Abhishek Bachchan ने होटल की बालकनी में किया था Aishwarya Rai को प्रपोज, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड
Updated Nov 01, 2019 | 09:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aishwarya Rai Bachchan Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। ऐश ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी लव स्टोरी।

Aishwarya Rai Bachchan with Husband Abhishek Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan with Husband Abhishek Bachchan 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है और वो 46 साल की हो गईं हैं
  • ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी
  • साल 2011 में दोनों पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज यानी 1 नवंबर को जन्मदिन है और वो 46 साल की हो गईं हैं। ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी, जो कि उम्र में उनसे करीब 3 साल छोटे हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है।

ऐश्वर्या और अभिषेक की मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था। इसके बाद साल 2003 में दोनों फिल्म कुछ ना कहो में साथ नजर आए। अब तक दोनों साथ में दो फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन उनके बीच केवल दोस्ती थी।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

 

इस फिल्म के दौरान हुआ था दोनों को प्यार

इसके बाद साल 2005 में अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली रिलीज हुई जिसमें वो रानी मुखर्जी के अपोजिट थे, लेकिन इस फिल्म में ऐश्वर्या का स्पेशल नंबर 'कजरा रे' था। इसके बाद साल 2006-2007 तक दोनों ने साथ में फिल्म उमराव जान, गुरू और धूम 2 में काम किया जिसके चलते उन्होंने काफी समय साथ भी बिताया। अभिषेक ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म उमराव जान की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

 

 

न्यूयॉर्क में किया ऐश्वर्या को प्रपोज

उमराव जान के बाद दोनों फिल्म गुरू में भी साथ दिखे और टोरंटो में उनकी फिल्म का प्रीमियर हुआ। इसके बाद अभिषेक ने न्यूयॉर्क में ऐश्वर्या को प्रपोज किया जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। अभिषेक ने बताया था कि वो अक्सर बालकनी में खड़े रहते थे और एक दिन उन्होंने सोचा, 'क्या यह अच्छा नहीं होगा कि किसी दिन उनसे (ऐश्वर्या से) शादी करके मैं उनके साथ बालकनी में खड़ा होऊंगा।' इसके बाद अभिषेक ऐश को होटल की बालकनी में लेकर गए और वहां उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया तब उन्हें डायमंड रिंग नहीं बल्कि फिल्म गुरू के सेट के एक प्रॉप (Prop) से किया था। मालूम हो कि 14 जनवरी 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 16 नवंबर 2011 को ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर