Singham 3: अजय देवगन की सिंघम 3 में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार, सूर्यवंशी के बाद दूसरी बार होगा क्रॉसओवर

Akshay Kumar cameo in Singham 3: अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में अजय देवगन कैमियो कर रहे हैं। वहीं अब खबर है कि अक्षय भी सिंघम 3 में नजर आएंगे।

Akshay Kumar cameo in Ajay Devgn film Singham 3
Akshay Kumar cameo in Ajay Devgn film Singham 3  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अगले साल सिंघम 3 लेकर आएंगे रोहित शेट्टी
  • सिंघम 3 में कैमियो करेंगे अक्षय कुमार!
  • सूर्यवंशी में अजय देवगन का कैमियो है

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म समेत कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की ये फिल्म कई मायनों में खास है। सूर्यवंशी में एक बार फिर अक्षय और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में सिंघम, सिम्बा का बड़ा क्रॉसओवर भी दिखेगा। इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो करेंगे। वहीं अब सिंघम 3 को लेकर खबरें आने लगी हैं।

सिंघम 3 के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अगले साल रोहित शेट्टी सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लाने वाले हैं। जिसमें अजय के साथ अक्षय 'वीर सूर्यवंशी' के रूप में कैमियो करते दिखेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on

बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि अजय देवगन के साथ सिंघम का अगले पार्ट की तैयारी है। रोहित साल 2021 में इसे ही डायरेक्ट कर रहे हैं। जिस तरह अजय देवगन का अक्षय की सूर्यवंशी में विस्तारित कैमियो है, वैसे ही अजय के साथ अक्षय भी खास गेस्ट अपीरियंस करते दिखाई देंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on

बता दें कि सूर्यवंशी पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सिनेमा हॉल्स को बंद कर दिया गया। जिसके बाद इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। रोहित ने खुद इसकी जानकारी दी। इसके अलावा अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा की संदीप और पिंकी फरार की रिलीज भी टाल दी गई। इरफान खान और करीना कपूर खान की अंग्रेजी मीडियम को भी फिर से रिलीज किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर