अजय देवगन और काजोल की शादी को हुए 22 साल, एक दूसरे को ऐसे किया एनिवर्सरी विश

Ajay Devgn-Kajol Wedding Anniversary: सुपरस्‍टार अजय देवगन और अदाकारा काजोल की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को खास अंदाज में बधाई दी है।

Kajol and Ajay Devgn
Kajol and Ajay Devgn 
मुख्य बातें
  • अजय और काजोल ने 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी।
  • अजय ने काजोल के साथ अपने घर की छत पर ही सात फेरे लिए थे।

Ajay Devgn-Kajol Wedding Anniversary: सुपरस्‍टार अजय देवगन और अदाकारा काजोल की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को खास अंदाज में बधाई दी है। दोनों सितारों की पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अजय देवगन ने काजोल को फनी अंदाज में विश किया है जिसे देखकर यूजर्स लोटपोट हो रहे हैं। 

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वाइन की बोतल की फोटो शेयर की है जिसपर उनकी और काजोल की फोटो छपी हुई है। इस पर लिखा है- ‘Battled in 1999.’ यानी 1999 में जंग लड़ी। वहीं काजोल ने दोनों की एक काफी पुरानी तस्‍वीर पोस्‍ट की है जिसमें दोनों पानी के जहाज पर नजर आ रहे हैं। तस्‍वीर में काजोल बैठी हैं और खड़े हुए अजय देवगन की आंखों में देख रही हैं  अजय काफी दुबले नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन के इस पोस्ट पर उनके और काजोल के फैंस काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को अजय देवगन का इस तरह काजोल को शादी की सालगिरह विश करना काफी भाया है वहीं पुरानी यादों के साथ काजोल का विश करने का तरीका भी वायरल हो रहा है। काजोल ने अपनी पोस्‍ट में अजय देवगन को 'सर' कहा है। उन्‍होंने लिखा- सर, आप बहुत आकर्षक हैं, इसलिए मैं आपके पीछे हूं।'

बता दें कि अजय और काजोल ने 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। अजय देवगन ने काजोल के साथ अपने घर की छत पर ही सात फेरे लिए थे। अजय देवगन और काजोल ने मीडिया की आंखों में धूल झोंकने के लिए ऐसा किया था। उन्‍होंने मीडिया को गलत वेन्‍यू बताया था।  अजय देवगन और काजोल का रिलेशनशिप काफी सरल रही है। यह जोड़ी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर