Darlings Teaser: रिलीज हुआ आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का टीजर, सामने आई मेंढक और बिच्छू की दिलचस्प कहानी

Alia Bhatt starrer Darlings Teaser Video: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट जल्द ही ओटीटी पर फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा काफी पहले हुई थी और आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Darlings Teaser
Darlings Teaser 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट जल्द ही ओटीटी पर फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगी।
  • मेकर्स ने आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।
  • इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और आलिया भट्ट साथ आए हैं।

Alia Bhatt starrer Darlings Teaser Video: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। वह जल्द ही ओटीटी पर फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा काफी पहले हुई थी और आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। आलिया ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर टीजर आने की जानकारी दी थी। एक मिनट 30 सेकंड का ये टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। इसमें मेंढक और बिच्छू की कहानी के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित करने की कोशिश की है। आलिया भट्ट ने खुद टीजर शेयर किया है और कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और आलिया भट्ट साथ आए हैं। शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज इसे प्रोड्यूस कर रही है। शाहरुख फिल्म में बतौर एक्टर नहीं बल्कि एक निर्माता के तौर पर इससे जुड़े हैं। साथ ही आलिया भट्ट भी डार्लिंग्स की को-प्रोड्यूसर हैं। आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू इस फिल्म में नजर आएंगे। डार्लिंग्स' सिनेमाघरों की बजाय डायरेक्ट ओटीटी पर यानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor संग काम करना चाहती हैं नीतू कपूर, बेटे और बहू के बारे में कही ये बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

ऐसी है कहानी 

बता दें कि फिल्म डार्लिंग्स की कहानी मां-बेटी की कहानी है जिसे मेकर्स ने दर्शकों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। यह किरदार आलिया और शेफाली द्वारा निभाया जा रहा है। सूत्र के मुताबिक, 'यह मुंबई में एक मध्यम वर्गीय परिवार के बैकड्रॉप पर स्थापित है और दो महिलाओं के जीवन को दर्शाया गया है, जहां उन्हें असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर