अभिषेक बच्चन की नई फिल्म बिग बुल का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, एक बार फिर मिला अजय देवगन का साथ

बॉलीवुड
Updated Sep 17, 2019 | 17:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में अपनी नई फिल्म बिग बुल का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म के जरिए अभिषेक और अजय देवगन एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

Abhishek Bachchan film
Abhishek Bachchan film  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन ने अपनी नई फिल्म बिग बुल का फर्स्ट लुक शेयर किया है
  • इससे पहले उन्होंने फिल्म क्लैपबोर्ड की एक फोटो शेयर की थी
  • इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से अभिषेक बच्चन और अजय देवगन साथ काम करने जा रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन नई फिल्म बिग बुल को लेकर चर्चा में है। कूकी गुलाटी द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म की शूटिंग एक्टर ने शुरू कर दी है। बता दें कि जूनियर बच्चन आखिरी बार फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे। इस फिल्म में वो तापसी पन्नू, विक्की कौशल जैसे एक्टर के साथ दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन दर्शकों को जूनियर बच्चन की एक्टिंग खूब पसंद आई थी।

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बिग बुल का फिर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'अनरियल स्टोरी'। बता दें कि इससे पहले एक्टर ने क्लैपबोर्ड की एक फोटो शेयर की थी। जिसपर भगवान गणेश की फोटो फ्रेम रखी हुई थी।

वहीं बात करें उनकी आखिरी फिल्म मनमर्जियां की तो एक्टर इस फिल्म में रूबी के किरदार में नजर आए थे।  फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के जरिए बच्चन लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

वहीं अभिषेक बच्चन की फिल्म बिग बुल को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों बोल बच्चन में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक के को-एक्टर थे। फिल्म में दोनों की कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। साल 2012 में रिलीज इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और अजय देवगन के अलावा असिन, प्राची देसाई और अर्चना पूरन जैसे कई एक्टर नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Here we go! A new journey, a new beginning. Need your best wishes. @ajaydevgn #KookieGulati @anandpandit A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

बताया जा रहा है कि फिल्म बिग बुल में अभिषेक बच्चन के अलावा  इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि पर्दे पर ये स्टार्स पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर