Birthday: विवादों से भरी है आदित्य पंचोली की जिंदगी, इन अभिनत्रियों से अफेयर और रेप तक के लगे हैं आरोप

Aditya Pancholi Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का जन्मदिन है और वो 55 साल के हो गए हैं। आदित्य के बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी के विवादों के बारे में।

Aditya Pancholi
Aditya Pancholi 
मुख्य बातें
  • एक्टर आदित्य पंचोली का आज बर्थडे है और वो 55 साल के हो गए हैं
  • आदित्य ने साल 1986 में एक्ट्रेस जरीना वहाब से शादी की थी
  • आदित्य की जिंदगी विवादों से भरी रही है उनपर रेप जैसे गंभीर आरोप भी लग चुके हैं

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का आज जन्मदिन है और वो 55 साल के हो गए हैं। आदित्य का जन्म 4 जनवरी 1965 को  फिल्म मेकर राजन और अरुणा पंचोली के घर हुआ था। उन्होंने साल 1986 में फिल्म सस्ती दुल्हन से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन साल 1990 में उन्हें फिल्म महा-संग्राम से पहचान मिली। साल 1980 से 90 के दशक में वो अपने करियर की ऊंचाईंयों पर थे।    

साल 1986 में आदित्य पंचोली ने अपने करियर की पांचवीं फिल्म कलंक का टीका साइन की और इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात हुई एक्ट्रेस जरीना वहाब से और फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। जरीना उम्र में आदित्य पंचोली से करीब 6 साल बड़ी थीं और उनकी मां नहीं चाहती थीं कि आदित्य से उनकी शादी हो, लेकिन जरीना उनसे प्यार करती थीं इसलिए उनसे शादी भी करना चाहती थीं और इसीलिए साल 1986 में ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monika Lang (@kiransrkfan) on

 

इस एक्ट्रेस से था आदित्य का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

साल 1993 में आदित्य ने अपनी पत्नी को धोखा दिया और एक्ट्रेस व कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी के साथ उनका अफेयर शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक आदित्य अक्सर पूजा के घर रात को रुका करते थे, लेकिन जल्द ही उस समय दोनों के बीच चीजें खराब हो गईं जब पूजा की नौकरानी ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए।

गर्लफ्रेंड की नौकरानी ने लगाया था रेप का आरोप

उन्होंने कहा कि आदित्य ने उनसे वादा किया था कि वो उन्हें फिल्मों में काम दिलवाएंगे और दोनों के बीच सेक्सुअल रिलेशनशिप भी है। जानकारी के मुताबिक आदित्य ने इसे कुबूल भी किया था। इससे पूजा और उनके रिश्ते के बीच में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए।

कंगना रनौत ने लगाए थे गंभीर आरोप

पूजा बेदी से अलग होने के बाद कई साल तक आदित्य पंचोली अपनी पत्नी के साथ ईमानदार रहे लेकिन साल 2004 में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस कंगना रनौत से हुई, जो कि एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उस समय कंगना केवल 17 साल की थीं और आदित्य ने उनकी मदद की जिसके बाद उन्हें फिल्म गैंगस्टर मिली और इसके साथ ही कंगना को पहचान भी मिल गई। जानकारी के मुताबिक इसके बाद आदित्य ने साल 2007 में कंगना का शोषण किया, जिसका कंगना ने 2017 में खुलासा किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Allthywoods (@allthywoods) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filme Shilmy (@filmeshilmy) on

 

कंगना ने बताया, 'यह मेरे लिए मुश्किल समय था और मेरा शारीरिक शोषण किया गया। आपको लगता है कि लोग आपकी मदद करेंगे लेकिन बिना मतलब कोई आपकी मदद नहीं करता। जब मैं 17 साल की थी तब मेरे पिता की उम्र के इस शख्स ने मेरे सिर पर मारा था जिससे खून निकलने लगा था और मैंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।' कंगना ने बताया था कि यह सब उन्होंने शराब के नशे में यह सब किया। एक्ट्रेस ने यह तक आरोप लगाया कि आदित्य ने उन्हें ड्रग्स दिए और कार में उनके साथ जबरदस्ती की। इसे लेकर एक्ट्रेस ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। बाद में आदित्य ने यह कबूल किया था कि दोनों के बीच रिश्ते थे।

जरीना ने दिया था पति का साथ

कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन उनकी जरीना वहाब हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहीं। उन्होंने हमेशा कंगना द्वारा अपने पति पर लगाए गए आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनके पति आदित्य ने उनसे कभी कुछ नहीं छुपाया। अपने पति के बचाव में उन्होंने कहा कि किसी शख्स के साथ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उसपर सिर्फ इसलिए रेप का आरोप नहीं लगाया जा सकता क्योंकि वो रिश्ता खत्म हो गया है और आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हो। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर