कनिका कपूर से लेकर कंगना रनौत तक, साल 2020 में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किए गए ये 5 सितारे

5 most searched ent personalities of 2020: साल 2020 में सर्वाधिक सर्च किए गए लोगों की सूची गूगल ने जारी कर दी है। फ‍िल्‍मी स‍ितारों में इस सूची में बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर का नाम सबसे ऊपर है।

5 most searched ent personalities of 2020
5 most searched ent personalities of 2020 
मुख्य बातें
  • साल 2020 में सर्वाधिक सर्च किए गए लोगों की सूची गूगल ने जारी कर दी है।
  • फ‍िल्‍मी स‍ितारों में इस सूची में सिंगर कनिका कपूर का नाम सबसे ऊपर है।
  • ल‍िस्‍ट में सुशांत की गर्लफ्रेंड र‍िया चक्रवर्ती और एक्‍स अंकिता लोखंडे का भी नाम।

5 most searched ent personalities of 2020: साल 2020 में सर्वाधिक सर्च किए गए लोगों की सूची गूगल ने जारी कर दी है। गूगल हर साल के आखिर में उस साल सर्च किए गए लोगों की सूची जारी करता है। इस साल फ‍िल्‍मी स‍ितारों में बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर का नाम सबसे ऊपर है। कनिका कपूर इस साल मार्च में चर्चा में आई थीं जब उन्‍हें कोरोना हो गया था। कई द‍िनों तक वह मीडिया और सोशल मीडिया में छाई रही थीं। उनको लेकर मीम्‍स भी बने थे। 

गूगल की मोस्‍ट सर्च पर्सनेलिटीज की लिस्‍ट में 5 फ‍िल्‍मी सितारों को जगह मिली है। टॉप 10 की इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर कनिका कपूर, पांचवे नंबर पर अमिताभ बच्‍चन, सातवें नंबर पर रिया चक्रवर्ती, नौवें नंबर पर अंकिता लोखंडे और दसवें नंबर पर कंगना रनौत हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर अमेरिका ने नए प्रेसीडेंट Joe Biden हैं। 

बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अचानक चर्चा में आ गई थीं। सुशांत की आत्‍महत्‍या के ल‍िए रिया को जिम्‍मेदार माना गया और उन पर कार्रवाई की गई। इसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी चर्चा में रहीं। सुशांत मामले के दौरान नेपोटिज्‍म के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर कंगना रनौत भी खूब चर्चा में रहीं। 

दिल बेचारा का दबदबा

गूगल ने ओवरऑल सर्व की भी सूची जारी की है जिसमें सातवें नंबर पर सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म दिल बेचारा काबिज है। दुनिया में इस फ‍िल्‍म को सर्वाधिक सर्च किया गया। वहीं फ‍िल्‍मों की सूची में भी दिल बेचारा ने पहला स्‍थान पाया है। यह फ‍िल्‍म सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिलीज हुई थी और ओटीटी पर इसने नए कीर्तिमान स्‍थापित किए थे। इस फ‍िल्‍म में संजना संघी ने लीड रोल निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर