Throwback: विवेक ओबेरॉय को डेट करते समय ऐश्वर्या राय पर लगे थे ये आरोप, बाद में टूट गया था दोनों का रिश्ता

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को डेट किया था इस दौरान उनपर आरोप लगे कि वो अनप्रोफेशनल हैं। इसके बाद विवेक ने एक इंटरव्यू में ऐश की तारीफ के पुल बांध दिए।

Vivek Oberoi and Aishwarya Rai
Vivek Oberoi and Aishwarya Rai 
मुख्य बातें
  • विवेक ओबेरॉय को डेट कर चुकी हैं ऐश्वर्या राय
  • ऐश्वर्या राय पर लगे थे अनप्रोफेशनल होने के आरोप
  • विवेक ने इंटरव्यू में जमकर की थी ऐश्वर्या की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट कर चुकी हैं और अपने रिश्ते को लेकर दोनों काफी चर्चा में भी रहे। विवेक उनसे बहुत प्यार करते थे और इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ ऐसा किया जिसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

बताया जाता है कि ऐश्वर्या से पहले विवेक मॉडल गुरप्रीत गिल को डेट कर रहे थे और खबरें यह भी थीं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके तुरंत बाद ही विवेक ने ऐश्वर्या को डेट करना शुरू कर दिया था और दोनों साथ में फिल्म 'क्यों हो गया ना' में साथ नजर आए, जिसमें एक्टर अमिताभ बच्चन भी थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

विवेक ने की थी ऐश्वर्या की तारीफ

विवेक ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या के काम की तारीफ की और कहा, 'ऐश्वर्या के बारे में गलतफहमी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं और लोग वास्तव में उसे क्या समझते हैं।' विवेक ने कहा कि ऐश्वर्या सेट पर दो घंटे पहले आया करती थीं। उन्होंने फिल्म के लिए कभी विग नहीं पहना। अगर 7 बजे शूट शुरू होता था तो वो 5 बजे सेट पर आ जाती थीं। 

विवेक ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा, 'इसके लिए बहुत धैर्य चाहिए। अगर रात के समय मौसम में नमी होती थी तो उनके बालों के कर्ल हट जाते थे और उन्हें फिर से स्ट्रेटनिंग करनी पड़ती थी। फिर भी कुछ लोगों ने उनपर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगाए। मैं हैरान हूं।' विवेक ने ऐश की तारीफ में कहा कि वो बहुत प्रोफेशनल हैं। उन्होंने और अमित जी (अमिताभ बच्चन) ने मुझे प्रोफेशनल बनना, परेशान ना होना और हमेशा खुश रहना सिखाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi) on

मालूम हो कि विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और जल्द ही दोनों अलग हो गए। साल 2007 में ऐश्वर्या ने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है। तो वहीं साल 2010 में विवेक ने भी प्रियंका नाम की लड़की से शादी कर ली, दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर