83 एक्टर रणवीर सिंह ने की कपिल देव की अच्छी सेहत की कामना, शाहरुख खान ने भी किया ट्वीट

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनकी बायोपिक 83 में काम करने वाले रणवीर सिंह ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

Ranveer Singh and Kapil Dev
Ranveer Singh and Kapil Dev 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने की कपिल देव की अच्छी सेहत की कामना।
  • शाहरुख खान ने भी की कपिल देव के जल्द ठीक होने की कामना।
  • मालूम हो कि कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा है। 23 अक्टूबर की दोपहर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस-एस्कॉर्ट अस्पताल लाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

कपिल देव के जल्द ठीक होने और अच्छी सेहत के लिए फैंस और सेलेब्स दुआ कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। रणवीर ने ट्वीट कर लिखा, 'लीजेंड कपिल देव शक्ति का प्रतीक हैं। मेरे खास शख्स के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' मालूम हो कि रणवीर सिंह कपिल देव की जिंदगी पर बनी फिल्म 83 में नजर आएंगे, जिसमें वो कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। 

वहीं शाहरुख खान ने भी कपिल देव के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, 'जल्द से जल्द ठीक हो जाएं पाजी। आपकी बॉलिंग और बैटिंग जितनी तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं। लव यू सर।' 

कपिल देव की जिंदगी पर आधारित है 83

मालूम हो कि यह फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। रणवीर फिल्म में कपिल देव के रोल में जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर