LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Kaun Banega Crorepati 14 Updates: कौन बनेगा करोड़पति 14 का हुआ आगाज, पहले एपिसोड में पहुंचे कई दिग्गज सेलिब्रिटीज

Kaun Banega Crorepati Season 14, KBC 14 First Episode Online Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति 14 का आगाज हो गया है। पहले एपिसोड में आमिर खान, एमसी मैरी कॉम, सुनील छेत्री शो में शामिल हुए। जानिए केबीसी 14 के पहले एपिसोड से जुड़ी हर एक अपडेट...

Kaun Banega Crorepati 14 Updates: Amitabh Bachchan
Kaun Banega Crorepati 14 Updates: Amitabh Bachchan

KBC 14, 07 August 2022 Episode Written Updates:  कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का आगाज हो गया है। पहले एपिसोड में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का गौरव पर्व मनाया गया। केबीसी में इस सीजन कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बताया है कि केबीसी 14 की प्राइज मनी बढ़ाकर साढ़े सात करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके अलावा इस सीजन 75 लाख रुपए का जैकपॉट सवाल है। 

कौन बनेगा करोड़पति 14 के पहले एपिसोड में आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन करने आए थे। इसके अलावा एमसी. मैरी कॉम, सुनील छेत्री भी हॉटसीट पर बैठे थे। वहीं, कारगिल युद्ध के वेट्रन मेजर डी.पी.सिंह और सेना पदक पाने वाली पहली महिला ऑफिसर कर्नल मिताली मधुमिता ने आमिर खान के साथ  हॉटसीट शेयर की। आमिर खान ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन के कारण ट्विटर पर आए हैं। वहीं, सुनील छेत्री ने अमिताभ बच्चन से फिल्म मिस्टर नटवरलाल का डायलॉग बुलवाया।

Also Read: KBC में जीती इनाम राशि से कंटेस्टेंट को देना होता है इतना टैक्स, ये पैनल तैयार करता है सवाल

सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति 14 के कई प्रोमो जारी किए गए थे। शो के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने बताया कि इस सीजन कई बदलाव होंगे। केबीसी के सेट को एक नया रूप दिया गया है। इसके अलावा इस बार केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए कंटेस्टेंट्स हर शुक्रवार हॉटसीट पर बैठ सकते हैं। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में टेलिकास्ट हुआ था। 13वें सीजन में तीन कंटेस्टेंट्स एक करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीतकर गए थे।     

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में होंगे ये बड़े बदलाव, हॉटसीट पर बैठना होगा आसान

Aug 08, 2022  |  07:44 AM (IST)
क्या है धन अमृत का प्रश्न?

‘धन अमृत का प्रश्न’ में कंटेस्टेंट से 75 लाख रुपए का सवाल पूछा जाता है। लेकिन उत्तर गलत होने पर जीती हुई धनराशि घटकर 3 लाख 20 हजार हो जाती है। मेकर्स ने नए सीजन में कुछ अहम बदलाव के साथ ये पेश किया है।

Aug 08, 2022  |  07:11 AM (IST)
KBC के पहले एपिसोड में पहुंचे कई दिग्गज सेलिब्रिटीज
केबीसी-14 शो के पहले एपिसोड में आमिर खान समेत कई बड़े दिग्गज सेलिब्रिटीज नजर आए। इसमें कारगिल वॉर के जांबाज सिपाही डीपी सिंह, कर्नल मिताली मधुमिता, मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री भी नजर आए।
Aug 08, 2022  |  06:39 AM (IST)
KBC-14 में सेलिब्रेट हुआ अमृत महोत्सव

नये नियमों और कुछ खास बदलाव के साथ केबीसी में इस बार डबल-धमाल देखने को मिला। आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत की। साथ ही सोनी टीवी ने 75वें आजादी का अमृत महोत्सव को भी सेलेब्रेट कर रहा है।

Aug 08, 2022  |  06:05 AM (IST)
कौन बनेगा करोड़पति 14 का हुआ आगाज

अमिताभ बच्चन का क्विज शो केबीसी वापस आ चुका है। 7 अगस्त से शो का आगाज हुआ। लंबे समय से बेताब दर्शकों ने रविवार को कौन बनेगा करोड़पति 14 का पहला एपिसोड देखा। शो का प्रसारण सोनी टीवी पर किया गया। 

Aug 07, 2022  |  11:57 PM (IST)
KBC 14: एम.सी मैरी कॉम और सुनील छेत्री ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए

एमसी मैरी कॉम और सुनील छेत्री ने गेम शो में 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। इस दौरान उन्होंने अपनी तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।  इस रकम को दोनों ही चैरिटी में डोनेट करेंगे।  

Aug 07, 2022  |  11:56 PM (IST)
KBC 14: 12 लाख 50 हजार का सवाल

इनमें से किस जंगल के पास काम कर रहे लोग देवी बोनोबीबी की पूजा करते हैं, जो ये मानते हैं कि वह उन्हें बाघ से बचाएगी?
a. बंदीपुर
b. रणथंबोर 
c. सुंदरबन
d. कान्हा

इस सवाल का सही जवाब है- d. कान्हा

Aug 07, 2022  |  11:53 PM (IST)
KBC 14 Question: जानिए क्या है सवाल का सही जवाब

राज्य सभा में दिए अपने भाषण में लेखक आर.के नारायण ने इनमें किस चीज को खत्म करने के लिए कहा था, जो बच्चों के लिए बोझ बनती जा रही है?
a. गणित
b. स्कूल बस
c. केमेस्ट्री
d. स्कूल बैग्स

सही जवाब: d. स्कूल बैग्स

Aug 07, 2022  |  11:50 PM (IST)
KBC 14 Question: फुटबॉल से जुड़ा सवाल

साल 2017 अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप की टिकट की बिक्री शाम सात बजकर 11 मिनट किस टीम के सम्मान में शुरू हुई थी, जिसने IFA शील्ड जीतकर इतिहास रचा था। 
a. ईस्ट बंगाल
b. मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब
c. मोहन बगान
d. डेम्पो
सही जवाब- c. मोहन बगान

Aug 07, 2022  |  11:43 PM (IST)
Kaun Banega Crorepati 14

अगर रेड क्रॉस चिकित्सकीय सहायता देता है, तो ब्लू क्रॉस किस क्षेत्र में काम करता है?
a. सांस्कृतिक कलाकृतियों को बहाल करना
b. जानवरों का कल्याण
c. परमाणु कचरे को हटाना
d. जनजातीय अधिकार   
सही जवाब: B जानवरों का कल्याण
 

Aug 07, 2022  |  11:36 PM (IST)
KBC 14 Question: इमेज प्रश्न
KBC 14 Question: इमेज प्रश्न
Kaun Banega Crorepati 14
इनमें से कौन सी वर्षिक घटना भारत में दक्षिण पश्चिम से प्रवेश करती है, जिसका नाम उदयपुर के पास महल पर रखा गया है? a. बसंत b. बरसात c. गर्मी d. सर्दी सही जवाब: B बरसात (मानसून)
Aug 07, 2022  |  11:21 PM (IST)
Kaun Banega Crorepati 14 Question

बंगाली शादी के दौरान, दूल्हे के शरीर के किस हिस्से को टोपुर से ढका जाता है?
a. सिर
b. गर्दन
c. हाथ
d. ऐड़ी
सही जवाब: ए. सिर

Aug 07, 2022  |  11:17 PM (IST)
KBC 14 इमेज प्रश्न
KBC 14 इमेज प्रश्न
Kaun Banega Crorepati 14
ये एक इमेज प्रश्न है इनमें से कौन भारत का एक राष्ट्रीय प्रतीक नहीं है a. इमेज ऑप्शन ए  b. इमेज ऑप्शन बी c. इमेज ऑप्शन सी d. इमेज ऑप्शन डी सही जवाब: इमेज ऑप्शन डी
Aug 07, 2022  |  11:14 PM (IST)
KBC 14 Question: पहला प्रश्न

बीसी बेले भात किस राज्य की मशहूर डिश है
a. मिजोरम 
b. हिमाचल प्रदेश
c. कर्नाटक
d. झारखंड
सही जवाब, c: कर्नाटक
 

Aug 07, 2022  |  10:59 PM (IST)
KBC 14 Questions: हॉटसीट पर बैठे एम.सी.मैरी कॉम और सुनील छेत्री

आमिर खान जाने के बाद हॉटसीट पर ओलंपिक मेडल विजेता एम.सी मैरी कॉम और फुटबॉलर सुनील छेत्री बैठे। एमसी. मैरी कॉम ने बताया कि वह शो में आने पर बेहद नर्वस थीं। वहीं, सुनील छेत्री ने बताया कि वह बिल्कुल भी नर्वस नहीं हैं।  

Aug 07, 2022  |  10:55 PM (IST)
KBC 14: 13वां प्रश्न

इनमें से किस राष्ट्रपति जोड़ी ने एक-दूसरे को भारत रत्न प्रस्तुत किया है?
a. एस. राधाकृष्णनन
b. वी.वी गिरी-जाकिर हुसैन
c. जाकिर हुसैन- प्रतिभा पाटिल
d. राजेंद्र प्रसाद- सर्वपल्ली राधाकृष्णनन
सही जवाब- d: राजेंद्र प्रसाद- सर्वपल्ली राधाकृष्णनन

Aug 07, 2022  |  10:46 PM (IST)
KBC 14 Question: 12वां प्रश्न

स्लोडर डाली, जिन्होंने एयर इंडिया के लिए एशट्रे बनाया था, उन्होंने अपने काम के बदले में किस जानवर को मांगा था
a. बाघ
b. शेर
c. हाथी
d. ऊंट
सही जवाब: c: हाथी

Aug 07, 2022  |  10:36 PM (IST)
KBC 14 Question: ग्यारहवां प्रश्न

निर्देशक एस.एस.राजामौली के अनुसार, किस क्रांतिकारी पर बनी एक फिल्म, RRR फिल्म की प्रेरणाओं में से एक थी? 
a. भगत सिंह
b. कार्ल मार्क्स
c. व्लादमीर लेनिन
d. चे ग्वेरा

सही जवाब: d चे ग्वेरा

Aug 07, 2022  |  10:34 PM (IST)
KBC 14 Question: दसवां प्रश्न

इनमें से किस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव का शुभारंभ किया था?
a. राष्ट्रपति भवन
b. साबरमती आश्रम
c. राज घाट
d. आघा खान पैलेस
सही जवाब: साबरमती आश्रम

Aug 07, 2022  |  10:30 PM (IST)
Kaun Banega Crorepati 14 Questions: नौवां प्रश्न

साल 1940 में एक्टर देवानंद पुणे में किस डायरेक्टर के दोस्त बन गए थे, क्योंकि धोबी ने उनके कपड़े बदल दिए थे? 
a. यश चोपड़ा
b. वी. शांताराम
c. महबूब खान
d. गुरु दत्त
सही जवाब: d. गुरु दत्त

Aug 07, 2022  |  10:26 PM (IST)
KBC 14 Question: आठवां प्रश्न
KBC 14 Question: आठवां प्रश्न
Kaun Banega Crorepati 14
ये भी एक इमेज प्रश्न है तस्वीर में दिखाए गए इन खिलाड़ियों में क्या समानता थी, जब इन सभी ने ओलंपिक्स में मेडल जीता था a. सभी आर्मी में थे b. सभी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया c. सभी पुलिस में थे d. सभी 18 साल से कम उम्र के थे सही जवाब: सभी पुलिस में थे