कभी बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थी मौनी रॉय, आज बॉलीवुड पर करती हैं राज

Mouni Roy Story: मौनी रॉय एक्टिंग के साथ ही बहुत ही शानदार डांस भी करती हैं। इस शो से काफी फेम मिलने के बाद उन्होंने 2008 में 'पति पत्नी और वो' में भाग लिया। वहीं, 2010 में एक्ट्रेस ने 'दो सहेलियां' में 'रूप' का किरदार निभाया। मौनी और मोहित रैना की जोड़ी काफी हिट रही।

Mouni Roy
मौनी रॉय  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली मौनी कभी हुआ करती थी बैकग्राउंड डांसर
  • अभिषेक बच्चन की फिल्म रन के एक गाने में पहली बार दिखी थी मौनी
  • कई टीवी शो और बॉलीवुड के जरिए मशहूर हो चुकी हैं मौनी रॉय

Actress Mouni Roy Career: टीवी शो नागिन से फेमस हुई अभिनेत्री मौनी रॉय को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ये उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं , जिन्होंने काफी कम समय में तरक्की की उंचाईयों को छू लिया। इन्होंने बड़ी सिद्दत के साथ काम किया और लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया। यही नहीं मौनी तो अपने डांस से भी फैंस का दिल जीतती आई हैं। 

मौनी रॉय ने अपना स्कूल खत्म करने बाद जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई की तरफ निकल पड़ी। यहां आने के बाद मौनी रॉय को सबसे पहले अभिषेक बच्चन और भूमिका की फिल्म 'रन' के गाने 'नहीं होना' में देखा गया था, जिसमेंं उनकी छोटी सी झलक देखने को मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कोशिशें जारी रखीं और आखिरकार 2006 में टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'  में एक अहम रोल के जरिए अपने करियर को निखारा। 

Also Read: बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्होंने प्रेग्नेंट होने पर भी नहीं लिया ब्रेक, मां बनने तक किया काम

'जरा नचके दिखा' में किया कमाल
मौनी रॉय ने 'ज़रा नचके दिखा' के फर्स्ट सीजन में भी करिश्मा तन्ना और जेनिफर विंगेट के साथ हिस्सा लिया। इस शो के जरिए उन्होंने अपने डांस स्किल से लोगों का दिल जीत लिया। मौनी एक्टिंग के साथ ही बहुत ही शानदार डांस भी करती हैं। इस शो से काफी फेम मिलने के बाद उन्होंने 2008 में 'पति पत्नी और वो' में भाग लिया। वहीं, 2010 में एक्ट्रेस ने 'दो सहेलियां' में 'रूप' का किरदार निभाया। मौनी और मोहित रैना की जोड़ी काफी हिट रही। इसका कारण यह था कि उन्होंने एक्टर के साथ 'देवों के देव महादेव' में तीन साल तक काम किया, जिनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। 

Mouni Roy on bagging 'Brahmastra' and 'RAW': Still in disbelief | Hindi Movie News - Times of India

फिल्मों का सफर
मौनी ने साल 2015 में एकता कपूर के शो 'नागिन' में दमदार एक्टिंग की। इस सीरियल के जरिए उन्होंने दुनियाभर में बड़ा नाम कमाया। ये एक ऐसा सीरियल बन कर उभरा जो 100 में 80 घरों मेें चलता दिखाई देता है और एक्ट्रेस ने इस शो पर टीआरपी की झड़ी लगा दी। उन्होंने नागिन के दो सीजन में काम किया। बड़ी कामयाबी मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख कर लिया। 

एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार के साथ काम किया। वहीं इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई, जिनमें रोमियो, अकबर वॉल्टर और राजकुमार राव की फिल्म 'चाइना' शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर