संजय लीला भंसाली को चाहिए कृति सेनन- आदित्य रॉय कपूर की 'हां', इस फिल्म में पहली बार बनेगी जोड़ी

Aditya Roy Kapoor Kriti Sanon film: आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन जल्द ही पहली बार स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर सकते हैं।

Aditya Roy Kapoor, Kriti Sanon
Aditya Roy Kapoor, Kriti Sanon 
मुख्य बातें
  • पहली बार साथ काम करेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन।
  • संजय लीला भंसाली की फिल्म में आ सकते हैं नजर।
  • आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन की ये रोमांटिक फिल्म होगी।

Sanay Leela Bhansali Film. संजय लीला की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। इसके बाद हर कोई उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कृति सेनन (Kriti Sanon) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) को अप्रोच किया है। ये एक रोमांटिक फिल्म होगी। ऐसे में अगर दोनों ही एक्टर्स यदि फिल्म को हां कर देते हैं तो ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। गौरतलब है कि कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर ने इससे पहले कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है। ऐसे में फैंस दोनों को पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, अभी तक न ही आदित्य रॉय कपूर और न ही कृति सेनन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

Kriti Sanon

Also Read: Adipurush में श्री राम-सीता का किरदार निभाएंगे प्रभास और कृति सेनन, बाहुबली से भी ज्यादा होगा फिल्म का बजट

कलंक में पहली बार साथ किया काम
कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर पहली बार फिल्म कलंक के गाने 'ऐरा गैरा' में नजर आए थे। ये एक आइटम सॉन्ग था, जिसमें कृति सेनन का स्पेशल अपीरियंस था। गाने में आदित्य रॉय कपूर के अलावा वरुण धवन भी थे। वहीं, संजय लीला भंसाली की बात करें तो उनकी फिल्म भव्य सेट्स, संगीत और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती है। गंगूबाई काठियावाड़ी से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत और बाजीराव मस्तानी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। कृति फिल्म भेड़िया में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा कृति सेनन फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने वाली हैं। इसके अलावा कृति प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष और कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा में भी काम करने जा रही हैं। वहीं, आदित्य रॉय कपूर फिल्म राष्ट्रकवच ओम और गुमराह में नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर