दशहरा पूजा के लिए मम्मी Aishwarya Rai Bachchan के साथ पहुंची आराध्या बच्चन, देखें Photos

बॉलीवुड
Updated Oct 08, 2019 | 13:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ दशहरा पूजन के लिए पहुंची। यहां मां-बेटी की ये जोड़ी देसी लुक में बेहद अच्छी लग रही थी।

Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan Dussehra pooja
Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ किया दशहरा पूजन
  • दोनों की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं
  • ऐश्वर्या अब मणि रत्नम की फिल्म में नजर आने वाली हैं

देशभर में आज दशहरे की धूम है। हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मना रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी दशहरा पूजन के लिए पंडाल पहुंचीं। लेकिन इस दौरान वे अकेली नहीं थीं, उनके साथ उनकी मां और बेटी अराध्या बच्चन भी नजर आईं। ऐश्वर्या की कुछ फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

दशहरा पूजन के लिए ऐश्वर्या एक खूबसूरत वाइट सूट में नजर आ रही हैं। सटल मेकअप के साथ बिंदी में ऐश्वर्या का देसी अवतार देखने लायक है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो ऐश ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को स्ट्रेट लुक में खुला छोड़ा है। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग जूतियों से पूरा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

खास बात ये है कि ऐश्वर्या की तरह उनकी 7 साल की बेटी आराध्या भी देसी अवतार में नजर आ रही हैं। आराध्या उन्हें वाइट सूट से कॉम्प्लीमेंट दे रही हैं। आराध्या ने पूजा के लिए वाइट रंग का कुर्ता और ऑरेंज लैगिंग्स कैरी की है। मैचिंग लहरिया दुपट्टे में वे बेहद क्यूट लग रही हैं। साथ में ऐश्वर्या की मम्मी भी दिख रही हैं। इस दौरान पूजा की वीडियो भी सामने आई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें आखिरी बार ऐश्वर्या पिछले साल रिलीज फन्ने खां में नजर आईं थीं। इसके बाद उनके फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब ऐश्वर्या राय, मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selva में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका डबल रोल होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर