फोटो में नजर आ रही ये गोलू-मोलू बच्ची आज है बॉलीवुड की बड़ी स्टार, क्या पहचान पाए आप?

बॉलीवुड
Updated Feb 18, 2020 | 19:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक गोलू-मोलू क्यूट बच्ची नजर आ रही है, जो आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। क्या आप इस बच्ची को पहचान पाए...

Alia Bhatt childhood photo
Alia Bhatt childhood photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुई पॉपुलर एक्ट्रेस की बचपन की फोटो
  • ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि आलिया भट्ट हैं
  • फोटो में वे अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दिख रही हैं

कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बचपन की फोटो शेयर की थी, जिनमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। कई बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की फोटोज सामने आती रहती हैं, जिन्हें देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि ये कौन हैं। ऐसी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में एक गोलू-मोलू बच्ची नजर आ रही है। बच्ची के साथ उसकी बड़ी बहन भी है, क्या आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कौन हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं। ये बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया भट्ट की बचपन की तस्वीर है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Very rare capture of cute #aliabhatt and #shaheenbhatt sent by one of our followers. #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की है। इसमें दो फोटोज को मर्ज किया गया है। एक में छोटी आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दिख रही है, वहीं दूसरी में दोनों बहनों के साथ महेश भट्ट भी नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया की क्यूटनेस देखने लायक है। बचपन में आलिया बहुत क्यूट और गोलू-मोलू थी। उनका निक नेम भी आलू है। फिल्मों में आने से पहले आलिया ने अपना जबरदस्त वजन कम किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी आलिया भट्ट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया के पास फिलहाल कई फिल्में हैं। वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखेंगे। पहली बार ये कपल स्क्रीन स्पेस शेयर करेगा। लंबे इंतजार के बाद फिल्म की रिलीज डेट भी कुछ वक्त पहले ही सामने आई थी। ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर, 2020 को आने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

 

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर

इसके अलावा आलिया फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में दिखेंगी। इसके कुछ पोस्टर्स भी सामने आए थे, जिनमें आलिया का लुक इंप्रेसिव लग रहा था। ये फिल्म 11 सितंबर, 2020 को आएगी। इसके अलावा वे साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR भी कर रही हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन अहम भूमिकाओं में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर