Throwback video: आलिया भट्ट को गलती से Kiss करने वाले थे रणबीर कपूर, झटके से पीछे हो गई थी एक्ट्रेस

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor throwback Kissing Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर एक्ट्रेस को गलती से किस करने वाले थे।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor throwback Kissing Video
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor throwback Kissing Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट को किस करने वाले थे रणबीर
  • वीडियो में देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन
  • अवॉर्ड फंक्शन का है वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी आलिया पूरे वक्त रणबीर के साथ खड़ी दिखी थीं। दोनों पहली बार फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद से आलिया और रणबीर कई पब्लिक इवेंट में साथ नजर आ चुके हैं।

वे कुछ अवॉर्ड फंक्शंस में भी साथ में दिखे थे। पिछले साल हुए जी सिने अवॉर्ड का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर ने गलती से कुछ ऐसा किया, जिससे आलिया शर्मा गईं और हंसने लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbir_kapoor_loverz) on

दरअसल यहां आलिया को व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए अवॉर्ड मिला था। जब आलिया को अवॉर्ड देने के लिए उनका नाम अनाउंस किया गया तो रणबीर ने उनके गालों पर किस करने के लिए उन्हें अपनी तरफ खींचा, लेकिन आलिया का ध्यान दूसरी तरफ था। अचानक मुड़ने पर उन्हें लगा कि रणबीर उन्हें लिप्स पर किस करने वाले हैं जिस पर झटके से वो पीछे हो गईं और हंसने लगीं। रणबीर ने उन्हें गाल पर किस किया और उन्होंने भी रणबीर को किस किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbiraliaa_) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbiraliaa_) on

वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया को अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने अपने स्पीच के दौरान रणबीर से प्यार का इजहार किया। उन्होंने रणबीर को आई लव यू बोला। बता दें कि आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर, अस्थि विसर्जन और तेरहवीं तक, आलिया हर बार मौजूद रही थीं। 

ब्रह्मास्त्र की अगर बात करें तो ये एक साइंटिफिक फिल्म है। इसमें आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान भी ब्रह्मास्त्र में एक महत्वपूर्ण कैमियो करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब देखना होगा कि कोरोना वायरस के चलते मेकर्स इसे वक्त पर रिलीज कर पाते हैं या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर