Abhishek Bachchan 20Years: बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन के 20 साल पूरे, इन 8 फिल्मों में दमदार अभिनय से बनाई पहचान

बॉलीवुड
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 30, 2020 | 11:42 IST

Abhishek Bachchan Iconic Role In 8 Movies: अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। आज अभिषेक ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं...

 Abhishek Bachchan Iconic role in 8 movies And Complete 20 years in bollywood
अभिषेक बच्चन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • 30 जून 2000 को रिलीज हुई फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर खान थीं।
  • आज अभिषेक ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं।

अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में 30 जून यानी आज अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। ये फिल्म 30 जून को रिलीज हुई थी और इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर खान थीं।

दो दशक के फिल्मी करियर में अभिषेक ने बहुत उतार- चढ़ाव देखे हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं तो कुछ किरदारों से अभिषेक ने लोगों का दिल जीत लिया। अभिषेक बच्चन इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और वो शूटिंग की Behind the Scenes स्टोरीज़ को शेयर करते रहते हैं। अभिषेक ने हाल ही में #RoadTo20 के जरिए अपने दो दशकों के फिल्मी सफर को भी शेयर करना शुरू किया है। इस बीस साल के सफर में अभिषेक बच्चन ने कई शानदार फिल्में कीं। आईए जानते हैं कि अभिषेक ने किन फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है:

रिफ्यूजी (Refugee 2000)
साल 2000 में अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म रिफ्यूजी आती है। फिल्म का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था। दिलचस्प बात ये है कि अभिषेक के साथ करीना कपूर खान की भी ये पहली फिल्म थी। फिल्म का मेन प्लॉट बेहद दिलचस्प था, जो एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है। दोनों का प्रेम भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के भीतर खिलती है।

 Abhishek Bachchan Iconic role in 8 movies And Complete 20 years in bollywood,

युवा (Yuva 2004)
रिफ्यूजी के बाद अभिषेक बच्चन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। अभिषेक ने साल 2004 में मणि रत्नम की फिल्म 'युवा' में भी काम किया। ये फिल्म पॉलीटिकल-थ्रिलर थी। इस फिल्म में अभिषेक ने ऐसा किरदार निभाया कि जिसके बारे दर्शकों ने भी नहीं सोचा था। फिल्म में लल्लन का किरदार निभाने वाले अभिषेक ने अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। बता दें कि युवा फिल्म मल्टी-स्टारर थी।

धूम (Dhoom 2004)
जिस फिल्म के बाद अभिषेक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा वो थी- धूम। अभिषेक ने फिल्म में ACP जय दीक्षित का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। अभिषेक ने इसके बाद धूम-2 और धूम-3 में भी काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाई करना वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@electroewok) on

सरकार (Sarkar 2005)
सरकार फिल्म में पहली बार अभिषेक बच्चन और उनके पापा अभिताभ बच्चन की जोड़ी को एक साथ देखा गया। फिल्म में अभिषेक ने एक बिज़लेसमैन का किरदार निभाया है, जो एक पॉलीटीशन के बेटा है। इस फिल्म में क्राइम, पॉलीटिक्स और ड्रामा सब कुछ देखते ही बनता था।

बंटी और बबली (Bunty Aur Babli 2005)
फिल्म बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन-रानी मुखर्जी को एक साथ देखा गया था। इन दोनों ने चोरी करने वाले एक कपल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने पुलिस ऑफिसर का कैरेक्टर प्ले किया था। फिल्म में अभिषेक का किरदार हल्की कॉमेडी भरा था।

गुरू (Guru 2007)
अभिषेक बच्चन की सबसे शानदान फिल्मों में गुरू का नाम लिया जाता है। मणि रत्नम की फिल्म में गुरुकांत देसाई का किरदार एक ऐसे बिजलेसमान का था, जिसकी रगों में बिजनेस ही दौड़ता था। अभिषेक ने इस फिल्म में अपनी भाषा पर काम किया। किरदार के मुताबिक खुद को फिज़ीकली वैसा किया। इस किरदार से अभिशेक को काफी सराहा गया। इस किरदाक की बदौलत उनको कई अवार्ड भी मिले।

पा (Paa 2009)
पा फिल्म में अभिषेक औ अमिताभ दोनों ने स्क्रिन शेयर की। लेकिन इस फिल्म में दिलचस्प बात ये थी कि अभिषेक ने अपने रियल लाइफ के पापा अमिताभ के डैड का किरदार निभाया था। वहीं, बिग-बी ने एक 12 साल के बच्चे का रोल प्ले किया था। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया था। फिल्म को कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

मनमर्जियां (Manmarziyaan 2018)
दे साल के ब्रेक के बाद अभिषेक को अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां में देखा गया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फैन्स के बीच अभिषेक के किरदार को लेकर काफी उत्साह था। अभिषेक ने फिल्म में रॉबी का किरदार निभाया था। फिल्म के पहले हाफ तक अभिषेक का किरदार काफी सरल है। हालांकि, बाद में अभिषेक ने जिस तरहसे इमोशनल किरदार निभाया...वे एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गए। बता दें कि अभिषेक बच्चन की Big Bull, Bob Biswas और Ludo जैसी बड़े प्रोजेक्ट वाली फिल्में जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर