अक्षय कुमार ने आमिर खान संग मुकाबले पर तोड़ी चुप्पी, बच्चन पांडे और लाल सिंह चड्ढा के क्लैश को लेकर कहा ये

बॉलीवुड
Updated Aug 02, 2019 | 13:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अक्षय कुमार अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि अक्षय की ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के फिल्म लाल सिंह चड्ढा से टकराने वाली है। 

Akshay kumar Speaks On bachchan pandey aamir khan lal singh chaddha box office class
आमिर खान और अक्षय कुमार। 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार की बच्चन पांडे क्रिसमस 2020 को रिलीज हो रही है।
  • अक्षय कुमार फिल्म बच्चन पांडे के फर्स्ट लुक में लुंगी पहने और माथे पर तिलक लगाए नजर आए थे।
  • बच्चन पांडे को फिल्म मेकर फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड में हर साल सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले स्टार्स में गिने जाते हैं। हर साल अक्षय की करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। साल 2019 में भी अक्षय कुमार बैक टू बैट तीन बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। जिसमें सबसे पहली फिल्म मिशन मंगल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक्ट्रेस तापसी पन्नू, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच अक्षय अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि अक्षय की ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के फिल्म लाल सिंह चड्ढा से टकराने वाली है। 
अब हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बच्चन पांडे और लाल सिंह चड्ढा के क्लैश पर पहली बार बात की है। अक्षय का कहना है, 'हॉलिडे वीकेंड्स लिमिटेड थे। ऐसे में कोई सरप्राइज की बात नहीं है कि दो बड़े बजट की फिल्म एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। साल में 52 फ्राइडे होते हैं और बहुत कम हॉलिडे वीकेंड होते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on

अक्षय कुमार आगे कहते हैं, 'हम एक साल में 200 से ज्यादा हिंदी फिल्में बनाते हैं और हॉलीवुड में 40 से ज्यादा फिल्में आती हैं। वहीं साउथ और रीजनल सिनेमा में भी कई फिल्में आ रही हैं। ऐसे में हमें तो खुश होना चाहिए कि एक ही हफ्ते में दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अब इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर दो फिल्में मिशन मंगल और बाटला हाउस रिलीज हो रही हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_aamirkhan) on

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इसमें वो लुंगी पहने और माथे पर तिलक लगाए एकदम अलग ही लुक में नजर आए हैं। उनकी इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म क्रिसमस 2020 को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on

वैसे अक्षय की इस साल की तीन बड़ी फिल्मों पर नजर डालें तो मिशन मंगल के बाद उनकी फिल्म हाउसफुल-4 रिलीज हो रही है। ये फिल्म दिवाली पर आ रही है। वहीं साल के आखिर में 27 दिसंबर को अक्षय की फिल्म गुड न्यूज रिलीज होगी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर