Aashram 4: पम्मी बनेगी दुल्हन, बाबा निराला का होगा पर्दाफाश! जानिए कैसी हो सकती है आश्रम 4 की कहानी

Aashram Season 4 Teaser: आश्रम सीजन चार का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में चौथे सीजन की कहानी का बड़ा हिंट मिला है। जानिए क्या हो सकती है सीजन 4 की कहानी।

Aashram 4
Aashram 4 
मुख्य बातें
  • आश्रम सीजन 4 का टीजर रिलीज हो गया है।
  • टीजर से वेब सीरीज की कहानी का बड़ा हिंट मिला है।
  • आश्रम 4 में पम्मी में दुल्हन बनेगी।

Ek Badnaam... Aashram Season 4 Teaser. MX प्लेयर की वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन, एक बदनाम-आश्रम 3  को 32 घंटे के अंदर ही 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अब मेकर्स ने तीसरे सीजन की सफलता के बाद चौथे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर से चौथे सीजन की कहानी का बड़ा हिंट मिला है।

आश्रम सीजन चार के टीजर में कहानी को लेकर एक बड़ा हिंट मिला है। एक मिनट के टीजर में दिखाया है कि पहले और दूसरे सीजन की पहलवान पम्मी आश्रम में वापसी कर रही हैं। इस सीजन पम्मी दुल्हन बनेगी। वहीं, इस सीजन फैंस का इंतजार खत्म होगा। बाबा निराला का पर्दाफाश हो सकता है और वह शायद गिरफ्तार भी हो जाएं। दरअसल टीजर की शुरुआत में ही बाबा निराला कहते हैं, 'भगवान हम हैं, तुम्हारे कानों से ऊपर स्वर्ग बनाया है मैंने। भगवान को कैसे अरेस्ट कर सकते हो?' वहीं, टीजर में त्रिधा चौधरी की भी झलक दिखाई गई है।

Also Read: Ashram 3: आश्रम 3 का चल गया जादू, 32 घंटे में 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया    

2023 में होगा रिलीज
आश्रम का चौथा सीजन अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने वाला है। वहीं, तीसरे सीजन में भी बाबा निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले सीजन 2 ने 17 घंटों से भी कम समय में 50 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए थे। गौतलब है कि आश्रम की कहानी बाबा निराला और उसके आश्रम के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस सीजन में आश्रम में महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियां जारी है। वहीं, सत्ता के लिए बाबा की लालसा काफी बढ़ गई है।

आश्रम का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज किया था। इस सीजन को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था। सीरीज में अनुप्रिया गोयंका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहंकर अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरे सीजन में ईशा गुप्ता भी अहम रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर