रानी मुखर्जी को डेट पर ले जाने से पहले आदित्य चोपड़ा ने किया था ये काम, इटली में हुई थी दोनों की शादी

Aditya Chopra Birthday: फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने 6 साल पहले रानी मुखर्जी से गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। जानें कैसी है दोनों की लव स्टोरी।

Aditya Chopra and Rani Mukherji
Aditya Chopra and Rani Mukherji 
मुख्य बातें
  • फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा का आज जन्मदिन है और वो 49 साल के हो गए हैं
  • आदित्य चोपड़ा ने साल 2014 में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से शादी की थी
  • आदित्य और रानी ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी

बॉलीवुड फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा का आज जन्मदिन है और वो 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 21 मई 1971 को जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा के घर हुआ था। उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की।

आदित्य उनकी गिनती बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर्स में होती हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी और बेफिकरे जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में अपनी दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। 

पायल से अलग होने के बाद आदित्य की जिंदगी में आईं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी। आदित्य और रानी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। रानी ने जब आदित्य को डेट करना शुरू किया तब उन्हें होम ब्रेकर कहा गया लेकिन रानी ने बताया कि उन्होंने आदित्य को तब डेट करना शुरू किया था जब उनका तलाक हो रहा था। रानी ने कहा था, 'जब मैंने उन्हें डेट करना शुरू किया तब वो मेरे प्रोड्यूसर नहीं थे और मैं उनके साथ काम नहीं कर रही थी।'

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा पहली बार एक रेस्टोरेंट में मिले थे। तब तक रानी की केवल एक ही फिल्म रिलीज हुई थी जबकि आदित्य चोपड़ा कई मशहूर फिल्में बना चुके थे। आदित्य सोच रहे थे कि रानी उनके पास आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यह बात उन्हें हैरान कर गई। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने करण जोहर को कहा कि वो रानी को फिल्म कुछ कुछ होता है में कास्ट करें क्योंकि उन्होंने फिल्म राजा की आएगी बारात में उनका काम देखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rani Mukherjee (@ranimukherjichopra) on

ऐसे हुआ दोनों को प्यार

इसके बाद आदित्य और रानी मुखर्जी अच्छे दोस्त बन गए लेकिन उन्हें एक दूसरे से उस समय प्यार हुआ जब वो अपनी जिंदगी में बुरे वक्त से गुजर रहे थे। इस समय दोनों को महसूस हुआ कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं। इससे पहले रानी को आदित्य के साथ समय बिताना तो पसंद था लेकिन उन्होंने कभी आदित्य को अपने पार्टनर के तौर पर नहीं सोचा था। आदित्य को हमेशा लगता था कि रानी बाकी दूसरी एक्ट्रेसेस से अलग हैं। अपने और आदित्य के रिश्ते पर रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हमें साथ लाने में यह ब्रह्मांड (universe) जिम्मेदार है।'

रानी को डेट करने से पहले आदित्य ने किया था ये काम

रानी को पहली बार डेट पर लेकर जाने से पहले आदित्य रानी मुखर्जी के पेरेंट्स के पास गए थे और उनसे पूछा था कि क्या वो उनकी बेटी को डेट कर सकते हैं? रानी और आदित्य के रिलेशनशिप के बारे में जानकर उनके पेरेंट्स बहुत खुश हुए थे और उन्होंने कहा, 'रानी के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rani Mukherjee (@ranimukherjichopra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rani Mukherjee (@ranimukherjichopra) on

इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 21 अप्रैल 2014 को दोनों ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली। रानी की शादी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दोनों की एक बेटी आदिरा है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। रानी ने आदित्य के बारे में कहा था कि वो आदित्य के साथ बेहद खुश हैं क्योंकि वो ज्यादा सोशल नहीं हैं और अपना काम खत्म कर वो घर पर मेरे पास आते हैं। रानी ने कहा, 'मुझे उनसे प्यार हुआ क्योंकि वो बहुत प्राइवेट हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर