पुडुचेरी में छुट्टियां बिता रही हैं निया शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें

एंटरटेनमेंट
Updated Aug 06, 2019 | 17:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों पुडुचेरी में छुट्टियां बिता रही हैं, जहां वो जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वेकेशंस की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।

Nia Sharma
Nia Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इन दिनों पुडुचेरी में छुट्टियां बिता रही हैं निया शर्मा
  • सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशंस की अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें
  • साल 2017 में एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में पा चुकी हैं दूसरा स्थान

टीवी की सबसे मशहूर बहुओं में शामिल और एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल कर चुकीं निया शर्मा इस दिनों पुडुचेरी में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में वो अपनी वेकेशंस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

हाल ही में निया ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इनमें निया पिंक डीप नेक टॉप और ब्लू डेनिम जींस और ब्लू बूट्स पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग करते हुए बालों को वेवी लुक देकर खुला रखा। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निया ने लिखा, 'If we hanging out, just don’t kill my vibe... and we’re good'. निया की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और वो कमेंट कर लगातार निया की तारीफ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

इससे पहले भी निया ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें वो व्हाइट ड्रेस पहने बीच किनारे बैठी नजर आ रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जिसने उनके लुक को और बोल्ड लुक दिया। 

इस सीरियल से की थी करियर की शुरुआत

निया ने टीवी सीरियल काली- एक अग्निपरिक्षा से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो सीरियल इश्क में मर जावां, बहनें, एक हजारों में मेरी बहना है, इस प्यार को क्या नाम दूं? जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने जमाई राजा में काम किया जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई। इसके साथ ही वो ये रिश्ता क्या कहलाता है, पवित्र रिश्ता, कुबूल है जैसे सीरियल में नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

अपने नाम किया ये खिताब

साल 2017 में निया शर्मा एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं और इस लिस्ट में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले साल 2016 में उन्होंने इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर