VIDEO: 'सलमान भाई ने केस किया, मैं सीधे झापड़ मारूंगा'- केआरके को पड़ोसी मीका सिंह की वॉर्निंग

Mika Singh warns KRK: केआरके ने हाल ही में मीका सिंह को 'लुक्खा' सिंगर कहा था। गायक ने ना केवल उनके ट्वीट का जवाब दिया और वीडियो में सीधे झापड़ मारने की चेतावनी भी दी है।

Mika Singh and KRK
मीका सिंह और केआरके 
मुख्य बातें
  • मीका सिंह को केआरके ने कहा था 'लुक्खा सिंगर'।
  • गायक ने सीधे तौर पर दी थप्पड़ मारने की चेतावनी।
  • इससे पहले सलमान खान कर चुके हैं केस।

मुंबई: अभिनेता और स्व-घोषित फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (केआरके) हाल ही में विवादों के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। 'मानहानिकारक आरोपों' के लिए सलमान खान की कानूनी टीम की ओर से उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। और अब वह गायक मीका सिंह के साथ ट्विटर पर भिड़ गए हैं। 27 मई को, केआरके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए गायक पर व्यक्तिगत हमले किए थे।

जब फैंस ने उनकी बातों को लेकर अनुमान लगाया तो इशारा मीका सिंह की ओर निकला और गायक ने फिल्म क्रिटिक की बात का जवाब भी दिया।

केआरके ने ट्वीट किया था, 'कल मैं एक लुक्खे सिंगर का भी रिव्यू करूंगा जो नाक से गाना गाता है।' इस पर मीका ने कहा, 'हाहाहाहा बेटा कैसे हो? तुम्हारा पापा जी बोल रहा हूं... हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं .. आप कहां से बोलते हो यार वो जगह बता दो .. क्यों आपकी आवाज में ही बहुत बदबू आती है... लव यू माय बेबी...।'

KRK vs Mika Singh

हाल ही में, सलमान की कानूनी टीम डीएसके लीगल ने केआरके के खिलाफ कथित रूप से 'दुर्भावनापूर्ण झूठ फैलाने' के लिए एक मामला दर्ज किया था। केआरके ने दावा किया था कि अभिनेता सलमान खान 'भ्रष्ट है, और उनका ब्रांड बीइंग ह्यूमन धोखाधड़ी, हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग लेनदेन में शामिल हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्मों को डकैतों से जोड़ा था।'

मीका का केआरके को जवाब देते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें सिंगर कह रहे हैं, 'ये बिल्कुल मेरा पड़ोसी हैं, जहां पे मेरा स्टूडियो है। मेरे बारे में कुछ भी कभी भी गलत बोलेगा, तो मामला वहीं नहीं रुकेगा। आप फिल्म के बारे में बोलो, पर्सनल अटैक क्यों कर रहे हैं। सलमान भाई ने केस किया था मैं सीधे झापड़ मारूंगा।' मीका सिंह ने केआरके पर एक गाना लाने की भी बात कही।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर