RRR: 18 साल बाद फिर भगत सिंह बनेंगे अजय देवगन, ऐसी होगी फिल्म की कहानी

RRR Film: तान्हाजी के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर भगत सिंह के अवतार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जानिए क्या होगी इस फिल्म की कहानी।

Ajay Devgan
Ajay Devgan 
मुख्य बातें
  • अजय देवगन ने RRR फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
  • अजय देवगन एक बार फिर सरदार भगत सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं।
  • अजय देवगन फिल्म लिजेंड ऑफ भगत सिंह में भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे।

मुंबई. अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तान्हाजी के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर सरदार भगत सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय RRR में भगत सिंह के अवतार में नजर आएंगे। 

अजय देवगन ने RRR फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।  इस फिल्म को बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय देवगन इससे पहले साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म लिजेंड ऑफ भगत सिंह में भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे।

RRR फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित होगी। इसमें स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अलूरी सीताराम राजू की कहानी दिखाई जाएगी। अलूरी सीताराम राजू राम्पा विद्रोह से जुड़े थे। वहीं, कोमाराम भीम आदिवासी आंदोलन से जुड़े थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#18YearChallenge #TheLegendOfBhagatSingh #TanhajiTheUnsungWarrior A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

आलिया भट्ट लीड रोल में
RRR में आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। राम चरण फिल्म में अल्लूरी सीताराम की भूमिका में होंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभाएंगे। आलिया भट्ट, राम चरण के साथ रोमांस करती दिखेंगी। ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी।

RRR में कई विदेशी एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। एस.एस.राजामौली ने ट्वीट कर बताया कि इस फिल्म में आयरिश एक्टर रे स्टीवेंसन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस ब्रिटिशर्स की भूमिका में होंगे। 

तान्हाजी ने किया इतना कलेक्शन 
तान्हाजी ने दो हफ्ते के बाद 190. 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा तान्हाजी को महाराष्ट्र सरकार ने टैक्स फ्री भी कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म इसी हफ्ते 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन अब भुज प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। इसके अलावा वह मैदान में भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर