Ranveer Singh Birthday: 3 आलीशान घर और 9 करोड़ की कारों के मालिक हैं रणवीर सिंह, 68 लाख रुपये के हैं केवल जूते

Ranveer singh Birthday : बॉलीवुड में बिट्टू और रैंबो नाम से मशहूर रणवीर सिंह का आज (6 जुलाई) जन्‍मदिन है। इस मौके पर जानते हैं कि कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं रणवीर सिंह।

Ranveer Singh Birthday, 5 ridiculously expensive things ranveer singh owns, ranveer singh, रणवीर सिंह, Ranveer singh car collection, Ranveer singh property and net worth,
Ranveer Singh Birthday 
मुख्य बातें
  • रणवीर के पास  3.88 करोड़ रुपये कीमत की Aston Martin Rapid S है।
  • बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
  • 2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था।

Ranveer singh Birthday : बॉलीवुड में बिट्टू और रैंबो नाम से मशहूर रणवीर सिंह का आज (6 जुलाई) जन्‍मदिन है। अपनी एक्टिंग और एनर्जी से सबको हैरान कर देने वाले रणवीर सिंह के चाहने वाले इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्‍यम से उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। अपनी पहली फिल्म से लेकर ही रणवीर सिंह जब भी कैमरे के सामने आए उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बनाया। अपने स्टाइल, एक्टिंग और डांस और लुक की वजह से वह आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह के शौक काफी अलग और लग्‍जरी हैं। बॉलीवुड से उन्‍होंने कई महंगी चीजें कमाई हैं। आइये जानते हैं ऐसी कौन कौन सी चीजें जिनके मालिक रणवीर सिंह हैं। 

सालाना कमाई (Ranveer singh property and net worth)

पद्मावत, बाजीराव मस्‍तानी और गली बॉय जैसी फ‍िल्‍मों के एक्‍टर रणवीर सिंह की सालाना इनकम की बात की जाए तो वह करीब 30 मिलियन डॉलर रुपये है। रणवीर सिंह की कमाई का जरिया केवल उनकी फ‍िल्‍में नहीं हैं। वह फ‍िल्‍मों की फीस के अलावा विज्ञापनों से अच्‍छी खासी कमाई करते हैं। रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस 13 करोड़ तक दी है। वहीं वह एंडोर्समेंट डील 4 करोड़ में साइन करते हैं। 

कार कलेक्‍शन (Ranveer singh Car Collection)

रणवीर को कारों का भी क्रेज है। रणवीर के पास  3.88 करोड़ रुपये कीमत की Aston Martin Rapid S है। रणवीर सिंह के पास एक Mercedes Benz GLS भी है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 83 लाख रुपये है। रणवीर के पास एक जैगवार एक्सजेएल भी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99.56 लाख रुपये है। रणवीर के गैराज में एक Range Rover Vogue भी है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 1.58 करोड़ रुपये है। रणवीर के कार कलेक्शन में प्राडो भी है।

8 करोड़ का अपार्टमेंट (Ranveer singh Home)

रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीब 75 करोड़ की बताई जाती है।

गोवा में घर (Ranveer singh Goa Home)

रणवीर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है, जो कुछ समय पहले उन्होंने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। रणवीर सिंह के पास गोवा में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है।

68 लाख के जूते (Ranveer singh shoes collection)

अगर कभी आपको रणवीर सिंह के घर जाने का मौका मिले तो रणवीर सिंह के जूतों का कलेक्शन देखना सबसे इंटरेस्टिंग होगा क्योंकि कहा जाता है कि रणवीर सिंह के पास करीब हजार से ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत 68 लाख रुपए होगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर