कंगना रनौत के बाद Splitsvilla कंटेस्टेंट को डेट कर रहे हैं अध्ययन सुमन, गर्लफ्रेंड को पैरेंट्स से मिलवाया

बॉलीवुड
Updated Sep 13, 2019 | 20:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

काफी वक्त से शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन, मायरा मिश्रा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने मायरा को अपने पैरेंट्स से भी मिलवा दिया है।

Adhyayan Suman, Maera Mishra
Adhyayan Suman, Maera Mishra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अध्ययन सुमन ने गर्लफ्रेंड को पैरेंट्स से मिलवाया
  • कंगना रनौत के बाद मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं अध्ययन
  • अध्ययन और मायरा म्यूजिक वीडियो में कर चुके हैं साथ काम

Adhyayan Suman and Maera Mishra: बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने फिल्म हाल-ऐ-दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वे पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। फिल्म राज: द मिस्ट्री कन्टिन्यूज में अध्ययन और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साथ काम किया। इस दौरान कुछ वक्त तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया, लेकिन बाद में वे अलग हो गए। अब अध्ययन टीवी रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं।

अध्ययन और मायरा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब लगता है कि वे इस रिश्ते को अगले स्टेज पर ले जाना चाहते हैं। तभी तो अध्ययन ने मायरा को अपने पैरेंट्स शेखर सुमन और अलका सुमन ने मिलवाया है। एक वेबसाइट के मुताबिक अध्ययन के पैरेंट्स ने भी उनकी पसंद पर हामी भर दी है, वहीं मायरा के पैरेंट्स भी इस रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं। अब जल्द ही दोनों की शादी की खबरें आ सकती हैं। गणेश चतुर्थी पर अध्ययन ने मायरा और अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adhyayansuman) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adhyayansuman) on

 

फोटोज में गणपति के साथ अध्ययन और मायरा नजर आ रहे हैं। वहीं अगली फोटो में मायरा, अध्ययन के पूरे परिवार के साथ है। सब लोग यहां ट्रेडिशनल अवतार में दिख रहे हैं। इससे पहले भी अध्ययन ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें मायरा उनके परिवार के साथ सेल्फी क्लिक करवा रही हैं। आपको बता दें कि मायरा स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसमें उनके पार्टनर सिंबा बने थे। हालांकि बाद में सिंबा ने उनका साथ छोड़, किसी और का हाथ थाम लिया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adhyayansuman) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adhyayansuman) on

 

वहीं अगर अध्ययन और मायरा की बात करें तो दोनों की म्यूजिक वीडियो 'सोनियो 2.0' आया था। ये राज: द मिस्ट्री कन्टिन्यूज का ही रीमिक्स था। इस वीडियो में अध्ययन और मायरा की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर