LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Sidhu Moose Wala Death News: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, फैंस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sidhu Moose Wala Death News, Punjab Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead: पंजाब के पॉपुलर गायक सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। रविवार शाम उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के नाम कई पंजाबी हिट गाने शामिल हैं।

idhu moose wala, sidhu moose wala death, sidhu moose wala death news
sidhu moose wala

Sidhu Moose Wala Death News : पंजाबी गानों के फैन्स के लिए एक जोरदार झटका रविवार शाम को तब लगा, जब पॉपुलर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने की खबर आई। वह कई लोकप्रिय पंजाबी गाने दे चुके हैं। अब मूसेवाला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। मूसेवाला राज्य के उन 424 वीआईपी में शामिल थे जिनकी सिक्युरिटी राज्य सरकार ने हाल ही में वापस ली थी। कई सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख जताया है और अपनी श्रद्धांजलि भी दी है। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर का इस हत्याकांड पर गुस्सा फूटा है।

Sidhu Moose Wala Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

सिद्धू मूसेवाला के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे। बताया जा रहा है कि महज 28 साल के सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने लगातार 30 गोलियां बरसाईं। इसके बाद से राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Who is sidhu moose wala: जानिए कौन थे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला की हत्या, जानें उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और कमाई

May 30, 2022  |  11:58 PM (IST)
कैंडल मार्च में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी कैंडल लाइट मार्च में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'अभी तक पंजाब सरकार की तरफ से सहानूभूति के लिए कोई बयान नहीं आया है। 30 घंटे बीत चुके हैं।'
May 30, 2022  |  11:05 PM (IST)
कांग्रेस की चंडीगढ़ विंग ने निकाला कैंडल मार्च
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई ने पंजाब सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने पंजाब सरकार से दिवंगत पंजाबी सिंगर के परिवार वालों को न्याय देने की मांग की।
May 30, 2022  |  10:28 PM (IST)
मीका सिंह का फूटा गुस्सा
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। अब उन्होंने हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोल्डी बराड़ के एफबी पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, 'ऐसे पेज बैन क्यों नहीं हो जाते हैं? जहां लोग खुली चुनौती दे रहे हैं और हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। आप लोग इधर-उधर क्या ढूंढ रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप लगाने से बेहतर है ऐसे मूर्ख लोगों को रोकें।'
May 30, 2022  |  09:49 PM (IST)
पंजाब पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

फरीदकोट रेंज के इंसपेक्टर जनरल ऑफ पुलीस प्रदीप यादव ने कहा कि मूसेवाला के मर्डर केस पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। बकौल आईजी, 'हमें कुछ जरूरी सुराग लगे हैं।' वहीं, आईजी यादव से जब ढाबे की सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सिर्फ यही नहीं, हमें कई महत्वपूर्ण जगह से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जांच कर रहे हैं।' 

May 30, 2022  |  09:03 PM (IST)
नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप
पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, 'हम न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। हमें रिपोर्ट्स मिली है कि आईबी ने पंजाब पुलिस से मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि तीन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। सिद्धू मूसेवाला भी उनमें से एक थे। इसके बावजूद उनकी सिक्युरिटी हटा दी गई।'
May 30, 2022  |  08:29 PM (IST)
दिल्ली पुलिस ने शुरू की पूछताछ
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से सिद्धू मूसावाला हत्याकांड से संबंधित पूछताछ शुरू कर दी है।
May 30, 2022  |  08:06 PM (IST)
ये चाहता है लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस बिश्नोई चाहता है कि यदि पंजाब पुलिस (या कोई दूसरे राज्य पुलिस) उसके लिए पेशी वारंट लेकर आती है, तो एनआईए कोर्ट को पूर्व सूचना दी जाए और उसके खिलाफ लंबित मकोका मुकदमे से पहले उसकी हिरासत नहीं दी जाए।

May 30, 2022  |  07:30 PM (IST)
पूरी हुई पोस्ट मॉर्टम की प्रक्रिया

पांच डॉक्टर के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है। पोस्ट मॉर्टम के नतीजे पुलिस से शेयर नहीं किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वहीं, आरोपियों की धड़ पकड़ जारी है।

May 30, 2022  |  07:06 PM (IST)
स्पेशल जज ने सुनवाई से किया इनकार

मकोका कोर्ट के स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि सुरक्षा, राज्य का विषय है। मूसेवाला की हत्या के बाद इस्तेमाल हुई कार बरामद हो गई है। हत्या के बाद शूटर्स इस कार से भागे थे। पंजाब के मोगा से कार बरामद की गई है।

May 30, 2022  |  06:36 PM (IST)
लॉरेंस बिश्नोई ने किया एनआईए कोर्ट का रुख

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर का डर है। लॉरेंस ने इसके खिलाफ मकोका कोर्ट का रुख किया है।

May 30, 2022  |  06:06 PM (IST)
इन हथियारों से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या

सूत्रों का कहना है कि सिद्धू की हत्या में  रूस निर्मित एएन-94 असाल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, घटनास्थल से एएन-94 की तीन गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक  पंजाब में गैंगवार में पहली बार AN-94 राइफल का इस्तेमाल हुआ है।
 

May 30, 2022  |  05:42 PM (IST)
सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को दिलाया भरोसा

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर इंसाफ की मांग की है। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिवंगत सिंगर के पिता को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

May 30, 2022  |  05:03 PM (IST)
करण कुंद्रा का फूटा गुस्सा

करण कुंद्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां यार अच्छा नहीं हुआ। मेरे को जो बात ज्यादा अजीब लगी कि ऐसे दिन दहाड़े ये चीजें हो रही हैं। हिंदुस्तान में ऐसे बंदूक देने की अनुमति नहीं है, मुझे माफ करिए लेकिन ये अफगानिस्तान नहीं है कि यहां भी उठा के लेके घूम रहे हो। 
 

May 30, 2022  |  04:23 PM (IST)
देहरादून से एक युवक को हिरासत में लिया

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में दबिश दी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा है।

May 30, 2022  |  03:58 PM (IST)
न्यायिक आयोग गठित

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा एचसी के मौजूदा जज के तहत न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा कर दी है।

May 30, 2022  |  03:21 PM (IST)
हिमाचल के सीएम ने हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

सिद्धू मूसेवाला की मौत को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ठाकुर ने बताया कि पंजाब में घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। एक दिन पहले सिद्धू की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। एक तंत्र विकसित किया गया है और एक समिति व्यक्तियों के लिए सुरक्षा खतरे की समीक्षा करती है। उसी के आधार पर सुरक्षा दी जाती है। यह राजनीतिक फैसला नहीं होना चाहिए। 

May 30, 2022  |  03:00 PM (IST)
हत्या की जांच करेंगे हाईकोर्ट के सिटिंग जज

सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने का एलान किया है।

May 30, 2022  |  02:49 PM (IST)
तिहाड़ जेल से जुड़े मूसेवाला की हत्या के तार

सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर गोल्डी बरार के साथ संवाद करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। लॉरेंस बिश्नोई, उसके सहयोगियों, काला जठेड़ी और काला राणा से दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ द्वारा मूसेवाला की हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

May 30, 2022  |  02:24 PM (IST)
मानसा के होटल में दिखे संदिग्ध नौजवान

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को एक लीड मिली है। मानसा के एक होटल में कुछ संदिग्ध नौजवान देखे गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

May 30, 2022  |  02:00 PM (IST)
सिद्धू मूसेवाला का होगा पोस्टमार्टम

सिद्धू मूसेवाला के पोस्टमार्टम से जुड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सिंगर के पोस्टमार्टम के लिए 5 डॉक्टर पीएम पैनल का गठन किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले आज उनके परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना कर दिया था।