Nysa devgan health: न्यासा को कोरोना वायरस होने की उड़ी अफवाह, अजय देवगन ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated Mar 31, 2020 | 09:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ajay Devgn on Nysa health: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा को लेकर खबरें आ रही थीं कि वे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। अब अजय देवगन ने इस पर रिएक्शन दिया है।

Ajay Devgn on Nysa health
Ajay Devgn on Nysa health  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • न्यासा और काजोल कुछ दिन पहले ही सिंगापुर से लौटे हैं
  • न्यासा के कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की आई थीं खबरें
  • अजय देवगन ने दिया ये रिएक्शन

कोरोना वायरस दुनियाभर में कहर बरपा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया है। इस लॉकडाउन के कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर से लौटी थीं। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई करती है। भारत लौटते हुए काजोल और न्यासा की एयरपोर्ट की फोटोज वायरल हुई थीं। 

इसके बाद खबरें आने लगी थीं कि न्यासा कोरोन वायरस पॉजिटिव पाई गई है। कुछ लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सुनकर अजय देवगन के फैंस चिंता में पड़ गए और उनसे काजोल और न्यासा की सेहत के बारे में पूछने लगे। अब अजय देवगन ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस खबर को कोरी अफवाह बताया है।

हाल ही में अजय देवगन ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने फैंस के लिए लिखा कि पूछने के लिए शुक्रिया। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत के बारे में अफवाह निराधार और गलत है। फिलहाल अजय और काजोल अपने दोनों बच्चों न्यासा व युग के साथ मुंबई वाले घर में सेल्फ-क्वारेंटाइन कर रहे हैं। इस दौरान काजोल सोशल मीडिया पर कई थ्रोबैक फोटोज भी शेयर कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ajaydevgn) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kajol) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जनवरी में ही अजय और काजोल की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज हुई थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कई हफ्तों तक थिएटर में चली। अब वे रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो करते हुए दिखेंगे। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर