Akshay Kumar in Filmfare Awards 2020: अवॉर्ड नाइट में छाया अक्षय कुमार का जादू, लाल घाघरा गाने पर किया डांस

Akshay Kumar in Filmfare Awards 2020: अक्षय कुमार का होना किसी भी कार्यक्रम की जान होता है। फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के समारोह में भी अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस पर सबकी नजर रही।

Akshay Kumar in Laal Ghagra song
Akshay Kumar in Laal Ghagra song 

Akshay Kumar in Filmfare Awards 2020: बॉलीवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार का होना किसी भी कार्यक्रम की जान होता है। फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के समारोह में भी अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस पर सबकी नजर रही। 15 फरवरी की शाम असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार समारोह में अक्षय कुमार पहुंचे तो फैंस ने उनका दिल खोलकर स्‍वागत किया। 

जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के रिहर्सल वीडियोज वायरल हो गए। वीडियोज में दिखाई दे रहा है कि बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज के गाने लाल घाघरा पर डांस कर रहे हैं और एक दूसरे वीडियो में वह बाला के गाने पर डांस कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो अक्षय कुमार की रिहर्सल के हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 


सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के केसरी लुक वाली तस्‍वीरें भी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने केसरी के गाने तेरी मिट्टी पर परफॉर्म किया और देश के जवानों को याद किया। 

 

बता दें कि फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड 2020 में बेस्‍ट एक्‍टर का मुकाबला इस बार अक्षय कुमार (केसरी), आयुष्‍मान खुराना (बाला), ऋतिक रोशन (सुपर 30), रणवीर सिंह (गली बॉय), शाहिद कपूर (कबीर सिंह) और विक्‍की कौशल (उरी) के बीच है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर