शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, फैंस पूछ रहे ऐसे सवाल

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Seen Together: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ नजर आए। देखें स्टार कपल का वीडियो।

Alia Bhatt with Ranbir Kapoor
Alia Bhatt with Ranbir Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी।
  • शादी के बाद दोनों पहली बार साथ नजर आए।
  • इस स्टार कपल की वीडियो देखकर फैंस उनसे ऐसे सवाल पूछ रहे हैं।

Alia Bhatt - Ranbir Kapoor Spotted Together: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। शादी के बाद ही दोनों अपने काम पर लौट गए और फैंस बेसब्री से दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार खत्म हो गया। पति- पत्नी बनने के बाद रणबीर और आलिया पहली बार साथ नजर आए। 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt Bridal Look: दुल्हन आलिया भट्ट ने शादी में नहीं पहना लहंगा, तोड़ी ब्राइडल लुक की ये परंपराएं

इस लुक में दिखें आलिया- रणबीर

रणबीर और आलिया किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं जिसकी शूटिंग के बाद दोनों साथ नजर आए। दोनों ब्लैक कैजुअल लुक में नजर आए। रणबीर कपूर ब्लैक टी-शर्ट और प्रिंटेड पजामे के साथ ब्लैक कैप और व्हाइट जूते पहने हुए थे तो वहीं आलिया भट्ट ब्लैक शर्ट और ब्लैक जैगिंग्स पहने बाल खोले नजर आईं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं। जहां एक तरफ फैंस को दोनों की ये वीडियो काफी पसंद आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ वो उनसे शादी से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं।

फैंस पूछ रहे ये सवाल

आलिया- रणबीर की वीडियो पर कमेंट कर फैंस ने पूछा कि क्या उनकी शादी में दही चावल थे? एक यूजर ने कमेंट किया, 'दही चावल थे शादी पार्टी में कि नहीं आलिया को बहुत पसंद हैं।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, 'राखी सावंत को शादी में जूते छुपाने के 1 करोड़ रुपये मिल गए क्या? '

ये भी पढ़ें: Alia-Ranbir Wedding: 10 दिन में हुई आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की तैयारी, इस वजह से नहीं होगा रिसेप्शन

पिछले महीने की थी शादी

मालूम हो कि एक दूसरे को करीब पांच साल तक डेट करने के बाद रणबीर और आलिया ने पिछले महीने शादी की थी, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर सहित उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी में मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी नजर आए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर