PM (IST)
ऐसे देखें UPTET का रिजल्ट

1. यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाइए।
2. UPBEB के होम पेज पर लॉग इन बटन को क्लिक कीजिए।
3. अपनी ब्रांच का उपयोग करके लॉग इन कीजिए।
4. UPTET 2021 रिजल्ट और आंसर की दिखेगी।
5. UPTET आंसर की सेव करें और अपने संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

Mar 19, 2022  |  08:21 AM (IST)
कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे। ये अंक सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए हैं। आरक्षित श्रेणी को यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

Mar 18, 2022  |  06:20 PM (IST)
आंसर-की आने में हो रही देरी

यूपीटेट फाइनल आंसर की 23 फरवरी को आने थी, लेकिन अब रिलीज में देरी हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद ही आंसर की व रिजल्ट को लेकर अपडेट आएगा।

Mar 18, 2022  |  05:22 PM (IST)
किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की तरफ से यूपीटेट रिजल्ट के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिजल्ट किसी भी समय आ सकता है।

Mar 18, 2022  |  04:27 PM (IST)
कैसे चेक करने होगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर UPTET 2021 Result एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें। आपका यूपीटेट 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। यूपीटीईटी रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें और उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रखें।

Mar 18, 2022  |  03:22 PM (IST)
यहां देख सकेंगे यूपीटेट का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही यूपीटेट रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर रिजल्ट 2021 घोषित करेगा।

Mar 18, 2022  |  02:15 PM (IST)
पहले 25 फरवरी को आना था रिजल्ट

यूपीटेट का रिजल्ट पहले 25 फरवरी को घोषित किया जाना था लेकिन इसे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद के लिए टाल दिया गया था। अब यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि बोर्ड ने परीक्षा परिणाम स्थगित करने की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की थी। 

Mar 18, 2022  |  01:29 PM (IST)
21 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यूपीटेट की परीक्षा के लिए 21 लाख 65 हजार 179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 18 लाख 22 हजार 112 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 

Mar 18, 2022  |  12:16 PM (IST)
इतने उम्मीदवारों ने दी यूपीटेट की परीक्षा

प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 10 लाख 73 हजार 302 उम्मीदवारों ने यूपीटेट की परीक्षा दी थी। वहीं,  उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 7 लाख 48 हजार 810 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

Mar 18, 2022  |  11:12 AM (IST)
एसटी के लिए कट-ऑफ-पासिंग मार्क्स

यूपीटेट में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कट-ऑफ 55% और पासिंग मार्क्स 82.5 हैं।