Box Office Collection: अजय देवगन की तान्हाजी ने किया 175 करोड़ का कलेक्शन, जल्द होगी 200 करोड़ क्लब में शामिल

Tanaji Unsung Warrior Box Office Collection: तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। दो हफ्तों में ही तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है...

box office collection Ajay Devgn tanaji unsung warrior cross 175 Crore
तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अजय देवगन की ये फिल्म तान्हाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है।
  • तान्हाजी अजय के फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म है।
  • तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

अजय देवगन और काजोल की फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तान्हाजी की रफ्तार है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दो हफ्तों में ही तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जी हां, 10 दिन में 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म तान्हाजी ने अब 175 का कलेक्शन कर लिया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक तान्हाजी का दूसरा वीकेंड शानदार रहा है। तान्हाजी ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 10.06 करोड़ रुपए, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 22.12 करोड़ रुपए और सोमवार को 8.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म अबतक कुल 175.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। तान्हाजी के कलेक्शन में आ रही तेजी को देखते हुए बताया जा रहा है कि फिल्म तीसरे हफ्ते में 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। साथ ही ये साल 2020 में बॉक्स ऑफिस की पहली डबल सेंचुरी पूरी करने वाली फिल्म बन सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ajaydevgn) on


फिल्म गोलमाल अगेन के बाद तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक तान्हाजी ने तीसरे दिन 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया था। छठे दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। आठवें दिन फिल्म ने 125 करोड़ और 10 दिन में 150 करोड़ का कारोबार किया था।


बता दें कि तान्हाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है। तान्हाजी को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है और अजय देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तान्हाजी मालुसरे की भूमिका में हैं। वही सैफ अली खान उदय भान और छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में शरद केलकर हैं। काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के रोल में नजर आई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर