Akshay on Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी-परेश रावल के साथ हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय ने दिया इशारा, कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Dec 18, 2019 | 10:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: फिर हेरा फेरी को रिलीज हुए 13 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, फैंस को हेरा फेरी 3 का इंतजार है। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Akshay on Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी-परेश रावल के साथ हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय ने दिया इशारा, कही ये बात
Akshay Kumar on Hera Pheri 3  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 को लेकर की बातचीत
  • फिर हेरा फेरी के बाद दर्शकों को है नई फिल्म का इंतजार
  • अक्षय की गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों जोर-शोर से अपनी फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में जुटे हैं। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आ रहे हैं। गुड न्यूज के बाद अक्षय की झोली में ढेर सारी नई फिल्में हैं, लेकिन हर कोई उनकी हिट फिल्म सीरीज हेरा फेरी के बारे में जानना चाहता है। 

सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ अक्षय हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी में दिख चुके हैं। ये दोनों ही फिल्मों जबरदस्त हिट रही थीं। आज भी इन दोनों फिल्मों के सीन और डायलॉग्स को सोशल मीडिया पर मीम्स में इस्तेमाल किया जाता है। दर्शक हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल के शुरुआत में खबरें आई थीं कि फिल्ममेकर इंद्र कुमार हेरा फेरी 3 को डायरेक्ट कर सकते हैं, लेकिन टोटल धमाल के बाद उन्होंने जूमटीवी.कॉम से बातचीत में बताया कि उनसे इसके लिए संपर्क किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। हालांकि अब अक्षय ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने हेरा फेरी 3 की अपडेट के बारे में पूछा गया। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि हेरा फेरी 3? कोशिश जारी है। अभी क्या बताऊं मतलब अब मैं? पोलें भी नहीं खोल सकता। इससे जाहिर है कि हेरा फेरी 3 को लेकर कुछ पॉजिटिव रेस्पॉन्स हैं और फिलहाल एक्टर इस बारे में नहीं बताया चाहते हैं। ये दर्शकों के लिए एक बड़ी खुश खबरी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on

वहीं गुड न्यूज की अगर बात करें तो इस फिल्म में आईवीएफ तकनीक को दिखाया गया है। अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा कपल्स हैं, इनके बीच सेंपल्स की अदला-बदली हो जाती है और यही से कॉमेडी शुरू होती है। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर