जानिए कौन हैं माधुरी दीक्षित के अमेरिकी हसबैंड श्रीराम नेने, जिनके प्यार में छोड़ दिया था देश

Madhuri Dixit NRI Husband: माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया है लेकिन माधुरी ने बॉलीवुड दुनिया की चकाचौंध को अलविदा कह दिया। दिल का इलाज करने वाले अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने ने माधुरी का दिल जीत लिया था और श्रीराम नेने की खातिर माधुरी सबकुछ छोड़ अमेरिका चली गई।

Madhuri Dixit with husband nene
पति नेने के साथ माधुरी दीक्षित  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का दिल जब डॉक्टर नेने के लिए धड़का
  • दिल की बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर नेने ने चुरा लिया माधुरी का दिल
  • किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की लव स्टोरी

Madhuri Dixit  NRI Husband: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्मी दुनिया में लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी और आज भी पर्दे पर अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। माधुरी की पहली फिल्म 'अबोध' के बाद ही उनके माता पिता ने उनके लिए शादी का रिश्ता सिंगर सुरेश वाडेकर के पास भेजा था। लेकिन सुरेश वाडेकर ने इस रिश्ते से ये कहकर इंकार कर दिया था कि लड़की बहुत दुबली है।

सुरेश वाडेकर ने शादी से मना किया तो माधुरी शादी के बारे में ना सोचकर बॉलीवुड में करियर बनाने निकल पड़ी और एक के बाद एक माधुरी कई सुपर हिट फिल्में देती चली गई। इसके बाद फिर वो दिन भी आ गया जब वो पूरे देश की धड़कन बन गई। साल 1998 में माधुरी अमेरिका भाई बहन से मिलने अमेरिका पहुंची। अमेरिका में भाई के घर एक पार्टी थी जिसमें डॉक्टर नेने भी मौजूद थे जिनसे माधुरी को पहली नजर का प्यार हुआ और उन्हें लगा कि यह शख्स उनका जीवन साथी बन सकता है।

Sriram Nene marks Madhuri Dixit's birthday with an unseen picture from a day before their wedding in October 1999 | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: अपनी ऑनस्क्रीन बेटी की सच्चाई जानकर हैरान हो गई थीं माधुरी दीक्षित, इस एक्टर की है सौतेली बहन

माधुरी हिंदुस्तान की सुपरस्टार हैं
श्री राम डॉक्टर नेने भी माधुरी की मुस्कान से घायल हो गए। मजेदार बात तो यह रही कि, वह इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि माधुरी हिंदुस्तान की सुपरस्टार हैं उन्हें लगा कि वह केवल एक हिंदुस्तानी लड़की है और यही बात माधुरी को सबसे अलग लगी। स्टारडम की आदी हो चुकी माधुरी डॉक्टर नेने के साथ ये भूलने लगी कि वो हिंदी फिल्मों की स्टार हैं। फिर क्या था माधुरी ने शादी का फैसला कर लिया।

madhuri: Madhuri Dixit shares priceless pictures with husband Shriram Nene on their 22nd marriage anniversary | Hindi Movie News - Times of India

 करोड़ों फैन्स का दिल तोड़कर माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को पूरे मराठी रीति रिवाजों के साथ श्रीराम नेने से शादी कर ली। शादी के बाद माधुरी सात समुंदर पार अपने अमेरिकी हस्बैंड के प्यार में देश छोड़कर चली गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर