कलंक के फ्लॉप होने पर डर गई थीं Alia Bhatt, बॉयफ्रेंड Ranbir kapoor ने दी ये सलाह

बॉलीवुड
Updated Oct 14, 2019 | 23:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म कलंक आलिया भट्ट के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई। आलिया ने अब खुलासा किया है कि कलंक की असफलता के बाद उन्हें रणबीर कपूर ने क्या सलाह दी थी।

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor 
मुख्य बातें
  • MAMI फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट ने कलंक की असफलता के बारे में बात की है।
  • आलिया भट्ट ने बताया कि कलंक फ्लॉप होने के बाद उन्हें रणबीर कपूर ने क्या सलाह दी थी। 
  • आलिया ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें लग रहा था कि ये फिल्म नहीं चलेगी।

मुंबई. आलिया भट्ट के लिए ये साल काफी-मिला जुला रहा है। उनकी फिल्म गली बॉय जहां ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई। वहीं, अप्रैल मे रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। अब आलिया भट्ट ने बताया कि कलंक फ्लॉप होने के बाद उन्हें रणबीर कपूर ने क्या सलाह दी थी। 

MAMI फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट ने कलंक की असफलता के बारे में बात की है।आलिया ने कहा- रणबीर ने मुझसे कहा कि तुमने मेहनत की है। हालांकि, इसका रिजल्ट तुम्हें तुरंत नहीं मिलेगा लेकिन,  किसी न किसी दिन तुम्हें जरूर मिलेगा।

रणबीर ने कहा कि, यही एक मेहनती एक्टर होने का मतलब है। इस फिल्म में नहीं तो दूसरी फिल्म में उन्हें जरूरी उनकी अच्छाई का फल मिलेगा। मुझे कुछ दिन तक बुरा लगा था लेकिन मैं संभल गई और अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर फोकस करने लगीं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
happy birthday you A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 

लगा था कि नहीं चलेगी फिल्म 
आलिया ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें लग रहा था कि ये फिल्म नहीं चलेगी। बकौल आलिया- मैंने ये फिल्म रिलीज से एक दिन पहले देखी थी। मेरे दिमाग में था कि ऐसा कुछ होने वाला है। हालांकि, मुझे ये एहसास नहीं था कि ये इतनी बुरी तरह फ्लॉप होगी। 

आलिया ने कहा- मेरा दिल टूट गया था लेकिन, मेरे दिमाग में था कि मेरी मेहनत रंग लाएगी। ऐसा नहीं हुआ इस कारण मैं काफी डर गई थी। आपको बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसी स्टारकास्ट थी।   

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसके अलावा वो रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म तख्त में नजर आएंगी। 

 

 

आलिया बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म RRR में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही आलिया अपने पिता की फिल्म सड़क 2 की भी शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह पहली बार अपने पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर